Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य भवन के सामने जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन रात भर जारी रहा। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार के सामने भी ऐसे ही डॉक्टर सारी रात बैठे रहे थे और दूसरे दिन बातचीत के लिए उनकी शर्तों पर पुलिस तैयार हुई थी। माना जा रहा है कि आज बुधवार को भी सारा दिन स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन जारी रह सकता है। खास बात ये है कि जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को सीनियर्स का भी समर्थन मिल रहा है।सीनियर्स ने सारी रात डॉक्टरों के खाने-पीने के लिए हजारों पैकेट फूड, कोल्ड ड्रिंक और ड्राई फ्रूट्स भिजवाए…

Read More

एलुरु (देवरापल्ली)। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में मंगलवार आधी रात बाद हुए सड़क हादसे में सात कृषि मजदूरों की मौत हो गई।दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा मिनी लॉरी के पलटने से हुआ। पुलिस ने बताया की मिनी लॉरी एलुरु जिले के टी.नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम गांव से काजू के बीज बोरियों में भरकर पूर्वी गोदावरी जिले के निदादावोलु मंडल के ताड़ीमल्ला के लिए रवाना हुई। अरिपतिदिब्बालु-चिन्नईगुडेम रोड पर देवरापल्ली मंडल के चिलकावरिपकालु के पास वाहन ने नियंत्रण खो दिया और रेलिंग से टकरा कर पलट गया। हादसा होते ही ड्राइवर कूदकर भाग गए। वाहन…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज विश्व विख्यात भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा और बिरला ने एक्स हैंडल पर उन्हें नमन करते हुए विचार साझा किए हैं। भाजपा ने लिखा है, ”भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर शत्-शत् नमन।” उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर, 1895 को महाराष्ट्र में जन्मे आचार्य विनोबा का असल नाम विनायक नरहरि भावे था। विनोबा भावे वर्ष 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय और…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का सचित्र संक्षिप्त विवरण साझा किया है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस विजन के अनुरूप,…

Read More

विशेष दिखने लगी हैं विक्टिम कार्ड से लेकर दूसरी सियासी चालें भी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल अचानक बेहद गर्म हो गया है। हर तरफ से सियासी मोहरे तैनात किये जाने लगे हैं, राजनीतिक चालें सजायी जाने लगी हैं और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। सत्तारूढ़ गठबंधन, यानी झामुमो-कांग्रेस-राजद और विपक्षी गठबंधन, यानी भाजपा और आजसू के बीच जम कर रस्साकशी हो रही है, बयानों के तीर चल रहे हैं, आरोप-प्रत्यारोप से लेकर बात अब ‘डरी हुई सरकार’ और ‘गिद्ध’…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटानागर हटिया मेमू स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। रांची रेल मंडल की ओर से इस संबध में जानकारी दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 08195 टाटानागर हटिया मेमू स्पेशल के समय सारनी में 16 सितंबर से बदलाव किया गया है। इसके अनुसार इस ट्रेन का टाटानागर प्रस्थान 04: 30 बजे, आदित्यपुर आगमन 04ः 37 बजे प्रस्थान 04: 38 बजे, गामहारीया आगमन 04: 45 बजे प्रस्थान 04: 46 बजे, बिरराजपुर आगमन 04: 54 बजे प्रस्थान 04: 55 बजे, कान्ड्रा आगमन 05: 03, प्रस्थान 05: 04 बजे,…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरुआ की कोर्ट ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपित छोटू खलखो के सहयोगी अभिजीत कुमार पाड़ी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को अभिजीत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपित ने 31 अगस्त को जमानत याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी। 26 जुलाई, 2023 को माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या रातू के दलादली चौक स्थित दफ्तर में ताबड़तोड़ गोली मार कर की गयी थी। जमीन विवाद को लेकर हत्या करायी गयी थी। छोटू खलखो पर सुपारी देकर हत्या कराने का…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहां पानापुर में शिवहर के एक फाइनेंस कर्मी से एक लाख 81 हजार 580 रुपये की लूट होने की घटना पुलिस जांच में फर्जी साबित हुआ है। उक्त मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने जांच के बाद शिवहर स्थित फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट समस्तीपुर जिले के बगरा थाना क्षेत्र के धनंजय कुमार, ब्रांच मैनेजर रोहतास जिले के बघेला थाना क्षेत्र के दीपक सिंह, क्लस्टर मैनेजर समस्तीपुर जिले के बगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बगराहा गांव के नीरज को…

Read More

रांची। झारखंड में महिलाओं एवं बच्चों के साथ बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामले को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने मामले में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, रांची डीसी, डीजीपी को कोर्ट में 18 सितंबर को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि राज्य सरकार द्वारा काफी प्रयास के बाद भी महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटना क्यों नहीं रुक रही है। मामले में रांची नगर निगम एवं नगर विकास विभाग को प्रतिवादी बनाया है। खंडपीठ ने कहा कि स्कूल बसों में बच्चे आना-जाना करते…

Read More

रांची। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने राज्य सरकार द्वारा वकीलों के लिए शुरू की गयी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य में 164 वकील पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। नये वकीलों को पहले प्रति महीने एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ा कर अब पांच हजार रुपये किया गया है। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वकीलों के साथ सीधा संवाद किया था और उनकी पीड़ा सुनी थी। उसी दौरान उन्होंने वकीलों से यह वादा किया था कि वे वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री…

Read More

रामगढ़। बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद में रामगढ़ जिले के चक्रवाली ग्राम में झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने इस आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन से आंदोलनकारियों को काफी आशाएं थीं, लेकिन उन्होंने वायदाखिलाफी की है। वह आंदोलनकारियों की सरकार होने का दावा करते हैं, लेकिन उन्हें मान सम्मान देना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को न तो पेंशन दी जा रही है और ना ही उनके परिजनों को नौकरी में आरक्षण मिल रहा है। विगत 24 वर्षों से आंदोलनकारी भटक रहे…

Read More