नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान को जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज बताते हुए आज कहा कि इसके माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल किए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करने के लिए संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने देशवासियों से अपने आचरण में संवैधानिक आदर्शों को शामिल करने, मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्य की…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने 15 राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (एनडीएमएफ) से 15 राज्यों में भूस्खलन जोखिम को कम करने के प्रस्ताव के वित्त पोषण और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के फंडिंग विंडो से तैयारी और क्षमता निर्माण के तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का डी-चौक आज खूनखराबे का गवाह बना। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘करो या मरो’ के आह्वान पर सरकारी बाधाओं को पार कर डी-चौक के पास पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है। पीटीआई ने दावा किया कि इस झड़प में उसके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार एक्स पर एक पोस्ट में पीटीआई ने कहा कि पुलिस ने इस्लामाबाद विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। इसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। संघीय सरकार…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आज सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी निवेश कंपनी ‘प्रयाग’ से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। इडी की चार टीमें कंपनी निदेशक के घर और कार्यालयों की तलाशी ले रही हैं। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्र में चल रही है। यह छानबीन सात साल पुराने मामले से जुड़ी है, जिसमें प्रयाग चिटफंड कंपनी के मालिक और उनके बेटे को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में…
आर्यभट्ट सभागार में संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम आयोजित रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। मौके पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान के बारे जानना और आस्था रखना सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में 395 अनुच्छेद, 25 भाग, 12 अनुसूचियां हैं एवं एक लाख पैतालीस हजार शब्द हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हस्तलिखित है। इसमें संप्रभुता, समाजवाद, लोकनिर्पेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र आदि उद्देश्य शामिल हैं।…
रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत ही सहज ढंग से लेती है। पार्टी की पांच निष्ठा है, उसमें दूसरी सबसे महत्वपूर्ण निष्ठा लोकतंत्र है। इसलिए जब झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आया था, तब सहज ढंग से उसे परिणाम को स्वीकार किया था। राय ने दुख के साथ कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक चुनाव परिणाम आने के बाद अहंकार में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश कर रहे…
रांची। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों के जरिये उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला…
धनबाद। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज रांची के पुराना हाई कोर्ट स्थित अम्बेडकर चौक में ‘संविधान रक्षक अभियान’ की शुरूआत हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। यह अभियान 26 नवंबर से 26 जनवरी, 2025 तक चलेगा। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
रांची। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 में तेलंगाना की टीम को झारखंड टीम ने 11-00 गोलों से हराया है।इस जीत पर पूरी टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह और सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है। 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक सिकंदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को तेलंगाना और झारखंड के बीच मैच हुआ। इसमें झारखंड ने 11-00 गोल से इस मैच में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में गोल करने वाले खिलाडियों में जमुना कुमारी (5 गोल,…
लोहरदगा। भारतीय संविधान दिवस पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलायी गई। यह शपथ कार्यक्रम जिला और प्रखंड के…
