कोलंबो। श्रीलंका में बरसात और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। देश के 18 जिलों के 2लाख 30 हजार से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस दौरान 15 हजार से अधिक प्रभावितों को 165 अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।बांग्लादेश के समाचार पत्र डेली न्यूज की खबर में आपदा प्रबंधन केंद्र के हवाले से खराब मौसम के दौरान हुई जान-माल की क्षति की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अब तक आठ घर पूरी तरह से नष्ट हो…
Author: shivam kumar
-राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली पर उद्योग से प्राप्त इनपुट इसके कामकाज के लिए अभिन्न अंग -तेज और स्मार्ट प्रोसेसिंग के लिए राज्य और केंद्रीय पोर्टलों में प्रौद्योगिकी उन्नयन आवश्यक नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत के कारोबारी माहौल के बारे में जानकारी के साथ-साथ सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने और उन पर नज़र रखने के लिए सीआईआई ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) और विनियामक मामलों के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिये सरकार और सीआईआई दोनों की ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर प्रमुख पहलों की स्थिति और अहम जानकारी मिल…
– निवेशकों को 1 दिन में 1.08 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर दिए गए बयान के कारण दुनिया भर के अलग-अलग स्टॉक मार्केट की तरह ही घरेलू शेयर बाजार भी आज एक बार फिर बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार ने लिवाली के सपोर्ट से तेजी दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन ये कोशिश अधिक सफल नहीं हो सकी।…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार शाम 4.11 बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर के मोहराबादी मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ…
12 अप्रैल 1961 को सुबह 9.37 मिनट पर पूरा सोवियत संघ सांसें थाम कर आसमान की ओर देख रहा था। जैसे ही वोस्टॉक-1 एयरक्राफ्ट को लॉन्च किया गया, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस क्षण ऐसा इतिहास रचा गया जब अंतरिक्ष में पहली बार किसी इंसान ने कदम रखा। इसके साथ ही यूरी गागरिन का नाम अमर हो गया। रूस ने यूरी गागरिन को दो मीटर व्यास वाले छोटे से स्पेसक्राफ्ट में भेजा था। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत थी। उस वक्त कई तरह के अनसुलझे सवाल थे- क्या मनुष्य अंतरिक्ष में…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को…
काठमांडू। विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा गुरुवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुई हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर उनकी बीजिंग यात्रा अब चेंगदू तक ही होने वाली है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक चेंगदू में ही होगी। डॉ. राणा की विदेश मंत्री के रूप में यह पहली चीन यात्रा है। विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक सचिव अमृत राई और अन्य अधिकारियों ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री राणा शुक्रवार को सिचुआन प्रांत के चेंगदू में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ…
रावलपिंडी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और पार्टी के कई अन्य नेताओं के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। रावलपिंडी के नसीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में इमरान खान की बहन अलीमा खान, उमर अयूब, शेरयार रियाज समेत 75 अन्य लोगों के नाम हैं। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इमरान खान ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को 22 नवंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च करने के लिए उकसाया। बुशरा बीबी के सोशल मीडिया बयान ने…
बेरूत। लेबनान में दो माह के युद्ध विराम को प्रभावी हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। अधिकतर क्षेत्रों से इजराइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) और हिजबुल्लाह के आतंकवादी पीछे हट चुके हैं। मगर लड़ाई रुकने के कुछ घंटों बाद दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों में आईडीएफ के जवानों और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच झड़प हो गई। इसमें हिजबुल्लाह को काफी क्षति हुई। द यरूशलम पोस्ट के अनुसार युद्ध विराम लागू होने के बाद ज्यादातर हिस्सों से आईडीएफ के जवान और हिजबुल्लाह के लड़ाके पीछे हट चुके हैं। लेबनान की सेना दक्षिणी लेबनान में उल्लेखनीय रूप से…
रांची। हेमंत सोरेन की शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पूरी तरह से तैयार हो चुका है। शपथ ग्रहण के लिए कई राज्यों के सीनियर लीडरों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अखिलेश यादव कुछ देर पहले ही रांची पहुंचे है। रांची पहुंचते ही उन्होंने हेमंत सोरेन को बधाई दिया और कहा इंडिया गठबंधन और हेमंत सरकार को राज्य की जनता ने दोबारा मौका दिया है। यहां की जनता ने बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड के हेमंत सोरेन के शपथ…
नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना अब देश के कुल 788 जिलों में से 687 जिलों में लागू हो चुकी है। वर्ष 2014 में यह 393 जिलों में ही लागू थी लेकिन पिछले 10 वर्षों में इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ सहयोग करके ईएसआईसी योजना को अब शेष 101 जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में काम करते हुए ईएसआईसी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की सुविधाओं के साथ कर्मचारियों और उनके आश्रितों तक…
