रांची। रांची सिविल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी करार हिंदपीढ़ी के मो अली उर्फ नूर अली को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने नूर अली पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है। नूर पर अपने पड़ोसी की बेटी के साथ जबरदस्ती करने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने हिंदपीढ़ी थाना में 8 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। नूर को 11 जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
Author: shivam kumar
रांची। पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। घटना रांची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल की है, जहां बदमाशों ने कमरे में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की। इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में मालदा के शुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता और सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। उनका आरोप है कि लड़कों ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर खींची और उसे ब्लैकमेल किया। जानकारी के अनुसार, छात्रा कटहल मोड़ के काव्यन रेसीडेंसी में ठहरी थी।…
रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन गंगा समग्र के महानगर इकाई की बैठक मनधीराम महतो की अध्यक्षता में विकास भारती कार्यालय आरोग्य भवन में सोमवार को हुई। बैठक का संचालन करते हुए के जयराम ने कहा कि संगठन रांची महानगर के सभी सरोवरों, तालाबों एवं नदियों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन-जागरण के माध्यम से सभी जल स्रोतों के संरक्षण के लिए शीघ्र ही जनांदोलन शुरू करेगा। झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि रांची में कई सरोवर हैं, जिन पर नगर निगम ने अच्छा काम किया है। सरोवर पक्के कराये गये हैं। पेड़-पौधों से सुसज्जित…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग का शव कुएं से मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता थी। लड़की के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चंदवा प्रखंड मुख्यालय में सड़क जाम कर दिया। डीएसपी अरविंद कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को देखकर हल्ला मचाया। बाद में शव को कुएं से निकाला गया तो उसकी पहचान हुई। लड़की के परिजनों का कहना था कि लड़की गत 29 नवंबर से ही घर से लापता हो गई…
प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न भाजपा एक सजग लोकतांत्रिक प्रहरी की भूमिका निभाएंगी : डॉ रवींद्र राय रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बैठक में जो निष्कर्ष निकला है, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा। यह सच है कि हम चुनाव हारे हैं, लेकिन चुनाव में अंकगणित काम देता है। हमने वोट बढ़ाए हैं।…
-इंदौर में विश्व एड्स दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इंदौर, 01 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब भारत में टिटनेस की दवा को 40 साल, टीबी की दवा को 30 साल, डिप्थीरिया की दवा को 30 साल, जापानी बुखार को ठीक करने वाली दवा आने में 100 साल लग गए, लेकिन कोरोना के दो टीके नौ माह में आ गए। जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बचाई। हमने चालीस देशों को मुफ्त कोरोना की दवा दी। यह बदलता भारत है। कोरोना मैनेजमेंट को उठाकर देखिए।…
पूरे विश्व से दास प्रथा को समाप्त करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 दिसंबर 1949 को प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस को अपनाया गया। इसमें मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की जबरन भर्ती रोकना था। माना जाता है कि पुराने समय से चली आ रही दास प्रथा आज भी किसी न किसी रूप में बनी हुई है। यूएन के अनुसार अनुमानित 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता के शिकार हैं। जिनमें…
अगरतला (त्रिपुरा)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है वह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां की अंतरिम सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिन्दू पुजारी एवं संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर त्रिपुरा के साथ ही पूरे भारत में आक्रोश है। मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा…
रांची। माणिक लाल हेंब्रम को झारखंड विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार माणिक लाल हेंब्रम 01 दिसंबर से अगले आदेश तक झारखंड विधानसभा के सचिव के पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि माणिक लाल हेंब्रम झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव थे।
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हाल ही में ट्रेजरी से 2,812 करोड़ निकाले गये हैं, जिसे सरकार अपनी झोली में डालकर बैठी है। मरांडी ने कहा कि यह पैसा विकास कार्यों में खर्च करने के बजाय सरकारी और उनके मुलाजिमों की तिजोरी में डालने की साजिश चल रही है। आगे कहा कि जब इस राशि का हिसाब मांगा गया, तो सरकार ने चुप्पी साध ली। विकास के नाम पर जनता के पैसे का हो रहा…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के अंदर खींचतान की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। एक तरफ पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय समीक्षा बैठक चल रही है। वहीं दूसरी तरफ कार्यालय के बाहर कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कुशवाहा समाज के विधायक शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग की गयी। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वे यह जताने की कोशिश की कि पार्टी में कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व मजबूत होना चाहिए।
