ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। आज गाजीपुर में पूर्वमंत्री काशिम खान की नमाज-ए-जनाजा में शामिल छात्र नेताओं ने अंतरिम सरकार से 24 घंटे के भीतर अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। हमले में घायल काशिम खान का कल ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज सुबह करीब 11:35 बजे गाजीपुर के राजबाड़ी मैदान में हुई। नमाज-ए-जनाजा से पहले छात्र अधिकार परिषद के जिला महासचिव फरीदुज्जमान जाहिद ने कहा कि 24 घंटे के भीतर अवामी लीग…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर नेपाल में बिजली आयात की व्यवस्था को निर्बाध करने का आग्रह किया है। भारत ऊर्जा सप्ताह (11-14 फरवरी) सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे ऊर्जा मंत्री खड़का ने अपने भारतीय समकक्ष मनोहर लाल से भारत द्वारा किए जा रहे 1000 मेगावाट बिजली के निर्यात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है। इस मुलाकात के बारे में ऊर्जा मंत्री खड़का ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक सर्दी के मौसम के कारण नेपाल में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। रेडियो कई लोगों के लिए जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक का यह एक शक्तिशाली माध्यम है, जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है।” उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए देशवासियों से अपने…
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सैन डिएगो बंदरगाह में गिर गया। जेट के दोनों पायलट को बचा लिया गया है। लॉस एंजिल्स टाइम्स समाचार पत्र की खबर में नौसेना अधिकारियों के हवाले से जेट (ई/ए-18जी ग्रोलर) हादसे की पुष्टि की गई। नौसेना अधिकारियों के अनुसार, दोनों पायलट को पानी से सुरक्षित निकालकर सबसे पहले अमेरिकी सीमा शुल्क और सुरक्षा नाव में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद दोनों को यूसी सैन डिएगो हेल्थ के हिलक्रेस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। वहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आपातकालीन कर्मचारियों के अनुसार यह हादसा…
वाशिंगटन। रूस में जेल से रिहाई के बाद अमेरिका लौटे शिक्षक मार्क फोगेल अपने घर पहुंच गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर मार्क बेहद खुश हैं। उनके परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, शुभचिंतकों और खुद मार्क फोगेल ने इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके राजनयिकों का आभार जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास द ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट के न्यूज सेक्शन में ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप मार्क फोगेल को घर ले आए’ शीर्षक से जारी खबर में खुशी जताते हुए लिखा गया है कि वर्षों तक रूसी जेल में गलत तरीके से हिरासत में रहे अमेरिकी नागरिक मार्क फोगेल आखिरकार…
वाशिंगटन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस का दौरा पूरा कर अमेरिका की यात्रा पर राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। उनका विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5ः32 बजे उन्होंने एक्स पर लिखा, ” थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी में उतरा हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।” प्रधानमंत्री मोदी का यहां पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा,…
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस समय हर कोई उत्सुक है। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। दुनियाभर के सभी शिव प्रेमी फिल्म ‘छावा’ देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज से पहले म्यूजिक लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इस बार विक्की कौशल की खास जैकेट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हाल ही में म्यूजिक लॉन्चिंग इवेंट में विक्की कौशल रश्मिका मंदाना और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और कई अन्य कलाकार उपस्थित थे। इस बार विक्की कौशल…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख है । देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,660 रुपये से लेकर 86,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,390 रुपये से लेकर 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,810 रुपये प्रति 10…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार ने कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गोता लगाया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,051.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत कि मामूली तेजी के साथ 19,648.91 अंक के स्तर…
नवादा। नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के पेल्मो जंगल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती को रजौली पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है। सूचना मिली कि नक्सलियाें ने हथियार खरीदने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की थी। संयुक्त कार्रवाई कर लगभग एक एकड़ में लहलहाते अफीम की फसल को विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घने जंगल और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अफीम फसल को नष्ट के लिए टीम ने…
