नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का सचित्र संक्षिप्त विवरण साझा किया है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस विजन के अनुरूप,…
Author: shivam kumar
विशेष दिखने लगी हैं विक्टिम कार्ड से लेकर दूसरी सियासी चालें भी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल अचानक बेहद गर्म हो गया है। हर तरफ से सियासी मोहरे तैनात किये जाने लगे हैं, राजनीतिक चालें सजायी जाने लगी हैं और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। सत्तारूढ़ गठबंधन, यानी झामुमो-कांग्रेस-राजद और विपक्षी गठबंधन, यानी भाजपा और आजसू के बीच जम कर रस्साकशी हो रही है, बयानों के तीर चल रहे हैं, आरोप-प्रत्यारोप से लेकर बात अब ‘डरी हुई सरकार’ और ‘गिद्ध’…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटानागर हटिया मेमू स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। रांची रेल मंडल की ओर से इस संबध में जानकारी दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 08195 टाटानागर हटिया मेमू स्पेशल के समय सारनी में 16 सितंबर से बदलाव किया गया है। इसके अनुसार इस ट्रेन का टाटानागर प्रस्थान 04: 30 बजे, आदित्यपुर आगमन 04ः 37 बजे प्रस्थान 04: 38 बजे, गामहारीया आगमन 04: 45 बजे प्रस्थान 04: 46 बजे, बिरराजपुर आगमन 04: 54 बजे प्रस्थान 04: 55 बजे, कान्ड्रा आगमन 05: 03, प्रस्थान 05: 04 बजे,…
रांची। अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरुआ की कोर्ट ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपित छोटू खलखो के सहयोगी अभिजीत कुमार पाड़ी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को अभिजीत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपित ने 31 अगस्त को जमानत याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी। 26 जुलाई, 2023 को माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या रातू के दलादली चौक स्थित दफ्तर में ताबड़तोड़ गोली मार कर की गयी थी। जमीन विवाद को लेकर हत्या करायी गयी थी। छोटू खलखो पर सुपारी देकर हत्या कराने का…
पूर्वी चंपारण। जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहां पानापुर में शिवहर के एक फाइनेंस कर्मी से एक लाख 81 हजार 580 रुपये की लूट होने की घटना पुलिस जांच में फर्जी साबित हुआ है। उक्त मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने जांच के बाद शिवहर स्थित फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट समस्तीपुर जिले के बगरा थाना क्षेत्र के धनंजय कुमार, ब्रांच मैनेजर रोहतास जिले के बघेला थाना क्षेत्र के दीपक सिंह, क्लस्टर मैनेजर समस्तीपुर जिले के बगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बगराहा गांव के नीरज को…
रांची। झारखंड में महिलाओं एवं बच्चों के साथ बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामले को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने मामले में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, रांची डीसी, डीजीपी को कोर्ट में 18 सितंबर को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि राज्य सरकार द्वारा काफी प्रयास के बाद भी महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटना क्यों नहीं रुक रही है। मामले में रांची नगर निगम एवं नगर विकास विभाग को प्रतिवादी बनाया है। खंडपीठ ने कहा कि स्कूल बसों में बच्चे आना-जाना करते…
रांची। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने राज्य सरकार द्वारा वकीलों के लिए शुरू की गयी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य में 164 वकील पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। नये वकीलों को पहले प्रति महीने एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ा कर अब पांच हजार रुपये किया गया है। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वकीलों के साथ सीधा संवाद किया था और उनकी पीड़ा सुनी थी। उसी दौरान उन्होंने वकीलों से यह वादा किया था कि वे वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री…
रामगढ़। बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद में रामगढ़ जिले के चक्रवाली ग्राम में झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने इस आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन से आंदोलनकारियों को काफी आशाएं थीं, लेकिन उन्होंने वायदाखिलाफी की है। वह आंदोलनकारियों की सरकार होने का दावा करते हैं, लेकिन उन्हें मान सम्मान देना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को न तो पेंशन दी जा रही है और ना ही उनके परिजनों को नौकरी में आरक्षण मिल रहा है। विगत 24 वर्षों से आंदोलनकारी भटक रहे…
रांची। पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सुनील अहीर को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। मामले में एपीपी पुष्पा सिन्हा ने अदालत के समक्ष पीड़िता सहित सात गवाहों को प्रस्तुत की थी। दोषी युवक सोनाहातू थाना क्षेत्र का कुदाडीह गांव निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता की मां ने सोनहातू थाना में 28 जून, 2022 को बेटी का अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता अपने घर से…
रांची। झारखंड टेट पास अभ्यर्थियों की ओर से सहायक शिक्षक (आचार्य) नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थी को शामिल करने के विरुद्ध दाखिल याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। बुधवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बहस पूरी कर ली गयी, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रखी है। गुरुवार को सीटीइटी की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा बहस करेंगी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई की।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और संघीय राजधानी इस्लामाबाद के कई हिस्सों में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 तीव्रता मापी गई। पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश में यह भू-गर्भीय हलचल दोपहर 12ः28 बजे महसूस हुई। जियो न्यूज की खबर में मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से कहा गया है कि भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के दक्षिण पश्चिम में डेरा गाजी खान क्षेत्र के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। जियो न्यूज के अनुसार हालांकि संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा…