नई दिल्ली। हैदराबाद स्थित खनन कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड को 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 30 सितंबर, 2024 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के कागजात दाखिल किए थे। सेबी के समक्ष जमा ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक पूंजी बाजार नियामक ने मंगलवार को मिडवेस्ट लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आईपीओ को अंतिम मंजूरी दे दी है। 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य वाला ये आईपीओ 250 करोड़ रुपये तक के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही और नौ माह के दौरान सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ 66 फीसदी घटकर 141.89 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी को 422.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि शेयर बाजार को मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की कुल इनकम बढ़कर…
नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने देश की महत्वाकांक्षी कोयला गैसीकरण पहल के तहत 8,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र (एलओए) जारी किए हैं। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत की महत्वाकांक्षी कोयला गैसीकरण पहल के तहत 8,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने अतिरिक्त सचिव विस्मिता तेज, ओएसडी (तकनीकी) आशीष कुमार और निदेशक (तकनीकी) बीके ठाकुर की…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पश्चिम बंगाल में मनरेगा के तहत 25 लाख “फर्जी जॉब कार्ड” मिटाए जाने के दावे को खारिज कर दिया। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि यह दावा झूठा है और केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को निशाना बना रही है। तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के पहले के एक जवाब का हवाला देते हुए कहा कि 2021-22 और 2022-23 के दो वित्तीय वर्षों में केवल 5,651 फर्जी जॉब कार्ड हटाए गए…
बीरभूम। जिले के कांकड़तला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खदान से लेनदेन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। इस घटना के चलते कांकड़तला थाने के ओसी पूर्णेंदु बिकाश दास को रातों-रात क्लोज कर दिया गया। मंगलवार रात को उन्हें इस संबंध में नोटिस दिया गया। उनकी जगह दुबराजपुर के सीआई शुभाशीष हालदार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कांकड़तला के जमालपुर इलाके में अजय नदी से अवैध रूप से बालू खनन के पैसों के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच बमबाजी हुई। इस झड़प…
विशेष सीख: राष्ट्रीय आकांक्षाओं की बजाय अपने राज्य पर ही फोकस करना होगा क्षेत्रीय दलों को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने जहां नये सियासी समीकरण के पुख्ता संकेत पैदा किये हैं, वहीं एक बड़ी चुनौती भी पेश की है। यह चुनौती उन क्षेत्रीय दलों के सामने पैदा हुई है, जो अपने-अपने राज्यों से बाहर निकलने का सपना देखने लगे थे, यानी उनकी आकांक्षाएं केंद्रीय सत्ता के इर्द-गिर्द मंडराने लगी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय दलों ने जो रवैया अपनाया, उससे यह भी साफ हो गया…
कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत रूपनडीह में दो पक्षों में बुधवार सुबह जमकर पत्थरबाजी हुई। यह विवाद मंदिर के बैनर को हटाने और संत रविदास की प्रतिमा को लगाने को लेकर हुआ। इस घटना में मामले को शांत कराने पहुंचे दल डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश समेत लगभग छह से अधिक लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रूपनडीह गांव में संत रविदास मंदिर के सामने झंडा बोर्ड और होर्डिंग लगाया गया है। इसको लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष संत शिरोमणि रविदास समारोह समिति डोमचांच ने धरना प्रदर्शन भी किया था। वहीं…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के मिश्रित डबल्स मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पारेड ग्राउंड के मल्टी पर्पस हॉल में हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की कश मोदी और तनीषा कोटेचा…
टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। उत्तराखंड के टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं में उत्तराखंड, सर्विसेज और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। के-1 पुरुष 1000 मीटर: उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण के-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03:49.81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के एल. नाओचा सिंह 03:50.60 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित ‘मौली संवाद’ में खेलों में करियर, उद्योग में उपलब्ध अवसरों और चोटों के गैर-सर्जिकल उपचार पर गहन चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल जगत में नए अवसरों से परिचित कराना और इस क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों को समझाना था। खेल उद्योग में करियर के अवसर पहले सत्र का विषय “खेल से आगे: शिक्षा, करियर और अवसर” था। इस सत्र का संचालन मार्केटिंग प्रोफेशनल और नेशनल एशियन चैंपियन प्रतीक सोनवाने ने किया। उन्होंने खेलों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आर्थिक शक्ति बताया। इस सत्र में स्पोर्ट्स इंडिया के प्रमुख नील…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिटनेस को बढ़ावा देने और मोटापे से लड़ने के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के प्रयासों की सराहना की है। मोदी ने मोटापे से लड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। फिट इंडिया के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के एक लेख के जवाब में मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नीरज चोपड़ा द्वारा लिखा गया एक व्यावहारिक और प्रेरक लेख मोटापे से लड़ने और स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर देता है।”
