मिल के अधिकारियों के कराए मोबाइल बंद, स्थानीय प्रशासन ने साधी चुप्पी मुरादाबाद। पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी मुरादाबाद जिले की दो चीनी मिलों और डिस्टलरी फैक्टरी में शनिवार को भी आयकर विभाग कार्रवाई जारी रही। तीनों स्थानों पर दस्तावेजों को खंगालने के साथ आयकर अधिकारी कारोबार का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए। आयकर अधिकारियों ने फैक्टरी के अधिकारियों से दस्तावेजों को लेकर पूछताछ जारी हैं। आय-व्यय का ब्योरा इकट्ठा करने में अधिक समय लग रहा है। जांच को लेकर आयकर विभाग के स्थानीय…
Author: shivam kumar
महाकुम्भनगर। बौद्ध महाकुम्भ यात्रा में म्यांमार से आए डाॅ. भदंत नागवंशा ने कहा कि हम बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघम् शरणम गच्छामि के संदेश को जन—जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि बौद्ध व सनातन में काफी समानता है। बुद्ध भगवान ने त्रिपिटक में सनातन के बारे में बहुत लिखा है। महाकुंभ में हम बौद्ध व सनातनी एक साथ आए हैं और कदम मिलाकर चल रहे हैं। हम एक थे एक हैं और एक रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में नागवंशा ने कहा कि बौद्ध व सनातनी मिलकर करुणा मैत्री और शांति का संदेश देंगे और दुनिया को प्यार…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ के पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलील के पावन संगम में शनिवार को प्रसिद्ध एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी के संग डुबकी लगाया और भगवान भाष्कर को अर्घ दिया। मां गंगे की पूजा अर्चना करके आर्शीवाद लिया। देश के प्रसिद्ध एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शुक्रवार को प्रयागराज महाकुम्भ के इस पावन अवसर पर अरैल घाट स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे। जहां वह अपने परिवार के साथ स्वामी चिदानंद मुनि से मिलकर आर्शीवाद लिया और उनके शिविर में रात्रि विश्राम किया। एक्टर राजकुमार राव इस वर्ष की जया एकादशी के…
कोलकाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा, “अगर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है, तो बंगाल में भी तृणमूल सरकार को हटाना संभव है। सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर तृणमूल को हराना चाहिए।” शनिवार को घोषित दिल्ली चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल के देउलपोटा ग्राम पंचायत में एक जनसंयोग यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से कहा, “डरने की जरूरत नहीं है।…
हुगली। हुगली जिले की औद्योगिक उपगनरी रिषड़ा में मैत्री पथ के नजदीक जलने वाले कूड़े से निकलने वाला जहरीला धुआं रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। मामले को बार-बार स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाने के बावजूद रिषड़ा के मैत्री पथ के पास कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ है। कूड़े के ढेर से उठने वाले इस जहरीले धुएं से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित रिषड़ा थाने के अधिकारी और जवान भी परेशान हैं लेकिन वे भी इस मामले में लाचार दिख रहे हैं। रिषड़ा में अक्सर रात…
सिलीगुड़ी। शहर के देविडांगा बाजार संलग्न स्थित एक मकान में शनिवार दोपहर फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग लगने के बाद धमाके की आवाज भी हुई। आग के कारण मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उक्त मकान फ़्रांसिस नामक एक व्यक्ति का है घटना के वक्त काम पर गया था। घटना की खबर सुनकर फ़्रांसिस मौके पर पहुंचे। फ़्रांसिस के बेटा ने बताया कि फ्रिज में शार्ट सर्किट के बाद कुछ आवाज सुनाई दी। जिसके बाद अचनाक घर में आग लग गई। जो तेजी से पूरे घर में फैलती चली गई।…
दुबई। दुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में इंटरकांटिनेंटल लेजेंड्स चैंपियनशिप (आईएलसी) की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यह लीग दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर लाने का काम करेगी। आईएलसी का उद्घाटन सत्र 3 से 12 मार्च 2025 तक देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें अफ्रीका लायंस, अमेरिकन स्ट्राइकर्स, एशियन एवेंजर्स, यूरो ग्लैडीएटर्स, कैरेबियन हरिकेन्स और ट्रांस टाइटन्स नाम की छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग प्रबंधन और विशेष अतिथियों की मौजूदगी इस ट्रॉफी के अनावरण समारोह का आयोजन लीग के आधिकारिक प्रबंधक 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। आईएलसी…
देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने न सिर्फ प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी। इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। खेलों से युवाओं को मिली नई दिशा राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के युवाओं में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इसे करियर के रूप में अपनाने की दिशा में सोचना शुरू कर दिया। खेलों को देखने पहुंचे दर्शकों ने कहा कि…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधान सभा के आम चुनावों और यूपी के अयोध्या की मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने यूपी में जीत को डबल इंजन सरकार की जीत बताया तो दिल्ली की जीत पर कहा कि झूठ की राजनीति का अंत हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई ! यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को लापता विमान का मलबा मिल गया है। विमान में सवार सभी 10 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। यूएस कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सीएनएन की खबर के अनुसार, टुकड़ों में बंटा यह विमान गंतव्य स्थल नोम से लगभग 34 मील दक्षिण-पूर्व में मिला है। यूएससीजी लेफ्टिनेंट कमांडर माइक सालेर्नो ने बताया कि दो बचाव तैराकों ने तीन शवों को निकाल लिया है। सात अन्य यात्री मलबे के अंदर हैं। मृतकों में अलास्का नेटिव ट्राइबल हेल्थ कंसोर्टियम के दो कर्मचारी रोन बॉमगार्टनर और कामेरोन हार्टविगसन शामिल हैं।…
काठमांडू। नेपाल के संघीय सरकार के प्रशासनिक भवन काठमांडू के सिंहदरबार में पेयजल मंत्रालय में शनिवार सुबह आग लग गयी। इससे तीन कमरे के कागजात एवं अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए। आज सुबह पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के भवन में चौथे मंजिल पर अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद वहां पहुंचे पेयजल मंत्री प्रदीप यादव ने बताया कि शॉट सर्किट होने के कारण आग लगने की संभावना दिख रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आग से उनके निजी कार्यकक्ष, उनका बैठक कक्ष और निजी सचिवालय के कमरे…
