Author: shivam kumar

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 84 फीसदी बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपये रहा था। स्‍टेट बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपये…

Read More

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा 7 फरवरी को सुबह 10 बजे पहली बार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसले का ऐलान करेंगे। आरबीआई इस बार नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि गवर्नर संजय मल्‍होत्रा 7 फरवरी को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले की घोषणा करेंगे। रिजर्व बैंक गवर्नर की अध्‍यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक फिलहाल जारी है। आरबीआई के गवर्नर शुक्रवार को पहली बार एमपीसी के फैसले का एलान…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। दोपहर 12 तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। दिन के पहले सत्र का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, बीपीसीएल, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.20 प्रतिशत…

Read More

रांची। रांची का राजभवन गुरुवार को आम नागरिकों के लिए खोला गया, जहां पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इसकी भव्यता का आनंद लिया। बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने राजभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फव्वारे, झरने और औषधीय पौधों के बीच सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान राजभवन उद्यान प्रभारी रबुल अंसारी ने बताया कि हर साल हमारे उद्यान की खासियत गुलाब के फुल होते हैं, लेकिन इस बार जैसी बहार गुलाबों में है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। करीब 30 वेराइटी के 30 हजार से ज्यादा गुलाब इस बार खिले हैं। जो लोगों के…

Read More

पटना। बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 24 जनवरी को अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत…

Read More

महाकुम्भ नगर। सनातनी परंपरा का प्रतीक महाकुम्भ के मूल में आध्यात्मिकता है। विश्वभर में रचने-बसने वाले सनातनियों को प्रत्येक छह वर्ष पर लगने वाले कुम्भ और 12 साल पर लगने वाले पूर्ण कुम्भ की प्रतीक्षा रहती है। लेकिन इतनी ही प्रतीक्षा संन्यास की राह पर चल पड़े नागा साधुओं को भी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुम्भ के ही अवसर पर उन्हें नागा साधु की पदवी मिलती है। इस महाकुम्भ में भी अलग-अलग अखाड़ों के करीब 8500 साधु नागा के रूप में अभिषिक्त हुए। इसमें जूना अखाड़ा, महानिर्वाणी, निरंजनी, अटल, आवाहन और बड़ा उदासीन में संन्यासी बनाए गए हैं। महाकुम्भ…

Read More

-श्री लक्ष्मी नारायण का ध्यान करने से जिंदगी की सारी परेशानियों होती हैं दूर : जीयर स्वामी-मानव को तीनों ऋण से मुक्त होना चाहिए- जीयर स्वामी महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ की रसधार बह रही है। श्री त्रिदण्डी स्वामी के श्री जियर स्वामी जी महाराज ने कहा कि जिंदगी में कितनी भी परेशानियां हो श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करने से सब समाप्त हो जाता है। जिसका सौभाग्य होगा वो प्रयागराज में लक्ष्मी नारायण यज्ञ में हिस्सा लेगा। पुराणों में बताया गया है कि प्रयागराज में प्रवेश मात्र से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और संगम के…

Read More

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने गुम हुए 55 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए है। इन मोबाइल की कीमत दस लाख रुपये बताई गई है। सिलीगुड़ी पुलिस थाने में गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से डीसीपी ईस्ट राकेश सिंह ने मालिकों को मोबाइल लौटने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान सिलीगुड़ी थाना प्रभारी प्रसेनजित विश्वास और खालपाड़ा और पानीटंकी चौकी ओसी सहित कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। दरअसल, सिलीगुड़ी थाना, खालपाड़ा और पानीटंकी चौकी में विगत पांच से छह महीने में कई सारे मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज थी। इसी शिकायत के बाद…

Read More

कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया को टालने के दो असफल प्रयासों के बाद, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य आरोपितों ने अब कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति शुभेंदु सामंता की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और गुरुवार दोपहर को सुनवाई निर्धारित की है। इससे पहले, मामले की सुनवाई कर रही सिंगल-जज बेंच ने दो बार उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने डिवीजन बेंच का दरवाजा खटखटाया। इस मामले…

Read More

कोलकाता। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन करीब एक लाख‌ करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। बुधवार देर रात राज्य सरकार के एक बयान में यह दावा किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले में स्थित देउचा-पचामी कोल ब्लॉक से कोयला खनन शुरू करने की घोषणा की।ममता बनर्जी ने कहा कि देउचा पचामी, जो दुनिया के सबसे बड़े कोयला ब्लॉकों में से एक है, जहां 1240 मिलियन टन कोयले और 2600 मिलियन टन बेसाल्ट का भंडार है। तृणमूल कांग्रेस ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बीरभूम में देउचा पचामी…

Read More

कोलकाता। बंगाल में ठंड एक बार फिर लौट रही है। मौसम विभाग के गुरुवार के बयान के अनुसार, शुक्रवार से दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है। गुरुवार को दिन के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी, जो रविवार तक जारी रहेगी। रविवार तक तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। दक्षिण बंगाल के सात जिलों—कोलकाता, हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर—में घना कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और…

Read More