रांची। आइएएस अधिकारी और वर्तमान में रांची डीसी के पद पर पदस्थापित मंजू नाथ भजंत्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, रांची डीसी की याचिका पर 6 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश को रद्द करने की मांग की है। दरअसल 22 सितंबर को झारखंड हाइकोर्ट ने आइएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें…
Author: shivam kumar
रांची। दुर्गा पूजा के दौरान रोहित तिर्की की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते दो आरोपितों मंतोष कुमार उर्फ मंटू और आयुष राज उर्फ अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 11 अक्टूबर को रोहित दुर्गा पूजा घूमने के लिए गया हुआ था। पूजा के दौरान कुछ आपराधिक किस्म के युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की। मारपीट में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया।…
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस से विदाई लेने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पुत्र हंटर बाइडेन को बिना शर्त माफी दे दी। राष्ट्रपति बाइडेन ने रविवार रात हंटर को बिना शर्त माफ करने की घोषणा की। हंटर इस समय अवैध रूप से बंदूक खरीदने और कर के लिए संघीय दोषसिद्धि सहित अनेक कानूनी उलझनों का सामना कर रहे थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर अनुसार, इस संबंध में व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को क्षमादान करने का फैसला किया है। बाइडेन ने कहा कि ” वह हंटर…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी करार हिंदपीढ़ी के मो अली उर्फ नूर अली को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने नूर अली पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है। नूर पर अपने पड़ोसी की बेटी के साथ जबरदस्ती करने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने हिंदपीढ़ी थाना में 8 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। नूर को 11 जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
रांची। पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। घटना रांची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल की है, जहां बदमाशों ने कमरे में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की। इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में मालदा के शुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता और सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। उनका आरोप है कि लड़कों ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर खींची और उसे ब्लैकमेल किया। जानकारी के अनुसार, छात्रा कटहल मोड़ के काव्यन रेसीडेंसी में ठहरी थी।…
रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन गंगा समग्र के महानगर इकाई की बैठक मनधीराम महतो की अध्यक्षता में विकास भारती कार्यालय आरोग्य भवन में सोमवार को हुई। बैठक का संचालन करते हुए के जयराम ने कहा कि संगठन रांची महानगर के सभी सरोवरों, तालाबों एवं नदियों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन-जागरण के माध्यम से सभी जल स्रोतों के संरक्षण के लिए शीघ्र ही जनांदोलन शुरू करेगा। झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि रांची में कई सरोवर हैं, जिन पर नगर निगम ने अच्छा काम किया है। सरोवर पक्के कराये गये हैं। पेड़-पौधों से सुसज्जित…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग का शव कुएं से मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता थी। लड़की के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चंदवा प्रखंड मुख्यालय में सड़क जाम कर दिया। डीएसपी अरविंद कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को देखकर हल्ला मचाया। बाद में शव को कुएं से निकाला गया तो उसकी पहचान हुई। लड़की के परिजनों का कहना था कि लड़की गत 29 नवंबर से ही घर से लापता हो गई…
प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न भाजपा एक सजग लोकतांत्रिक प्रहरी की भूमिका निभाएंगी : डॉ रवींद्र राय रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बैठक में जो निष्कर्ष निकला है, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा। यह सच है कि हम चुनाव हारे हैं, लेकिन चुनाव में अंकगणित काम देता है। हमने वोट बढ़ाए हैं।…
-इंदौर में विश्व एड्स दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इंदौर, 01 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब भारत में टिटनेस की दवा को 40 साल, टीबी की दवा को 30 साल, डिप्थीरिया की दवा को 30 साल, जापानी बुखार को ठीक करने वाली दवा आने में 100 साल लग गए, लेकिन कोरोना के दो टीके नौ माह में आ गए। जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बचाई। हमने चालीस देशों को मुफ्त कोरोना की दवा दी। यह बदलता भारत है। कोरोना मैनेजमेंट को उठाकर देखिए।…
पूरे विश्व से दास प्रथा को समाप्त करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 दिसंबर 1949 को प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस को अपनाया गया। इसमें मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की जबरन भर्ती रोकना था। माना जाता है कि पुराने समय से चली आ रही दास प्रथा आज भी किसी न किसी रूप में बनी हुई है। यूएन के अनुसार अनुमानित 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता के शिकार हैं। जिनमें…
अगरतला (त्रिपुरा)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है वह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां की अंतरिम सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिन्दू पुजारी एवं संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर त्रिपुरा के साथ ही पूरे भारत में आक्रोश है। मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा…
