पाकुड़। पाकुड़ जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। मामला जिले के रद्दीपुर ओपी क्षेत्र का है। छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच कर खूब हंगामा किया। साथ ही स्कूल में ताला लगा दिया। मामले की सूचना होने पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। साथ ही ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों से स्कूल का ताला खुलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा…
Author: shivam kumar
छह मजदूरों को गुुजरात बार्डर पार करा कर पाकिस्तान भेज दिया गया सरायकेला। मानव तस्करी की जाल मे फंसे झारखंड और बंगाल के 17 मजदूरों को पाकिस्तान भेजा जा रहा था , जिसमें 11 मजदूर अपनी जान बचाते हुए अपने घर लौटे हैं, लेकिन छह मजदूरों को गुजरात बार्डर पार पाकिस्तान भेज दिया गया। उनसे अभी तक संपर्क कटा हुआ है। इन मजदूरों का मोबाइल भी बंद है। भाग कर अपनी जान बचाने वाले झारखंड के- कुकड़ू प्रखंड अदलडीह गांव के पांच मजदूरों की आप बीती सुनेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। कैसे ये मजदूर अपनी जान बचा…
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह ने कहा है कि आगामी 15 सितंबर को मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में परिषद छात्र गर्जना कार्यक्रम करेगा। साथ ही शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य वगैरह पर सरकार की विफलता को लेकर काला दस्तावेज भी जारी होगा। एबीवीपी कार्यालय, रांची में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि छात्र गर्जना कार्यक्रम में प्रदेश भर के 2000 छात्र कार्यकर्ता सम्मिलित होकर प्रदेश सरकार की अराजकता , गलत नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा एवं राज्य में घुसपैठियों को शरण देने की गलत मानसिकता के खिलाफ प्रदेश को एक संदेश देने का काम…
साहिबगंज। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को साहिबगंज के शिबू सोरेन कॉलेज (बिचपुरा) के सभागार में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में हमने इस राज्य में नयी जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को समझने और वहां के लोगों से संवाद करना आवश्यक है। इस संवाद से यह जानकारी मिलती है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन किस प्रकार हो रहा है। संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी जानने का अवसर मिलता है। देखना जरूरी है कि योजनाओं का लाभ…
रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि लापुंग प्रखंड के ग्राम महुंगांव में एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के निर्माण से न केवल लापुंग प्रखंड बल्कि संपूर्ण मांडर विधानसभा क्षेत्र में हॉकी की नयी प्रतिभा सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों में वैसी हजारों खेल प्रतिभाएं ह, जो न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन करने की क्षमता रखती है। मंगलवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम महुंगांव में 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बननेवाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए श्रीमती तिर्की…
ये लोग इतना जादूगर है कि नोट छापनेवाली मशीन घर पर रख लिया है, विधायकों को खरीदने के लिए, पार्टी को तोड़ने के लिए कोरोना में गलत सूई लगा दिया, हमको भी लगा दिया, पता नहीं कब मर जायेंगे चील-कौवों की तरह इनके नेता मंडरा रहे हैं, इनके गुरु भी आनेवाले हैं आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में थे। इन दौरान उन्होंने 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 303 करोड़ 54 लाख 84 हजार की…
रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ और आक्रामक हो गये हैं। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर शहर में आपराधिक घटनाएं पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण से बाहर हो गयी हैं। राजनीतिक दबाव का माहौल बन जाने से पुलिस प्रशासन पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। नतीजा है कि शहर में अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं। अपराधी गिरोह को सत्ताधारी समूह का संरक्षण श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर के चुनिंदा अपराधी गिरोहों को सत्ताधारी समूह का संरक्षण मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका इसमें अग्रणी है। नतीजा…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक गिद्ध वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम इस तरह की भाषा नहीं बोलते, लेकिन सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील कौवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं। जल जीवन मिशन के पैसे को बर्बाद कर दिया गया। यह भ्रष्टाचार की अति है और अन्याय की पराकाष्ठा। यहां सत्ताधारी दल के लोगों के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। वह मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। झारखंड में कोई सुरक्षित…
प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का उद्घाटन एवं 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार तथा कृषि विभाग का उद्देश्य एवं लक्ष्य राज्य में किसान वर्ग को मजबूती प्रदान करना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड गांवों का प्रदेश है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोगों का जुड़ाव खेती-बाड़ी के कार्यों से है। विगत चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किसान वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और नीति निर्धारण किया गया है, जो आने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवगठित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की पहली गवर्निंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। एनआरएफ का उद्देश्य उद्योग, शिक्षा, और सरकारी विभागों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग स्थापित करना और वैज्ञानिक और संबंधित मंत्रालयों के अलावा उद्योगों और राज्य सरकारों की भागीदारी और योगदान के लिए परस्पर तालमेल का एक तंत्र तैयार करना है।
काठमांडू। केपी शर्मा ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनते ही चीन के पक्ष में एक के बाद एक निर्णय किए जा रहे हैं। इस क्रम में ओली सरकार ने पहले चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया। इसके बाद नेपाल के पूर्वाधार विकास के लिए दी जाने वाली परियोजना काे बीआरआई के तहत करने की घोषणा की गई। अब पिछले पांच साल से रुके चीन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर से आगे बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। नेपाली सेना ने नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर से…