Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी वापसी का ऐलान किया है। कंपनी ने तीन साल पहले भारतीय बाजार से बाहर जाने की घोषणा की थी लेकिन अब फोर्ड ने एक नई रणनीति के तहत भारत में फिर से कदम रखा है। फोर्ड ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि वह निर्यात के लिए वाहन बनाने हेतु अपने चेन्नई विनिर्माण संयंत्र का उपयोग करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि उसने इसकी सूचना तमिलनाडु सरकार को दे दी है। दरअसल, कंपनी ने 2021 में कहा था कि वह भारत में वाहनों का…

Read More

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने एक बार फिर ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में उल्लेखनीय मानक स्थापित किया है। आरआईएनएल को भारतीय उद्योग परिसंघ-ग्रीन बिजनेस सेंटर (सीआईआई-जीबीसी) से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस्पात मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल को लगातार छठे वर्ष प्रतिष्ठित सीआईआई-जीबीसी राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्‍कार भारतीय उद्योग परिसंघ-ग्रीन बिजनेस सेंटर ने दिया है। मंत्रालय के मुताबिक 12 सितंबर की शाम हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को लाभांश के रूप में लगभग 1610 करोड़ रुपये दिए हैं। वित्‍त मंत्रालय के निवेश और लोकसंप‍त्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड से लाभांश के रूप में करीब 1610 करोड़ रुपये प्राप्‍त हुए हैं। उल्‍लेखनीय है कि‍एनटीपीसी लिमिटेड को पहले नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के नाम से जाना जाता था। यह भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के स्वामित्व में एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) कंपनी है…

Read More

सिंगापुर/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कम से कम 7.5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। वह सिंगापुर में ब्रेटन वुड्स कमेटी द्वारा आयोजित ‘फ्यूचर ऑफ फाइनेंस फोरम 2024’ को संबोधित कर रहे थे। शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत का वृद्धि परिदृश्य देश के वृहद आर्थिक बुनियाद की मजबूती को बताता है। उन्होंने कहा कि इसमें निजी उपभोग और निवेश जैसे घरेलू तत्व प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। आरबीआई गवर्नर का यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7.2 फीसदी की आर्थिक…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय अप्रत्‍यक्ष कर एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बेंगलुरु में कुछ केंद्रीय माल एवं सेवा कर सीजीएसटी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों को शहर की पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआईसी ने शुक्रवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बताया गया है कि बेंगलुरु में कुछ सीजीएसटी अधिकारियों ने कथित जबरन वसूली का सहारा लिया है। इसमें शामिल अधिकारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीबीआईसी ने कहा कि वह उन पुलिस अधिकारियों के संपर्क…

Read More

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर का चुनावी दौरा करेंगे। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद केंद्र शासित प्रदेश में उनका पहला चुनावी कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री मोदी डोडा जिले में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जहां 18 सितंबर को चिनाब घाटी के तीन जिलों की आठ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में भी 3 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे से निश्चित रूप से केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों की चुनावी संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।…

Read More

16 सितंबर को पाकुड़ के हिरणपुर में होगा मांझी परगाना सहासम्मेलन हिरणपुर में अगल-बगल के दर्जनों गांवों को जमाई टोला में कौन बदल रहा है, अगर वे स्थानीय हैं, तो उनका असली घर कहां है! पाकुड़। 16 सितंबर को आदिवासी समाज पाकुड़ में करेगा महासम्मेलन, यह जानकारी चंपाई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। चंपाई सोरेन ने कहा है कि इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए आगामी 16 सितंबर को आदिवासी समाज द्वारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में मांझी परगाना महासम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें हम लोग समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं अन्य…

Read More

रांची। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल दुकान और एक फाइनेंस कंपनी में शुक्रवार को सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक आग पहले ऑटोमोबाइल दुकान में लगी थी, जिसके बाद यह तेजी से बगल में स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय तक पहुंच गयी। आग ने फाइनेंस कंपनी को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग स्थानीय लोगों ने आग को देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने तुरंत अग्निशामक…

Read More

कहा-ना जेल जाने से डरते हैं, ना गोलियों से, ये बिरसा मुंडा की धरती है विजयी होते रहेंगे -बेइमानों ने मुझे कुत्ता-बिल्ली की तरह लुका छिपी करने पर मजबूर कर दिया बोकारो। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के ललपनिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो साल तक कोरोना ने हमको परेशान किया। अगल-बगल के राज्य में अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य में हमने महसूस भी नहीं होने दिया कि कोरोना कैसे आया और कैसे गया। हमने दो मंत्री को खो दिया। दो साल…

Read More

रांची। रांची-केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि प्याज के दाम को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। बढ़ते हुए मूल्य पर नियंत्रण के लिए बफर स्टॉक के प्याज को सस्ती दरों पर प्याज बेचने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में रांची सहित आधा दर्जन बड़े शहरों में 35 रुपये प्रतिकिलो प्याज की बिक्री शुरू की गयी है। झारखंड की राजधानी रांची में नेफेड और एनसीसीएफ की तरफ से आठ स्थल चिन्हित किये गए हैं। यहां मोबाइल वैन लगाकर रियायती दरों पर प्याज की बिक्री शुरू की गयी है।…

Read More

रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की पहल से 10 सितंबर से राज्य के 21 जिलों में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें दर्ज करायीं, जिनका तुरंत हल भी किया गया। लेकिन इनमें अधिकतर शिकायतें पुलिस के प्रति नाराजगी को लेकर हैं। ऐसे में अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन समस्याओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन यह कार्यक्रम तभी सफल होगा, जब लोगों की शिकायतों का समाधान…

Read More