Author: shivam kumar

बेरूत। लेबनान में दो माह के युद्ध विराम को प्रभावी हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। अधिकतर क्षेत्रों से इजराइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) और हिजबुल्लाह के आतंकवादी पीछे हट चुके हैं। मगर लड़ाई रुकने के कुछ घंटों बाद दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों में आईडीएफ के जवानों और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच झड़प हो गई। इसमें हिजबुल्लाह को काफी क्षति हुई। द यरूशलम पोस्ट के अनुसार युद्ध विराम लागू होने के बाद ज्यादातर हिस्सों से आईडीएफ के जवान और हिजबुल्लाह के लड़ाके पीछे हट चुके हैं। लेबनान की सेना दक्षिणी लेबनान में उल्लेखनीय रूप से…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन की शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पूरी तरह से तैयार हो चुका है। शपथ ग्रहण के लिए कई राज्यों के सीनियर लीडरों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अखिलेश यादव कुछ देर पहले ही रांची पहुंचे है। रांची पहुंचते ही उन्होंने हेमंत सोरेन को बधाई दिया और कहा इंडिया गठबंधन और हेमंत सरकार को राज्य की जनता ने दोबारा मौका दिया है। यहां की जनता ने बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड के हेमंत सोरेन के शपथ…

Read More

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना अब देश के कुल 788 जिलों में से 687 जिलों में लागू हो चुकी है। वर्ष 2014 में यह 393 जिलों में ही लागू थी लेकिन पिछले 10 वर्षों में इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ सहयोग करके ईएसआईसी योजना को अब शेष 101 जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में काम करते हुए ईएसआईसी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की सुविधाओं के साथ कर्मचारियों और उनके आश्रितों तक…

Read More

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राज्य प्रमुख वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के डोरंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामविलास पासवान जी आजीवन गरीबों, दलितों के उत्थान को लेकर आवाज उठाते रहे। गरीबों एवं दलितों की जीवन भर आवाज उठाने के कारण उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया। झारखंड प्रमुख वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छह राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर आज सुबह-सुबह शुरू हुई और स्थानीय पुलिस बलों के साथ समन्वय करके तलाशी अभियान चलाए गए। अधिकारियों के अनुसार तलाशी में संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों और संगठनों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। एनआईए ने विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऑपरेशन शुरू किये। यह अभियान एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह की जांच का हिस्सा है, जिसमें विदेशी संलिप्तता होने की…

Read More

नई दिल्ली। सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग से संबंधित भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के अंतर्गत सैन्य सहयोग पर कार्य समूह की चौथी बैठक रूस के मॉस्को में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को निरंतरता देने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई है।यह कार्य समूह भारत-रूस रक्षा सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है​, जो उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करता है। ​रक्षा मंत्रालय के अनुसार बैठक की सह-अध्यक्षता भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू और रूसी सशस्त्र बलों…

Read More

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में हुए दंगे, पथराव, गोलीकांड, आगजनी और लूटपाट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी है, जिससे दो दिनों से सदन का कामकाज ठप है। उन्होंने इन हिंसक घटनाओं को देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शांता कुमार ने गुरूवार काे एक बयान जारी करते हुए सरकार से अपील की कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विज्ञान और नई तकनीक का सहारा लिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि गैरकानूनी तरीके से भीड़ के…

Read More

टुंडी विधायक ने अपने आवास पर शहीद शक्ति नाथ महतो की मनायी पुण्यतिथि रांची। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर शहीद शक्ति नाथ महतो की पुण्यतिथि मनायी। उन्होंने सर्वप्रथम शहीद शक्ति नाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि समारोह में आये लोगों के बीच उन्होंने कहा कि जो अबुआ सरकार का सपना हेमंत सोरेन की अगुवाई में साकार होने जा रहा है, उसमें शहीद शक्ति नाथ महतो का अतुलनीय योगदान है। कहा कि शक्ति नाथ महतो ने झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी है। वे अपने…

Read More

रांची। भाजपा नेत्री सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर घेरा है। जयश्री ने अपने पोस्ट में लिखा है, डॉ इरफान अंसारी ने जो लिखा है, वह न केवल भ्रामक है बल्कि एक बार फिर उनके दोहरे मापदंड और सस्ते राजनीतिक हथकंडों को उजागर करता है। वह संस्कार की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या उनको याद है कि संस्कार के नाम पर उन्होंने क्या-क्या किया है? इरफान अंसारी ने किया हिंदू धर्म का उपहास : जयश्री सोरेन जयश्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा…

Read More

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बुधवार की रात को चोर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी जी की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में लग गयी। प्राचीनकाल से स्थापित इस मंदिर को लेकर प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि इस मंदिर की हालत काफी जर्जर हो गयी थी। वर्ष 1995 में इस मंदिर की उक्त…

Read More

उत्तर प्रदेश। देर रात डकोर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सेंधमारी कर रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से करीब 18 लाख रुपए के कीमत की ज्वेलरी पार कर दी। परिजन जब सो कर सुबह उठे तो उन्हें कमरे में बिखरा हुआ सामान व ताला टूटा हुआ मिला तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास एवं मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। जालौन की डकोर कोतवाली में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चोरों के द्वारा लाखों…

Read More