– दोनों ओर से भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर किसी भी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन से इनकार किया है। बॉर्डर पर दोनों ओर से भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ है। नियंत्रण रेखा पर छोटी-मोटी घटनाएं अभूतपूर्व नहीं हैं। उचित स्तर पर पाकिस्तानी सेना के समक्ष चिंता व्यक्त की गई है। सेना का यह बयान उस समय आया है, जब बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की…
Author: shivam kumar
रांची। सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फजीर्वाड़ा मामले में आरोपी इम्तियाज अहमद को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। पीएमएलए (प्रवर्तन निदेशालय अधिनियम) की विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि इम्तियाज अहमद के खिलाफ मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत का सवाल नहीं उठता। इससे पहले, इम्तियाज अहमद को चेशायर होम स्थित 1 एकड़ जमीन फजीर्वाड़े मामले में भी कोर्ट से झटका मिला था, जहां उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। आपको बता दें कि इस मामले में 14 अप्रैल…
गुमला। झारखंड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत 5 लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई। झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं। जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये। बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें…
जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की जतायी जा रही आशंका देवघर। देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के पिपरासोल में गुरुवार को अपराधियों ने महुआडाबर मध्य विद्यालय मधुपुर के प्रधानाध्यापक की बम से मारकर हत्या कर दी। वह झारखंड स्टेट प्राइमरी शिक्षक संघ दुमका के प्रमंडलीय उप महासचिव भी थे। घटना गुरुवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट की है। परिजन घटना की वजह जमीन विवाद होने की आशंका जता रहे हैं। एमडीएम का सामान लाने जा रहे थे उसी समय हुई हत्या जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर अपने विद्यालय से एमडीएम…
रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार शब-ए-बारात के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है, इसमें कहा गया है कि कार्मिक प्रशासनिक और राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या 6776 दिनांक 14।10।2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व अवसरों पर राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी की गयी है। स्कूल और साक्षरता विभाग ने भी जारी कर दी है अवकाश तालिका बता दें कि इससे पहले स्कूल और साक्षरता विभाग ने…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। गुस्से में छात्र नक्सली बनने की बात कर रहे हैं। जेपीएससी गेट पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने पिंडदान और ब्रम्हभोज कर अपना विरोध दर्ज किया और राज्य सरकार से जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। जेपीएससी वह पहली संस्था है, जहां अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के छह महीने बाद भी अब तक न तो नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और न ही कोई कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में 22…
रांची। 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं। जिनके स्वागत में राजधानी के चौक-चौराहे को विशेष रूप से सजाया जा रहा हैं। जिससे राजधानी, वर्तमान में अत्यधिक स्वच्छ और आकर्षक दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात किया जा रहा हैं। इस दौरान शहर भर में 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में होगी शामिल बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी…
विशेष विधायक दल के नेता का भी चुनाव नहीं कर पा रही है पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक फंसा हुआ है पेंच विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने में अब 12 दिन ही बचे हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तीन महीने बीतने बाद भी भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। पार्टी इस पद के लिए फैसला लेने में असमर्थ दिखायी दे रही है, जिससे भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल होने की…
ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। आज गाजीपुर में पूर्वमंत्री काशिम खान की नमाज-ए-जनाजा में शामिल छात्र नेताओं ने अंतरिम सरकार से 24 घंटे के भीतर अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। हमले में घायल काशिम खान का कल ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज सुबह करीब 11:35 बजे गाजीपुर के राजबाड़ी मैदान में हुई। नमाज-ए-जनाजा से पहले छात्र अधिकार परिषद के जिला महासचिव फरीदुज्जमान जाहिद ने कहा कि 24 घंटे के भीतर अवामी लीग…
काठमांडू। नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर नेपाल में बिजली आयात की व्यवस्था को निर्बाध करने का आग्रह किया है। भारत ऊर्जा सप्ताह (11-14 फरवरी) सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे ऊर्जा मंत्री खड़का ने अपने भारतीय समकक्ष मनोहर लाल से भारत द्वारा किए जा रहे 1000 मेगावाट बिजली के निर्यात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है। इस मुलाकात के बारे में ऊर्जा मंत्री खड़का ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक सर्दी के मौसम के कारण नेपाल में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। रेडियो कई लोगों के लिए जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक का यह एक शक्तिशाली माध्यम है, जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है।” उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए देशवासियों से अपने…
