रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर रोड नंबर 4 में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Author: shivam kumar
हजारीबाग। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को भारतीय सेना के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का का पार्थिव शरीर जैसे ही सेना के वाहन से हजारीबाग स्थित आवास पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जुलु पार्क स्थित आवास पर लाया गया। सेना के जवानों ने कंधा देकर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पहुंचाया। इस अवसर पर जैसे ही करमजीत का पार्थिव शरीर घर पर आया वैसे ही उनकी मां, बहन और पिता ताबूत को पकड़कर दहाड़ मारकर रोने लगे। इतना देख आसपास के लोग भी करमजीत अमर रहे बोल कर…
रांची। रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गांव बने एक घर में आग लगने से दंपति की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। डिबाडीह गांव में बाइक मकैनिक का काम करने वाले रंजीत साहू (46) और उनकी पत्नी मीना देवी (42) की आग में जलकर मौत हो गई है। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। गांव वालों ने बताया कि मृत रंजीत साहू का बेटा पंक्चर की दुकान चलाता है और वो रात के समय उसी दुकान में था, इसलिए उसकी जान बच गई। सोनाहातू थाना…
रांची। झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात पर 14 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है। कार्मिक, प्रशानिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 14 अक्टूबर 2024 में जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025 में विभिन्न पर्वों और अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।
ढाका। बांग्लादेश में इस समय 13वें संसदीय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दिसंबर तक चुनाव कराने के सरकारी आश्वासन के बाद अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने अंतरिम सरकार से संसदीय चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए लगभग 5,921 करोड़ टका की मांग की है। इस बीच बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि मुल्क में आवश्यक चुनाव सुधार बहुत जरूरी है। देश में अगले संसदीय और स्थानीय निकाय चुनाव इसके बाद ही कराए जाने चाहिए। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की खबर के अनुसार बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के महासचिव प्रोफेसर मिया गुलाम…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने आधार लिंक की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया है। इससे योजना की लाभुक महिलाओं को राहत मिलेगी और वे अपने खातों में राशि प्राप्त कर सकेंगी। अब तक क्या हुआ – दिसंबर 2024 में हुई विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने इस योजना के लिए अनुपूरक बजट पेश किया था। – 27 दिसंबर को सभी जिलों को 5225 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी गयी। -14 अक्तूबर 2024 को जारी संकल्प के अनुसार, दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक 5900 करोड़ रुपये खर्च किये जाने…
दुबई। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वह यहां आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कल दोपहर कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल अहमद अल सबा से मुलाकात की। राष्ट्रपति दिसानायके ने अल सबा से श्रीलंका में निवेश और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावना पर चर्चा की। श्रीलंकाई समाचार पत्र डेली मिरर के अनुसार, दोनों नेताओं ने श्रीलंका और कतर के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। दिसानायके ने श्रीलंका के…
दुबई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। उन्होंंने कहा कि बैठक में क्रिस्टालिना का रुख सात बिलियन डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) पर सकारात्मक रहा। महत्वपूर्ण यह है कि इस समय आईएमएफ की तकनीकी टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। आईएमएफ के अधिकारियों ने बेलआउट पैकेज के लिए कई शर्तें सामने रखी हैं। डान समाचार पत्र ने खबर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के हवाले से कहा गया है कि शहबाज शरीफ ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूजीएस) 2025 के मौके पर…
आदर्श गौरव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, और अनुज सिंह दुहान जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में हम देख सकते हैं कि कैसे यह युवा अपनी कड़ी मेहनत और प्यार से सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां कुछ दोस्त मिलकर…
नई दिल्ली। पीएम गतिशक्ति पहल के तहत नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने सड़क और हवाई अड्डे सहित 5 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया है। एनपीजी ने बैठक में मेट्रो, आरआरटीएस, सड़क और हवाई अड्डा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया है। एनपीजी की 87वीं बैठक में एक मेट्रो, एक आरआरटीएस, 2 सड़कों और एक हवाई अड्डा का मूल्यांकन किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक यह पांच परियोजनाएं एकीकृत मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक और सामाजिक नोड्स के लिए अंतिम-मील कनेक्टिविटी और इंटरमॉडल समन्वय के पीएम गतिशक्ति सिद्धांतों के अनुरूप हैं। इन पहलों से रसद दक्षता को बढ़ावा मिलने, यात्रा के समय को कम…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 11 फरवरी को बोर्ड की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड ने छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रमुख सुझावों और अभ्यावेदनों पर चर्चा की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान एनटीडब्ल्यूबी के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने बोर्ड के उद्देश्यों को पूर्ण करने और छोटे व्यापारियों और एमएसएमई के कल्याण के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों के बारे में…
