दो-तीन महीने में मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन रेल आंदोलन की चेतावनी ।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह। केचकी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर रविवार को एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना समाप्त होने के बाद समिति ने स्टेशन मास्टर को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा और उसे धनबाद रेल मंडल के डीआरएम तक पहुंचाने का आग्रह किया। पर्यटन स्थलों के कारण महत्वपूर्ण है केचकी स्टेशन धरना को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी अलीहसन अंसारी ने कहा कि केचकी रेलवे स्टेशन के आसपास बेतला…
Author: shivam kumar
नई फसल के लिए प्रभु यीशु का किया स्मरण, पूर्वजों के योगदान को भी किया याद ।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह। प्रखंड मुख्यालय स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को ईसाई समुदाय का पारंपरिक नवाखानी पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पल्ली पुरोहित फादर राजेश बारला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रभु यीशु का स्मरण कर अच्छी फसल के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया गया और पूर्वजों के योगदान को याद किया गया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे श्रद्धालु नवाखानी पर्व की शुरुआत चर्च परिसर…
-संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन और इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का दिया न्योता रांची। झारखंड सरकार आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जन-आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की पहचान और आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी नवंबर में आयोजित होने वाले दो प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलनों में मुख्य अतिथि…
-नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना का आरोप, पत्नी नीलम देवी को भी छह साल के लिए निकाला गया पटना। बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अनंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष से उनकी विधायकी समाप्त करने की अनुशंसा भी की है। अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी के खिलाफ…
दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से रांची आने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट; स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार सफर के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है। नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, जबकि हवाई यात्रा का किराया सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों से रांची आने वाले नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को टिकट के लिए अधिक…
रांची। कांके में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर टूलकिट की तरह काम कर रहे हैं और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की ऐसी कोशिशों का राजनीतिक स्तर पर जवाब देगी। साथ ही उन्होंने झारखंड में पार्टी को फिर से मजबूत बनाने और कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया।…
बरवाडीह के राजा मेदनी राय इंटर कॉलेज में स्थापित है यमुना सिंह की प्रतिमा, अब पहली पुत्री मंजू सिंह संभाल रहीं राजनीतिक विरासत ।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह : मनिका विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक एवं झारखंड के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वर्गीय यमुना सिंह का नाम आज भी क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है। छह बार विधायक निर्वाचित होने वाले यमुना सिंह को क्षेत्र में ‘हाथी सिंह’ के नाम से भी जाना जाता था। बिहार से लेकर अलग झारखंड राज्य बनने तक उनका राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तालझारी थाना क्षेत्र के मोतीझरना बाजार में तालझारी थाने में पदस्थापित एएसआई चिंटू कुमार को कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस दौरान उनकी सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में साहिबगंज के एसपी अमित सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एएसआई को खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ…
रांची। झारखंड में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत विभिन्न जिलों में नए थाना, यातायात थाना, स्मार्ट थाना और आउटपोस्ट (ओपी) भवनों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 13.86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, इन भवनों के निर्माण से पुलिस को बेहतर आधारभूत…
26 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक में पेश होगी एसआईआर-2026 की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने की धीमी रफ्तार पर निर्वाचन विभाग ने चिंता जताई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नए मतदाताओं का पंजीकरण नहीं होने के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने और फॉर्म-6, 7 एवं 8 के डिजिटाइजेशन में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक…
रामगढ़: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ में गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित यह परीक्षा 5 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। डीसी और एसपी ने किया परीक्षा स्थल का निरीक्षण परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सिद्धू-कान्हू मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बनाए…
