आलू रोकने के मामले में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मुख्य सचिव ने की बंगाल सरकार से बात रांची। 30 नवंबर को बंगाल बॉर्डर पर आलू के वाहन रोकने की खबरों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य सचिव अलका तिवारी से तत्काल मामले में कर इसका निपटारा करने का निदेश भी दिया है। मुख्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर मामले का निष्पादन के लिए बात की है। मनोज पंत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर आलू के मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा। क्या है…
Author: shivam kumar
रायपुर / सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आज रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा जिले उदयपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे130पर स्थित गुमगा के पास की है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने स्कोडा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। चार युवकों ने मौके पर और एक युवक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर से प्राप्त जानकारी के…
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठा चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में दस्तक दी। इसके कारण तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात फेंगल पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों को पार कर गया है। यह 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसका असर…
नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह आज (01 दिसंबर) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले जय शाह पांचवें भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि जय शाह 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी चेयरमैन चुने गए। उनका चयन निर्विरोध हुआ। आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने के लिए जय शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा। उन्होंने 2019 में बीसीसीआई सचिव का पद संभाला था। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से साफ नहीं है कि जय शाह के बाद बोर्ड में…
– केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री रिजिजू ने सांची में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का किया शुभारंभ रायसेन/भोपाल। भारत सरकार के अल्पसंख्यक तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को इस बात का एहसास होगा कि वह कितने पवित्र स्थान के पास रहते हैं। सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यात है। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मानने वालों के मन में यह इच्छा जरूर होती है कि वह अपने जीवनकाल में भारत दर्शन करें और सांची की पवित्र नगरी जरूर देखें। केन्द्रीय मंत्री रिजिजू शनिवार देर शाम मध्य प्रदेश के…
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने 01 दिसंबर से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। यह लगातार 5वां महीना है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2023 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के…
हजारीबाग। कटकमसांडी में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी डांटो मार्ग पर भदुलिया के पास हुई है। तीखे घुमावदार मोड़ पर स्कूटी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दो युवक गड्ढे में जा गिरे। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में डांटो निवासी विकास कुजूर तथा कटकमसांडी छलटा निवासी रंजीत नोन्हा हैं। रंजीत नोन्हा स्कूटी से विकास कुजूर को डांटो छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने घायलावस्था में दोनों को देखा तो घटना की…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन छह दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया- कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड में रविवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक संघ अध्यक्ष परीक्षण सिंह (76) की निर्मम हत्या उनके पैतृक गांव हलुमाड़ में तेज धारदार हथियार से कर दी गई। परीक्षण सिंह गांव के देवी मंदिर के समीप प्यारी सिंह के खेत में शौच करने गए थे। इसी दौरान तेज धारदार हथियार से हत्या के बाद आरोपित पश्चिम दिशा की और फरार हो गए। खेत में उनका लोटा तथा टॉर्च भी पड़ा हुआ था। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने स्निफर डॉग बुला लिया है और छानबीन कर हत्यारे की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का…
रांची। झारखंड में भाकपा माओवादी सहित अन्य नक्सली संगठन दिन-प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड में माओवादियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले 59 महीने (चार साल 11 महीने) की बात करें तो राज्य के अलग-अलग जिलों में भाकपा माओवादी संगठन और छोटे-छोटे संगठन से जुड़े कुल 64 नक्सली मारे गये। इस दौरान 620 बड़े नक्सली गिरफ्तार भी हुए। नक्सलियों के साथ इस लड़ाई में सुरक्षाबलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। इन चार साल 11 महीने में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 18 जवान भी…
रांची। शहर के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार स्थित श्रीराम कंस्ट्रक्शन के साइट पर अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की देर रात आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। चार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और फिर एक वाहन को फूंक दिया। आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आगजनी की घटना को किस गिरोह के जरिये अंजाम दिया गया है यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में रविवार को ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर…
