लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित फिल्म ‘छावा’ इस समय काफी चर्चा में है। इस फिल्म के माध्यम से छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास पूरी दुनिया तक पहुंचेगा। इसमें अभिनेता विक्की कौशल महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच, साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ‘छावा’ में महारानी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को दर्शकों के बीच आ रही है। इससे पहले निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग की घोषणा कर दी है। फिल्म ‘छावा’ की अग्रिम बुकिंग 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अब तक कितने…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बोनी कपूर-दिवंगत श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ शुक्रवार 7 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। यह खुशी और जुनैद की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। दोनों इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। फिल्म ‘लवयापा’ का बाक्स आफिस पर अच्छी कमाई करते नहीं दिख रही है। फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘लवयापा’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 50 लाख रुपये का कारोबार किया, वही…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना नई ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। बाजार में आई तेजी के कारण 22 कैरेट सोना आज पहली बार 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये से लेकर 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 80,110 रुपये से लेकर 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार छठे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज बाजार कमजोरी के साथ खुला था। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव लगातार बढ़ता चला गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी भी बढ़ती चली गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.15 प्रतिशत और निफ्टी 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सन…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स 123 अंक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक…
भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, जयंती प्रमुख उत्तम कुमार मिश्रा, चंदन पांडे एवं छात्रों ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती का शुभारंभ किया। मौके पर जयंती प्रमुख उत्तम कुमार मिश्र ने कहा कि भारत संत और महात्माओं का देश है। इन्होंने अपने ज्ञान एवं विवेक से भारत के मन को बढ़ाने का प्रयत्न किया है। संत शिरोमणि रविदास ने मानवता के लिए संदेश दिया कि जीवन में कर्म ही महान होता है। सफलता के लिए आदर्श दिनचर्या और…
इंफाल। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने बुधवार सुबह राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच राज्यपाल से संबित पात्रा की इस मुलाकात के बाद अटकलों का दाैर शुरू हाे गया है। भाजपा सांसद व पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा बुधवार सुबह 09:55 बजे राजभवन पहुंचकर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। दाेनाें के बीच यह मुलाकात एक घंटे तक चली। मुलाकात के पात्रा ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से परहेज किया। राज्यपाल से इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लग रही…
रांची। झारखंड सरकार केस आइओ (अनुसंधान अधिकारी) को 25,000 रुपये का मोबाइल फोन देगी। यह प्रस्ताव 21 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में पारित किया गया था। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी किया है। जारी संकल्प में कहा गया है कि मोबाइल फोन की खरीददारी पुलिस मुख्यालय द्वारा की जायेगी। दिये गये मोबाइल फोन की अवधि चार साल होगी। अवधि समाप्त होने के बाद केस आइओ को उस फोन को विभाग के कार्यालय में जमाकर नया मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान फोन की सुरक्षा और गोपनीयता का दायित्व संबंधित केस आइओ का…
रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग में घायल गुलशन पांडेय का इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है। उसे पीठ में गोली लगी थी, जो निकाल दी गयी है, और अब उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। घायल युवक के पिता संतोष पांडेय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने निर्दोष युवकों को पकड़ रखा है। उन्होंने कहा कि गोलू, रवि, रोहित और अंशु को जबरदस्ती हिरासत में लिया गया है, जबकि इन्हीं लोगों ने मेरे बेटे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया था। ये सभी मेरे पड़ोसी हैं और काफी…
फारबिसगंज/अररिया। ओम नगर वार्ड नंबर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव पासवान के दरवाजे पर संत रविदास की जयंती भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में मनायी गयी। अररिया भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि संत रविदास जी को संत शिरोमणि का उपाधि मिला था। वह किसी जाति का विरोधी नहीं थे वह जातिवाद का विरोधी थे। उन्हीं का कहावत मन चंगा तो कठौती में गंगा इस तरह से समाज को दिशा देने के लिए संत रविदास ने सामाजिक विद्वेषता को मिटाने सामाजिक विषमता को मिटाने के लिए कई तरह…
भागलपुर। माघी पूर्णिमा को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, मुसहरी घाट आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने मां गंगा, भगवान सूर्य आदि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। सुबह 10 बजे तक गंगा घाट जाने वालों मार्गों पर भीड़ लगी रही। हालांकि, व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे। माघी पूर्णिमा पर कहीं भगवान सत्यनारायण की पूजा, तो कहीं माता त्रिपुर सुंदरी की पूजा…
