नई दिल्ली। भारत में अब ऐसी कारों के इस्तेमाल का रास्ता साफ हो रहा है, जो पारंपरिक पेट्रोल-डीजल के बजाय लगभग शुद्ध इथेनॉल से चल सकती हैं। केंद्र सरकार ने E100 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। हालांकि, इस ईंधन का इस्तेमाल केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकेगा, जिन्हें इसके लिए विशेष रूप से डिजाइन और प्रमाणित किया गया है। E100 ईंधन में लगभग 100 प्रतिशत इथेनॉल होता…
Author: shivam kumar
अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला की दैनिक दिनचर्या में बदलाव होने जा रहा है। ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन की नई समय-सारणी जारी की है। नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। ट्रस्ट के अनुसार, नई व्यवस्था में रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी। आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। वहीं, रात 9:30…
नई दिल्ली/पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार, 26 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने सभी प्रदेश संगठनों को राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा ने खरगे की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। यह विवाद रविवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन…
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच कालीपीठ मंदिर परिसर में जेसीबी की मदद से अस्थायी तालाब तैयार किया गया। इसके बाद पांडुबथान स्थित कालीपीठ में स्थापित मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा का विसर्जन परिसर में ही करने की व्यवस्था की गई। राजकचहरी तालाब में विसर्जन की अनुमति नहीं मिलने और पुराने रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण पूजा समिति को यह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। विसर्जन स्थल को लेकर प्रशासन और पूजा समिति में विवाद गोड्डा के कालीपीठ मंदिर में इस वर्ष मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा स्थापित…
रांची। मशहूर टीवी अभिनेता और लोकप्रिय कवि शैलेश लोढ़ा ने झारखंड के प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा के मंदिर दर्शन की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रांची जिले के तमाड़ क्षेत्र में स्थित मां दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां मां दुर्गा के सोलहभुजी स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण इस मंदिर में झारखंड के अलावा दूसरे…
रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजनीतिक मोर्चेबंदी तेज करने का संकल्प लिया है। रांची में आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव में भाजपा ने सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और आदिवासी हितों की अनदेखी समेत कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने इन मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चलाने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि…
अलग-अलग दिनों में हुई कथित घटनाएं, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी; न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी बरवाडीह:- बरवाडीह थाना क्षेत्र की मंगरा पंचायत में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय युवक छोटू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी पंचायत के अमडीहा गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करीब दस दिनों के अंतराल में दूसरी घटना का आरोप… प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिली रफ्तार, सांसद की तबीयत बिगड़ने से नहीं हो सका आगमन; प्रतिनिधि राकेश कुमार ने किया शिलान्यास बरवाडीह:- ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बरवाडीह प्रखंड में बड़ा कदम उठाया गया है।मण्डल केनाल रोड,पुटुवागड़ से खार, हिंदेहास से मुर्गीडीह, पनवाई, चुंगरु समेत अन्य सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़क योजनाओं का शिलान्यास जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ने किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने और क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में…
रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एयर गन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, चालक एयर गन रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक हिरासत में लिए गए ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील क्षेत्र निवासी गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी का रहने…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और वही संगठन के वास्तविक मालिक हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता के बल पर ही पार्टी की नीतियां तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। नितिन नवीन रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर में बूथ संख्या-249 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आईटीआई बजरा की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर पहुंच गई। महिला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चे की तलाश में भटक रही मां महिला का कहना है कि बच्चे के लापता होने के बाद से वह लगातार उसकी तलाश कर रही है। इस सिलसिले में उसने पुलिस और प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन…
