अररिया। भारत से नेपाल पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 70 बोरा यूरिया खाद को एसएसबी ने गुरुवार अहले सुबह बरामद किया।एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी जी समवाय की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।घुरना क्षेत्र के अंतर्गत जटवारा गांव के राम टोला वार्ड नंबर 12 में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/7(डब्लूपी-13) के नजदीक तस्करी कर ले जाए जा रहे खाद को जब्त किया गया है। कार्रवाई बटालियन मुख्यालय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा की गई। जब्त पीकअप वाहन पर तस्करी का 70 बैग यूरिया लदा था।…
Author: shivam kumar
अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी तक जाने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन का परिचालन तीन महीने बाद गुरुवार से शुरू हाे गया।तकनिकी समस्या को लेकर जोगबनी से यह ट्रेन 12 एलएचबी कोच के साथ चली,जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।बार बार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन को कुहासा और अन्य तकनीकी कारणों से नोटिस निकालर रद्द कर दे रहा था। यह ट्रेन 15 नवंबर से लगातार रद्द थी,जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।दरअसल जोगबनी से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाली सीधी एकमात्र…
अररिया। जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और लगातार इस ट्रेन में तोड़फोड़ को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने महाकुंभ के लिए एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के द्वारा जोगबनी-टुंडला-जोगबनी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05718 जोगबनी-टुंडला शुक्रवार को 18:40 में जोगबनी से खुलेगी और फारबिसगंज, अररिया, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा होते हुए शनिवार को टुंडला 19:00 बजे पहुंचेगी।फिर यही ट्रेन 05717 टुंडला से रविवार को 21:40 में खुलकर…
रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर रोड नंबर 4 में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हजारीबाग। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को भारतीय सेना के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का का पार्थिव शरीर जैसे ही सेना के वाहन से हजारीबाग स्थित आवास पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जुलु पार्क स्थित आवास पर लाया गया। सेना के जवानों ने कंधा देकर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पहुंचाया। इस अवसर पर जैसे ही करमजीत का पार्थिव शरीर घर पर आया वैसे ही उनकी मां, बहन और पिता ताबूत को पकड़कर दहाड़ मारकर रोने लगे। इतना देख आसपास के लोग भी करमजीत अमर रहे बोल कर…
रांची। रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गांव बने एक घर में आग लगने से दंपति की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। डिबाडीह गांव में बाइक मकैनिक का काम करने वाले रंजीत साहू (46) और उनकी पत्नी मीना देवी (42) की आग में जलकर मौत हो गई है। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। गांव वालों ने बताया कि मृत रंजीत साहू का बेटा पंक्चर की दुकान चलाता है और वो रात के समय उसी दुकान में था, इसलिए उसकी जान बच गई। सोनाहातू थाना…
रांची। झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात पर 14 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है। कार्मिक, प्रशानिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 14 अक्टूबर 2024 में जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न पर्वों और अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।
ढाका। बांग्लादेश में इस समय 13वें संसदीय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दिसंबर तक चुनाव कराने के सरकारी आश्वासन के बाद अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने अंतरिम सरकार से संसदीय चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए लगभग 5,921 करोड़ टका की मांग की है। इस बीच बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि मुल्क में आवश्यक चुनाव सुधार बहुत जरूरी है। देश में अगले संसदीय और स्थानीय निकाय चुनाव इसके बाद ही कराए जाने चाहिए। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की खबर के अनुसार बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के महासचिव प्रोफेसर मिया गुलाम…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने आधार लिंक की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया है। इससे योजना की लाभुक महिलाओं को राहत मिलेगी और वे अपने खातों में राशि प्राप्त कर सकेंगी। अब तक क्या हुआ – दिसंबर 2024 में हुई विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने इस योजना के लिए अनुपूरक बजट पेश किया था। – 27 दिसंबर को सभी जिलों को 5225 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी गयी। -14 अक्तूबर 2024 को जारी संकल्प के अनुसार, दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक 5900 करोड़ रुपये खर्च किये जाने…
दुबई। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वह यहां आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कल दोपहर कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल अहमद अल सबा से मुलाकात की। राष्ट्रपति दिसानायके ने अल सबा से श्रीलंका में निवेश और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावना पर चर्चा की। श्रीलंकाई समाचार पत्र डेली मिरर के अनुसार, दोनों नेताओं ने श्रीलंका और कतर के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। दिसानायके ने श्रीलंका के…
दुबई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। उन्होंंने कहा कि बैठक में क्रिस्टालिना का रुख सात बिलियन डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) पर सकारात्मक रहा। महत्वपूर्ण यह है कि इस समय आईएमएफ की तकनीकी टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। आईएमएफ के अधिकारियों ने बेलआउट पैकेज के लिए कई शर्तें सामने रखी हैं। डान समाचार पत्र ने खबर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के हवाले से कहा गया है कि शहबाज शरीफ ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूजीएस) 2025 के मौके पर…
