Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। इंडो-नेपाल सीमा से सटे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान हरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरपुर थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन और नायक टोला बॉर्डर के बीच सैनिक रोड पर एक लग्जरी कार से 45 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद गांजा नेपाल से लाई जा रही थी।पुलिस ने इस दौरान एक नेपाली तस्कर को भी गिरफ्तार किया है,जिसकी पहचान नेपाल के परसा जिला निवासी…

Read More

नवादा। नवादा में रविवार को बच्चों के बीच की लड़ाई ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया।दो पक्षों के बीच हुई मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बंदूक गोली और लाठी-डंडे लेकर लोग एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर मारपीट की गई। इस घटना में दोनों पक्ष के 5 लोग घायल हो गए है। मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के धनियावा गांव का है, जहां बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद पड़े। इसके बाद जमकर वाद-विवाद हुआ और फिर यह विवाद गोलीबारी और मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर…

Read More

देवघर। कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने रविवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन विधि से कामना लिंग का जलाभिषेक किया। बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने उन्हें संकल्प कराया। कुमार विश्वास के साथ स्थानीय भाजपा नेता अभय आनंद झा भी मौजूद थे। कुमार विश्वास धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर देवघर लौटे थे। इसके बाद देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमार विश्वास ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर अपने अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सैनी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार काे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भी भंग कर दिया है। आआपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। वे दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं। इसी बीच उपराज्यपाल (एलजी) विनय…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह 8:30 बजे नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। इस मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दानी हो गए और दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को वापस लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से नक्सलियाें के शव के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुआ है l यह इलाका महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी.…

Read More

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टीट्यूट एनडीआईएम की छात्रा जीयूओ विस्मया बिनु ने देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू खेल स्पर्धा में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में तलवार और ढाल श्रेणी में रजत पदक और उर्मी और ढाल श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। 38 वें राष्ट्रीय खेल स्पर्धा उत्तराखंड के देहरादून में 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। इस प्राचीन मार्शल आर्ट कला कलारीपयट्टु को विस्मया बिनु ने 8वीं कक्षा से…

Read More

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र स्थित अंबिकापुर वाराणसी मार्ग पर रविवार सुबह बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत गई और 4 अन्य घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ये सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो महाकुंभ में स्नान के बाद वापस लाैट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरू में आज वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी एक साथ तेजस में उड़ान भरेंगे। यह पहला मौका होगा जब दो सेनाओं के प्रमुख स्वदेशी सिंगल इंजन लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट में एक साथ नजर आएंगे। यह एक एतिहासक पल होगा। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी तेजस लाइट कॉम्बेट एयरक्रॉफ्ट के टू-सीटर ट्रेनर वर्जन में बेंगलुरु के येलहंका एयरबेस से 45 मिनट की उड़ान भरेंगे। बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया जा रहा है। 10 फरवरी को यह कार्यक्रम शुरू होगा, जो अगले…

Read More

काठमांडू। धर्म परिवर्तन के लिए ईसाई धर्म का प्रचार करने के आरोप में शुक्रवार को धरान से गिरफ्तार किए गए 17 अमेरिकी नागरिकों को नेपाल से डिपोर्ट कर दिया गया है। अध्यागमन विभाग द्वारा इन सभी का वीजा रद्द करने के बाद शनिवार देर रात इन सभी को विमान में बिठाकर वापस अमेरिका भेज दिया गया। नेपाल के पूर्वी क्षेत्र धरान उप महानगरपालिका में एक चर्च बनाने के लिए श्रमदान करने और उसकी आड़ में ईसाई धर्म के प्रचार के आरोप में 17 अमेरिकी और 1 भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। इन पर टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आकर…

Read More

मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में हुई एक बस दुर्घटना में शनिवार को कम-से-कम 41 लोगों की मौत हो गई है। यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस पूरी तरह खाक हो गई। बस कैनकन से टबैस्को की तरफ जा रही थी और बस ऑपरेटर के मुताबिक इसमें 48 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। टबैस्को प्रशासन का कहना है कि घटनास्थल पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Read More