रामगढ़। रामगढ़ जिले के सभी छह अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन आठ फरवरी को किया जाएगा। डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी छह अंचलों में दाखिल-खारिज संबंधित राजस्व शिविर के आयोजन के लिए सीओ एवं वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। रामगढ़, दुलमी, चितरपुर, गोला, मांडू एवं पतरातू अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा। इस सभी अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के दस डिसमिल तक के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इन सभी मामलों का अंचल निरीक्षक और कर्मचारी स्तर से…
Author: shivam kumar
खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया गुरुवार को बारकुली पंचायत के कजुरदाग गांव में आयोजित ग्रामसभा में शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। ग्रामीणों ने विधायक को बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी और समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। सुदीप गुड़िया ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और सहयोग से मैं विधायक बना हूं। आपने जिस विश्वास से मुझे वोट दिया था, मेरा प्रयास होगा कि आपके भरोसे पर खरा उतरूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी जिम्मेवारी है। विधायक ने कहा कि मैं आपका बेटा आपका भाई…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने नटवा हांसदा को JAC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों और शिक्षकों के बीच इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्सुकता थी, क्योंकि लंबे समय से यह पद खाली था। नटवा हांसदा अब JAC की कमान संभालेंगे और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से छात्रों को परीक्षा और परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है।
रांची। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। ये विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का कार्य करती हैं। राज्यपाल गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। मैं इस पहल के लिए संपूर्ण रांची विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता और खेल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध…
– खेल, फिल्म और अध्यात्म जगत की हस्तियां भी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को सुबह 11 बजे परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के आठवें संस्करण में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर जानकारी देंगे। इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम नए अंदाज में होगा। प्रधानमंत्री के साथ खेल, फिल्म और अध्यात्म जगत की प्रमुख हस्तियां भी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगी। इनमें एमसी मैरी कॉम, अवनी लेखरा, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और सद्गुरु जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। शिक्षा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बताया कि दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के दौरान राज्य को 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 212 समझौता ज्ञापन (एमओयू) और आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो राज्य की निवेश क्षमता को दर्शाते हैं। दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे पश्चिम बंगाल में हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उल्लेखनीय है…
नई दिल्ली। अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर राज्यसभा में आज विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की। विपक्षी सदस्यों ने यह कहकर सरकार की आलोचना की कि सैन्य विमान में उन भारतीयों को अमानवीय तरीके से भारत लाया गया। हालांकि, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बाद में साफ कर दिया कि 2012 से ही जो एसओपी लागू है, उसी के तहत इन लोगों को भी लाया गया है। दोपहर दो बजे इस मुद्दे पर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सरकार की ओर से वक्तव्य दिया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा किया। इससे…
कोलंबो। श्रीलंका का सुप्रीम कोर्ट पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की मौलिक अधिकार याचिका पर 19 मार्च को विचार करेगा। राजपक्षे ने निजी सुरक्षा से जुड़ी याचिका में अपने सुरक्षा अधिकारियों की संख्या घटाकर 60 करने के सरकार के फैसले को चुनौती दी है। डेली न्यूज समाचार पत्र की खबर के अनुसार 2005 से 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे की मौलिक अधिकार याचिका पर आज जस्टिस प्रीति पैडमैन सुरसेना, जस्टिस जनक डी सिल्वा और जस्टिस संपत अबेकून की पीठ ने सुनवाई की। राजपक्षे ने यह याचिका 24 जनवरी को दाखिल की थी। इसमें राजपक्षे ने कहा था कि…
इस्लामाबाद/बीजिंग। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज बीजिंग में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की। राष्ट्रपति सचिवालय ने इस्लामाबाद में जारी बयान में कहा गया कि उच्चस्तरीय बैठक ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई। दोनों पक्षों ने नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और कृषि में गहन सहयोग पर जोर देते हुए सीपीईसी 2.0 को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। चर्चा का उद्देश्य साझा आर्थिक प्रगति में तेजी लाना और दोनों देशों के बीच आम समृद्धि…
कुछ दिन पहले फिल्म ‘छावा’ का पहला गाना ‘जाने तू…’ रिलीज हुआ था। इस गीत में हमें छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसुबाई के बीच का रिश्ता देखने को मिलता है। यह गीत अभी चर्चा में है, वहीं छत्रपति संभाजी महाराज के महान व्यक्तित्व को समर्पित फिल्म ‘छावा’ का एक और गीत ‘आया रे तूफान’ सामने आया है। यह उत्साहवर्धक गीत और इसका वीडियो इस समय ट्रेंड कर रहा है। फिल्म ‘छावा’ के दूसरे गीत में हम शुरुआत में शंभूराज को भगवान शिव के चरणों का अभिषेक करते हुए देखते हैं। बाद में हम वह घटना देखते हैं, जहां संभाजी…
इस्लामाबाद। लाहौर की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के जज सरदार इकबाल डोगर ने आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को रमजान चीनी मिल भ्रष्टाचार केस में बरी कर दिया। जज डोगर ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह केस तब का है जब शहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, शहबाज पर बेटों के स्वामित्व वाली रमजान चीनी मिल की सुविधा के लिए कराए गए निर्माण पर सार्वजनिक धन (500 मिलियन रुपये) का उपयोग करके अधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगा था। निचली अदालत ने…
