हजारीबाग। पत्नी की हत्या के आरोपित हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय हैै कि रविवार देर शाम लोहसिंघना पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।सोमवार को पुलिस ने पूर्व एसडीओ को कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मेंजेल भेज दिया गया।एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। 26 दिसंबर 2024 की सुबह झील परिसर स्थित एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उसकी पत्नी अनिता कुमारी गंभीर रूप से आग से झुलस गयी थी। इलाज के लिए तत्काल उसे…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मंगलवार को फरवरी महीने की 11 तारीख हो जायेगी। वादे के अनुरूप मंगलवार तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पायी है। जेपीएससी अध्यक्ष पद की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इस दौरान 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति 15 फरवरी को बीआइटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर 14 और…
-शहर में लगाया गया 50 इमर्जेंसी कॉल बॉक्स रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने राजधानी वासियों की सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए हैं। एक तरफ जहां कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से पूरे शहर में स्वचालित यातायात प्रबंधन किया जा रहा है तो दूसरी ओर अपराध नियंत्रण और उसके उद्भेदन में भी कमांड सेंटर से मदद ली जा रही है। अब अगर आप किसी आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जैसे कि आप सड़क से गुजर रहें और आपके साथ या आपके सामने किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती…
हजारीबाग। प्रयागराज कुंभ मेले से स्नान कर लौट रहे हो श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन हजारीबाग के चरही के बिरसा मैदान के पास सोमवार सुबह दुर्घनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पांच महिला समेत चालक घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। वहीं घायलों को भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आशा देवी,संजू देवी, सोनी देवी की मौत हो गई है। तीनों रांची…
पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही एक यात्री बस सोमवार अहले सुबह हरिहरगंज में पलट गई, जिससे लगभग 24 यात्री जख्मी हो गए। एक दर्जन की हालत गंभीर बताई गई है। इनमें से छह यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का प्रारंभिक इलाज किया गया। किसी का पैर टूट गया है तो किसी के सिर में गंभीर चोट आई है। जख्मी ज्यादातर यात्री बिहार के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर…
रांची। खलारी थाना क्षेत्र के चुरी में सोमवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने सीसीएल कर्मी प्रदीप साव को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्रदीप साव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस के अनुसार, प्रदीप साव कोयला उठवाने का काम करते हैं। डीएसपी आरएन चौधरी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
लोहरदगा। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2025 (एमडीए) का शुभारंभ सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी आ कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने एमडीए की दवा के रूप में डीईसी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक ली और सभी से लोहरदगा जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का संदेश दिया। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2025 (एमडीए) 11 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक डोर-टू-डोर संचालित होगा। आज स्वास्थ्य कार्यकताओं द्वारा…
अति आत्मविश्वास ने डुबा दी आम आदमी पार्टी की नाव भारी पड़ गयी आम लोगों को पीछे चलनेवाली भीड़ समझना नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सिर्फ हारी ही नहीं, बल्कि राजनीति में नैतिकता और शुचिता के जिन मूल्यों की स्थापना के जिस दावे के साथ इस दल का अन्ना आंदोलन के गर्भ से जन्म हुआ था, कहीं न कहीं उनसे दूर होना इस पार्टी को ले डूबा। इस बार सिर्फ पार्टी ही नहीं, बल्कि निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्री गोपाल राय को छोड़ कर कमोबेश आप…
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी। राहुल गांधी अब तो समझदार हो जायें, सिर्फ आरोप लगाने पर जनता वोट नहीं करती। दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं और कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली वासियों से विकसित दिल्ली बनाने का जो वायदा किया है, उसे पूरा कर दिखाएंगे। वह रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली वासियों ने भाजपा काे दाे तिहाई मताें से जिताया है। इसके साथ-साथ आम…
फिल्म लवयापा बड़े पर्दे पर आ चुकी है और दर्शकों से जबरदस्त प्यार बटोर रही है। वैलेंटाइन वीक में आई ये फिल्म प्यार के एहसास को और भी खूबसूरत बना रही है। अब दूसरे दिन फिल्म ने कलेक्शन में उछाल दर्ज किया और 1.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 1.75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। यानी अब तक की कुल कमाई 3 करोड़ हो चुकी है। ‘लावयापा’ की स्टार कास्ट लवयापा की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें जुनैद…
