गाजा पट्टी। आतंकवादी समूह हमास ने आज इजराइल के तीन बंधकों को अपनी कैद से मुक्त कर दिया। आतंकी संगठन और इजराइल के बीच हुए संघर्ष विराम और बंधक रिहाई समझौते के अंतर्गत यह संभव हो पा रहा है। दोनों पक्षों के इस रुख से सैकड़ों परिवार के सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान बिखर चुकी है। समझौते के तहत अब इजराइल 183 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा। इनमें 18 आतंकवादी भी हैं। यह आतंकी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, रिहा किए गए इजराइली बंधकों के नाम 56 वर्षीय ओहद बेन अमी, 52 वर्षीय…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रशासन ने हाल ही में यूएसएआईडी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का आदेश दिया था। यूएसएआईडी अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी है। यह एजेंसी मानवीय आधार पर 100 से अधिक देशों की मदद करती है। अदालत के प्रतिबंध लगाने से पहले एजेंसी के कुछ समर्थकों ने पांच फरवरी को यूएस कैपिटल के सामने एकत्र होकर ट्रंप प्रशासन के फैसले का विरोध जताया। यह एजेंसी शिक्षा और स्वच्छ जल परियोजनाओं में मदद करती है। सीएनएन की खबर के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि हाल ही में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान अफगान नागरिक के रूप में हुई है। मुल्क की सरजमीं पर दहशत फैला रहा यह अफगान आतंकी उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल में मारा गया। इस बीच खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम के ऊपरी और निचले हिस्सों में 10 और बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज कहा कि मारे गए अफगान नागरिक की पहचान कमाल खान के बेटे लुकमान खान उर्फ नुसरत के रूप में हुई…
भागलपुर। भागलपुर के सिविल सर्जन ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से शहर के सभी क्षेत्रों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया की दवा निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के तहत इस दवा को वितरण किया जा रहा है। उन्होंने फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इस रोग को लोग हाथी पांव के नाम से जानते हैं। यह बीमारी मच्छर के काटने…
खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को गवर्नमेंट बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। महोत्सव का आयोजन 23 फरवरी को होगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विगत 15-20 वर्षों तक कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, सामाजिक, पत्रकारिता के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को चयनित कर झारखंड के प्रतिष्ठित सम्मान बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान के अलावा झारखंड सेवा सम्मान, झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड दिया जाएगा। चित्रकला, डांस, सिंगिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। साथ ही सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्टर…
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 39 सीट जीती और 9 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 17 सीट जीती है, 5 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से काफी आगे निकल चुकी है। राज्य विधानसभा की सीटें सिर्फ दो ही दलों में बंटती हुई दिख रही हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है। चुनाव आयोग के शाम साढ़े 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 40 सीटें जीत चुकी है, जबकि 08 पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 18 सीटें जीत चुकी है और 04 पर आगे चल…
विशेष पोस्ते की अवैध खेती के जरिये बना रहे हैं नशे के कारोबार का केंद्र छह जिलों में धड़ल्ले से तैयार किया जा रहा है अफीम का कच्चा माल पुलिस प्रशासन के सामने इस नेटवर्क को खत्म करने की है बड़ी चुनौती नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के नक्सलियों को अब एक और नशा चढ़ा है। यह है नशे के कारोबार, यानी अफीम के कच्चे माल, यानी पोस्ते की खेती का। कारण यह कि इस धंधे में पैसा ही पैसा है। नक्सली बेखौफ होकर राज्य के छह जिलों में पोस्ते की खेती…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पार्टी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि ये सिर्फ रुझान नहीं हैं, ये नतीजों में भी तब्दील होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों की मतगणना में 48 पर भाजपा आगे है, जबकि दो उम्मीदवार जीत चुके हैं।…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। वहीं, केजरीवाल, सीएम आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। इस बीच सत्ताधारी और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकांश सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। दिल्ली की जंग में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के आकलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार अपना लंबा वनवास खत्म करती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आआपा) को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने का अनुमान है। प्रमुख दावेदारों में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल (आआपा), कालकाजी से आतिशी (आआपा), जंगपुरा से मनीष सिसौदिया (आआपा), पटपड़गंज से अवध ओझा (आआपा), शकूरबस्ती से…
