नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा ने भी एक्स हैंडल पर अपने अध्यक्ष नड्डा को जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं नड्डा जी को वर्षों से जानता हूं और पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखा है। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाया है। वह एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्हें लंबे…
Author: shivam kumar
चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत करीब डेढ दर्जन पूर्व मंत्रियों को धार्मिक सजा सुनाएंगे। पंजाब में अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई धार्मिक गलतियों के लिए बादल को पहले ही दोषी करार देते हुए तनखैया घोषित किया जा चुका है। सुखबीर समेत पंजाब की पूर्व बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रहे मंत्री भी अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर अपने धार्मिक गुनाहों को स्वीकार कर चुके हैं। आज अमृतसर स्थित अकाल तख्त पर पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों…
पलामू। पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को मिल रही धमकियों और क्रेशर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हथियार सहित 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसके बाद टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसे लेकर 1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी टिफनी के ससुर मासाद बौलोस को मध्य पूर्व मामलों का वरिष्ठ सलाहकार नामित किया है। ट्रंप ने रविवार को लेबनानी-अमेरिकी व्यवसायी मासाद बौलोस को अरब और पश्चिम एशिया मामलों का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए जाने की घोषणा की। टिफनी की शादी मासाद के बेटे माइकल बोलोस से हुई है।द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में यह जानकारी दी गई। इससे पहले ट्रंप अपनी बेटी इवांका के ससुर चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में राजदूत के रूप में काम करने के लिए नामित कर चुके हैं। ट्रंप ने मासाद बौलोस को…
दमिश्क। लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार अपने प्राचीनतम शहर अलेप्पो शहर को नहीं बचा पाई। सीरियाई सरकारी बलों और रूस के तोपखाने भी अल-कायदा समर्थित हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों को पीछे नहीं धकेल सके। लड़ाकों ने शहर के बड़े हिस्से में नियंत्रण कर लिया। सीरियाई सरकारी बलों के एक करीबी सूत्र ने अरबी समाचार वेबसाइट ‘963+’ से पुष्टि की कि रूस ने देश के पूर्व के डेर एज-जोर गवर्नरेट में तैनात अपने सभी बलों को हटला शहर में अपने बेस पर वापस बुला लिया है। अब अल-सलीहिया, खशम, मराट,…
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 247.51 अंक यानी 0.31 फीसदी लुढ़क कर 79,555.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी 20.65 अंक यानी 0.086 फीसदी की उछाल के साथ 24,151.75 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 15 शेयरों में गिरावट है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयरों में गिरावट और 16…
भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के एनएच 80 किनारे स्थित शंकरपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा पलट कर झोपड़ी पर जा गिरी। इस घटना में एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई। अहले सुबह महिला अपने फूस के घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान राख लदा हाईवा घोघा के तरफ से आ रही थी,जाे अनियंत्रित होकर घर पर पलट गई, जिसमें दबकर महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से महिला को हाईवे के अंदर से निकाला। महिला गोपाल मंडल की पत्नी रीता…
भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के किरणकोल बहियार से सोमवार को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। बदमाशों ने हत्या कर शव को दियारा इलाके के मकई खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आज सुबह खेत पटवन करने गए एक किसान ने शव को देखा और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्णिया के रहने…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे दो हाइवा में आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार, लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर हाइवा बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी कुसमाही साइडिंग के पास पहुंचे और वहां कोयला लदे दो गाड़ियों में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की। बताया जाता है कि अपराधियों ने…
रांची। झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से सुबह से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाये हैं। इस बीच शहर में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं, अब दोपहर में भी ठंड लोगों को सतायेगी। झारखंड में मंगलवार से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, सोमवार को कई जगहों पर बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली। इस दौरान…
रांची। आइएएस अधिकारी और वर्तमान में रांची डीसी के पद पर पदस्थापित मंजू नाथ भजंत्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, रांची डीसी की याचिका पर 6 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश को रद्द करने की मांग की है। दरअसल 22 सितंबर को झारखंड हाइकोर्ट ने आइएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें…
