कोलकाता। आईआईटी खड़गपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर सुदीप मिश्रा को प्रतिष्ठित एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (एसीएम) के लिए फेलो चुना गया है। वह इस वर्ष दुनिया भर से चुने गए 55 वैज्ञानिकों में वो भारत से एकमात्र चयनित व्यक्ति हैं। संस्थान ने एक बयान में यह जानकारी दी। प्रो. मिश्रा आईआईटी खड़गपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से संबद्ध हैं। उन्हें इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्क में बुद्धिमान सेवा केंद्रित सेंसिंग और सतत डेटा प्रोसेसिंग में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। एसीएम का फेलोशिप समारोह सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा। प्रो. मिश्रा के अब तक 500 से अधिक…
Author: shivam kumar
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रातः चार बजे से ही अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग स्थित वॉर रूम में बैठक की। वॉर रूम में वह डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के साथ लगातार टीवी पर अपडेट लेते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः साढ़े 3 बजे से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने…
नई दिल्ली। देश में संत गुरु रविदास की जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रपति, भाजपा अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज कल्याण के लिए किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया। राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”गुरु संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। संत रविदास ने मानवता को अपने जीवन का ध्येय बनाया। वे धर्म तथा जाति के भेदभाव को मिटाने और समाज में एकता लाने के लिए समर्पित रहे। आइए, हम गुरु दास जी की शिक्षा को अपनाएं और समृद्ध तथा विकसित…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला मंदिर अयोध्याधाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आज बृह्मलीन होने पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परम रामभक्त, श्रीरामजन्मभूमि मंदिर, श्रीअयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय…
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय और रामलला मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास के साकेतवास होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र अयोध्याधाम की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास जी महाराज का साकेतवास हो गया। उन्होंने आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन प्रातः लगभग सात बजे पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली। वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य सत्येंद्र दास के…
लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास आज सुबह सात बजे बृह्मलीन हो गए। आचार्य सत्येंद्र दास ने 85 वर्ष की आयु में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में अंतिम सांस ली। एसजीपीजीआई के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य सत्येंद्र दास के बृह्मलीन होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। एसजीपीजीआई प्रवक्ता के अनुसार, उन्हें तीन फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। स्ट्रोक के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे। एसजीपीजीआई से उनकी पार्थिव देह को अयोध्या ले जाया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि…
– महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयार्क में दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण न्यूयॉर्क। भारत की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत ने गरीबी, कुपोषण और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। दुनिया में सतत विकास के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह विचार यहां 10 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 63वें सत्र में मंगलवार को व्यक्त किए। इस सत्र में फ्रांस, तुर्किये, सऊदी अरब और स्वीडन के मंत्रियों सहित 49…
काठमांडू। नेपाल और भारत के ऊर्जा सचिवों की बैठक के बाद नेपाल में बड़ी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के समझौते के अंतिम ड्राफ्ट पर सहमति हो गई। नई दिल्ली में मंगलवार को संपन्न दो दिवसीय ऊर्जा सचिव स्तरीय बैठक में काठमांडू में हुई सह सचिव स्तरीय वार्ता बैठक के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। अब जल्द ही ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक या प्रधानमंत्री स्तरीय वार्ता में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। बैठक में हिस्सा लेने वाले नेपाल विद्युत प्राधिकरण के महानिदेशक कुलमान गुरूंग ने बताया कि नेपाल और भारत के बीच हुए 10 हजार मेगावाट…
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के खुफिया सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष डेविन गेराल्ड नून्स होंगे। इस बोर्ड में डेविन के सहयोग के लिए 11अन्य लोगों की टीम भी होगी। ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड में सेवा देने के लिए देशभक्तों के प्रतिष्ठित और भरोसेमंद समूह की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह व्यक्ति देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर उन्हें सलाह देंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, अध्यक्ष डेविन गेराल्ड नून्स के अलावा बोर्ड में स्कॉट ग्लैब, अमेरीलिस फॉक्स कैनेडी, ब्रैड रॉबर्ट वेनस्ट्रुप, वेन…
वाशिंगटन। रूस ने 14 साल जेल की सजा काट रहे अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल को रिहा कर दिया। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के कूटनीतिक प्रयासों से संभव हो पाया है। व्हाइट हाउस और फोगेल के रशियन वकील ने रिहाई की पुष्टि की है। समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स (अमेरिका) और रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में मार्क फोगेल के जेल से बाहर आने की आधिकारिक सूचना दी गई है। फाइनेंशियल टाइम्स अमेरिका की खबर के अनुसार, मार्क फोगेल को रूस की जेल से मुक्त कराकर अमेरिका लाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अपने निजी…
मार्सिले (फ्रांस)। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले मार्सिले पहुंचे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कल पेरिस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट को संबोधित किया। इस समिट में हिस्सा लेने पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर खुश पिचाई ने घोषणा की कि गूगल भारत के साथ मिलकर कृत्रिम मेधा पर बड़ा काम करने जा रहा है। आज अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,…
