रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस अकाउंट से लोगों को लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी, जिससे कई लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने इस बारे में डीजीपी को सूचित किया, जिसके बाद डीजीपी ने साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक से इस अकाउंट की जांच की जानकारी मांगी गई है। उनका कहना है कि फेसबुक से मिलने वाली जानकारी के बाद, यह पता किया जाएगा कि…
Author: shivam kumar
बोकारो। बोकारो के चास में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें हाइकोर्ट के पूर्व जज का पीए बताकर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान अमित शंकर के रूप में हुई है, जो खुद को झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का पीए बता रहा था। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार नामक व्यक्ति ने आरोपी से चास चेकपोस्ट के पास बांबे डाइंग की दुकान में पहली बार मुलाकात की थी। अमित ने संजीत से कहा कि उसकी उच्च अधिकारियों तक पहुंच है और वह किसी को भी हाइकोर्ट…
रांची। राज्य भर में इन दिनों माैसम के तापमान में उतार चढाव जारी है। कभी तापमान में गिरावट हो रही है तो कभी तापमान बढ जा रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। इससे लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार की भी शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को भी मौसम का यही रूख देखने को मिला और तापमान में मामूली उतार चढाव दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से तापमान में बढोत्तरी होगी। पिछले 24…
रांची। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए लिखा कि दिल्ली की जनता ने सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा फैलाये गये दुष्प्रचार को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को अपना समर्थन दिया।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष डॉ० नटवा हांसदा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 09 फरवरी 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कोल इंडिया मैराथन के तृतीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
रांची। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये दिल्ली के नागरिकों की मोदी की गारंटी पर भरोसा और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति की जीत है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। यह जीत उस झूठ के खिलाफ है जो आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को परोस रही थी। दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता है। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा…
धान खरीद में देरी पर बाबूलाल मरांडी ने जतायी चिंता -किसानों का धान खरीदकर अतिशीघ्र उनका भुगतान करे सरकार -सरकार पर लगाया कुप्रबंधन का आरोप रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में धीमी धान खरीद प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जतायी है। शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मरांडी ने कहा कि सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन अब तक केवल 28.39 फीसदी की ही खरीद हो पायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण किसान निजी व्यापारियों और बिचौलियों को…
वाराणसी। अयाेध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उत्साहित कार्यकर्ता पूरे 27 साल बाद सत्ता में वापसी को देख जश्न मनाने में जुट गए हैं। नई सड़क कोदई चौकी पर जुटे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत पर ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर नृत्य किया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर प्रतीक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री…
मिल के अधिकारियों के कराए मोबाइल बंद, स्थानीय प्रशासन ने साधी चुप्पी मुरादाबाद। पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी मुरादाबाद जिले की दो चीनी मिलों और डिस्टलरी फैक्टरी में शनिवार को भी आयकर विभाग कार्रवाई जारी रही। तीनों स्थानों पर दस्तावेजों को खंगालने के साथ आयकर अधिकारी कारोबार का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए। आयकर अधिकारियों ने फैक्टरी के अधिकारियों से दस्तावेजों को लेकर पूछताछ जारी हैं। आय-व्यय का ब्योरा इकट्ठा करने में अधिक समय लग रहा है। जांच को लेकर आयकर विभाग के स्थानीय…
महाकुम्भनगर। बौद्ध महाकुम्भ यात्रा में म्यांमार से आए डाॅ. भदंत नागवंशा ने कहा कि हम बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघम् शरणम गच्छामि के संदेश को जन—जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि बौद्ध व सनातन में काफी समानता है। बुद्ध भगवान ने त्रिपिटक में सनातन के बारे में बहुत लिखा है। महाकुंभ में हम बौद्ध व सनातनी एक साथ आए हैं और कदम मिलाकर चल रहे हैं। हम एक थे एक हैं और एक रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में नागवंशा ने कहा कि बौद्ध व सनातनी मिलकर करुणा मैत्री और शांति का संदेश देंगे और दुनिया को प्यार…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ के पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलील के पावन संगम में शनिवार को प्रसिद्ध एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी के संग डुबकी लगाया और भगवान भाष्कर को अर्घ दिया। मां गंगे की पूजा अर्चना करके आर्शीवाद लिया। देश के प्रसिद्ध एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शुक्रवार को प्रयागराज महाकुम्भ के इस पावन अवसर पर अरैल घाट स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे। जहां वह अपने परिवार के साथ स्वामी चिदानंद मुनि से मिलकर आर्शीवाद लिया और उनके शिविर में रात्रि विश्राम किया। एक्टर राजकुमार राव इस वर्ष की जया एकादशी के…
