Author: shivam kumar

रांची। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन के साथ वाली फोटो भी साझा की और कहा ‘अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया।

Read More

रांची। विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट के लिए सरकार के विभागों से प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए वित्त विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी हेड आॅफ डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें केंद्र प्रायोजित स्कीम और केंद्रीय सेक्टर स्कीम की हिस्सेदारी में…

Read More

रांची। रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल गुरुवार को रांची स्थित रिम्स पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस दौरान पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा खूंटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें 25 नवंबर को रिम्स में एडमिट किया गया।…

Read More

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 28 वे अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, झूमर का आयोजन चतरा कॉलेज चतरा की मेजबानी में आगामी 18 से 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार के बैठक कक्ष में गुरुवार को आयोजित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागियों का चयन करके युवा महोत्सव में भाग लेना सुनिश्चित करें। ऐसे महोत्सव के सफल आयोजन के लिए…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या मामले में हाइकोर्ट ने गुरुवार को आरोपित सोनू उर्फ अहमद को जमानत देने से इनकार कर दिया है। सोनू ने अपने वकील के माध्यम से हाइकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने सोनू की याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में रांची सिविल कोर्ट के वकील मनोज झा की तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में कई लोग…

Read More

रांची। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सादिक अनवर रिजवी हज पर जायेंगे। सरकार ने उनके आवेदन के आधार पर 20 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी है। सादिक अनवर अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर कार्यरत हैं। अखिल भारतीय सेवाएं छुट्टी नियमावली के तहत 22 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक कुल 20 दिनों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उक्त् अवधि में उन्हें निजी व्यय पर हज (उमरा) के लिए विदेश (सउदी अरब ) यात्रा की अनुमित दी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसचूना जारी…

Read More

रांची। चंदनकियारी (बोकारो) के अग्निवीर अर्जुन महतो 22 नवंबर की रात असम के सिल्चर में मुठभेड के दौरान शहीद हो गये थे। उनकी बहाली सेना में अग्निवीर के रूप में हुई थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शोक जताया था। साथ ही उचित मदद का आश्वासन भी दिया था। इसके 5 दिन बाद ही झारखंड सरकार ने अपने वादे के मुताबिक 5 दिन के अंदर शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आदेश जारी कर दिया। जानकारी हो कि पिछले दिनों हेमंत…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग…

Read More

रांची। झारखंड के आधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों को…

Read More

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के कतारी मोड़ से सोनपुर गढ़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात आग के हवाले कर दिया। इससे रोड रोलर पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य खूंटी के शिवकुमार साहू नामक संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है और देर रात अपराधियों ने रोड रोलर को जला दिया। अपराधियों ने दो अन्य मशीनों को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हुए।…

Read More

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन की स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की हत्या अंधविश्वास में पड़कर कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन के भीतर इसका उदभेदन करते हुए पड़ोस के देवर और एक महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान चंदन कुमार( 21) और बगला गांव की मालती देवी (60) के रूप में हुई है। मालती देवी ओझा गुनी का काम करती है। इस संबंध में अंजू देवी के पति अनूप कुमार ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने गुरुवार को बताया…

Read More