Author: shivam kumar

-राहुल गांधी और कांग्रेस की देश तथा आरक्षण विरोधी मानसिकता एक बार पुनः उजागरः मोहन यादव भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान आरक्षण को लेकर जो बयान दिया, उस पर देशभर में राजनीति गरम है। राहुल गांधी के बयान पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी की देश तथा आरक्षण विरोधी मानसिकता एक बार पुनः उजागर हो गई। यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया हो।…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में रात से बारिश हो रही है। इस माह सितंबर में दिल्ली में अब तक 10 दिन बारिश हुई है। इससे पारा नीचे आया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम (32.6) और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (23.0) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली-एनसीआर में आज और कल अच्छी बारिश की संभावना जताई है। यह भी कहा है कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने…

Read More

विशेष चुनाव आयोग को भेजी गयी झारखंड सरकार की शिकायत पर मचा बवाल इस परिपाटी को यहीं रोका जाना जरूरी, वरना ध्वस्त हो सकती है व्यवस्था नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 15 नवंबर 2000 को देश के राजनीतिक नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में जब झारखंड का उदय हुआ था, तब किसी को इस बात का इल्म नहीं था कि निश्छल और संवेदनशील संस्कृति के समाज वाला यह प्रदेश हर स्तर पर नकारात्मक गतिविधियों के कारण पूरी दुनिया में चर्चित हो जायेगा। इस बार झारखंड की चर्चा इसकी नौकरशाही के कारण हो…

Read More

रांची। लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के केस में इडी के गवाह रहे दो सीओ स्तर के अधिकारी शैलेश सिन्हा और मनोज कुमार के ठिकानों पर गुरुवार भी एसीबी की छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार रांची के राधा कृष्णा अपार्टमेंट में मनोज कुमार के दो फ्लैट में छापमारी चल रही है। वहीं शैलेश कुमार का रांची के चिरौंदी में एक आलीशान घर भी मिला है। गुरुवार की सुबह इन दोनों ही ठिकानों पर एसीबी की टीम पहुंची और सर्च कर रही है। जो जानकारी मिल पायी है, उसके मुताबिक मनोज कुमार और शैलेश से एसीबी दफ्तर में…

Read More

रांची। सीपीआइ माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने देश के कई इलाकों में गौरक्षा के नाम पर होनेवाली हिंसा के मामले को दुखद बताया है। दीपांकर भट्टाचार्य ने इस तरह की हिंसा के मामले में स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह सर्वोच्च न्यायालय से किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गौरक्षा को लेकर पूर्व में दिये एक बयान का जिक्र करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर होनेवाली हिंसा और हत्या के मामले को आतंकवादी घटना मान कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौरक्षा के नाम पर बनी संस्थाओं को बैन कर देना चाहिए। ‘मासस का…

Read More

15 सितंबर तक स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर करेंगे जिलों का दौरा रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरिश चोडनकर, सदस्य प्रकाश जोशी और पूनम पासवान पांच दिनी झारखंड दौरे पर बुधवार की देर रात रांची पहुंचें। तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आज (12 सितंबर) से विभिन्न जिलों का दौरा कर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेंगे। 12 से कमेटी करेगी विभिन्न जिलों…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार सुबह डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से कोर्ट में अंधेरा छा गया और सभी काम थम गये। बजली तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाधित हुई थी। हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने नाराजगी जतायी और राज्य के मुख्य सचिव एवं ऊर्जा सचिव को तलब किया। इसके बाद ये दोनों अधिकारी कोर्ट में हाजिर हुए। मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण सुबह 9:15 बजे से 11:00 बजे तक हाइकोर्ट में बिजली चली गयी। इस वजह से अधिवक्ताओं के वर्किंग एरिया में अंधेरा छा गया। सारे काम ठप हो गये। बिजली…

Read More

गोपालगंज। राजेंद्र बस स्टैंड की 85 कट्टा 9 धुर जमीन को फर्जी तरीके से निजी व्यक्ति के नाम से जमाबंदी किए जाने का मामला तुल पकड़ते जा रहे है। सदर एसडीओ के जांच के बाद नए नए मामलें का खुलासा सामने आ रहा है। शहर में लगभग 500 करोड़ की सरकारी भूमि पर भू-माफियों ने फर्जी जमाबंदी के आधार पर लगभग 100 एकड़ भूमि पर कब्जा किया है। इसी कड़ी में राजेंद्र बस स्टैंड की भूमि खाता नंबर 57,65,178 तथा 179 खेसरा नंबर 106,162,161,157 और 121 रकबा एक विधा 85 कट्टा 9 धुर कुचायकोट थाना के सासामुसा गांव के अजय…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश को नयी सौगात देंगे। उस दिन 11 नयी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से जमशेदपुर में तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस मौके पर पीएम टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके साथ ही अन्य जगहों से 10 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी शुरू होगा। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री स्टेशन परिसर से सरकारी योजनाओं की सौगात देशवासियों को देंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री बिष्टुपुर गोपाल…

Read More

रांची। लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता लोकेश कुमार चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र कुमार तिवारी की ओर से दायर क्रिमिनल अपील की सुनाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में धर्मेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जमानत का आग्रह करते हुए दायर हस्तक्षेप याचिका (आइए) पर दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी। उसके बाद हाइकोर्ट की खंडपीठ ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। आरोप है कि धर्मेंद्र ने लोकेश के कहने पर अपनी बंदूक से गोली चलायी थी, जिससे हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की मौत हो गयी थी। धर्मेंद्र आर्मी से…

Read More

गुवाहाटी। हिंसा फैलाने की एक योजना को नाकाम करते हुए असम पुलिस ने ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले से दो ग्रेनेड बरामद किये हैं। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के मुताबिक आज तड़के एक गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ जिले के मोरान के निकटवर्ती ज्योतियनि गांव में पुलिस ने एक अभियान चलाकर दो ग्रेनेड बरामद किये। यह अभियान असम पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने चलाया। ऊपरी असम में हिंसा फैलाने की योजना को नाकाम कर दिया गया है।

Read More