Author: shivam kumar

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में कर्नाटक ने 54 पदकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने कुल 46 पदक (27 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश 34 पदकों (17 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 16 होने के कारण वह चौथे स्थान पर…

Read More

कोलकाता। भारतीय सेना के आमंत्रण पर रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) लेफ्टिनेंट जनरल बातू छेरिंग कोलकाता पहुंचे। अपने दौरे के तहत उन्होंने विजय दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना के चीफ ऑफ स्टाफ आरके श्रीकांत और जीओसी हेडक्वार्टर ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ईस्टर्न कमांड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत और भूटान के बीच सैन्य संबंधों की मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बातू छेरिंग की यह यात्रा दोनों देशों के सैन्य कूटनीतिक संबंधों को और सशक्त…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर हंगामे के कारण आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत करने का प्रयास किया कि सरकार ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारी सदस्यों ने स्पीकर की अपील को नजरअंदाज कर दिया और विरोध प्रदर्शन जारी रखा, जिसके बाद बिरला ने सदन की कार्यवाही को पहले दोपहर 12…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) और सांसद जयराम रमेश ने समान नागरिक संहिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुजरात सरकार के राज्य में लागू की जाने वाली समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए पैनल के गठन की घोषणा पर उत्तराखंड सरकार को भी घेरा है। जयराम रमेश ने आज जारी बयान में कहा कि गुजरात सरकार ने पैनल का गठन उत्तराखंड में हाल ही में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के बाद किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता खराब तरीके से तैयार किया गया कानून है।

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा करने की विपक्षी सांसदों की मांग के बाद हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने भी अमेरिका से 100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित करने के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

Read More

अहमदाबाद। अमेरिका से डी-पोर्ट किए गए गुजरात के 33 नागरिक आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचे। इनमें 28 लोग उत्तर गुजरात और चार लोग मध्य गुजरात के हैं। एक नागरिक दक्षिण गुजरात का है। इन सबको कड़ी सुरक्षा के बीच चेहरा ढककर हवाईअड्डे से बाहर लाया गया। सभी को अलग-अलग वाहनों से उनके घर रवाना किया गया। अहमदाबाद एच डिवीजन के एसपी आरडी ओझा ने बताया कि अमेरिका से डी-पोर्ट किए गए 33 लोग फ्लाइट के जरिए अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे हैं। सभी को उनके घर भेज दिया गया है। उन्हें संबंधित जिलों से आए पुलिस जवानों के…

Read More

काठमांडू। भारत के चाय पत्ती आयात करने के नए प्रावधानों ने नेपाली निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नेपाली चायपत्ती उत्पादक संघ ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपनी चिंता से अवगत कराया है। ओली ने संघ को आश्वासन दिया है कि नेपाल सरकार इसके लिए भारत सरकार से बात करेगी ।भारत ने हाल ही में नए प्रावधान लागू करते हुए नीलामी प्रक्रिया से ही विदेश से चाय पत्ती का आयात करने का फैसला किया है। नेपाल चायपत्ती उत्पादक संघ के अध्यक्ष आदित्य पराजुली का कहना है कि इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। भारतीय बाजार में जाने वाली चाय…

Read More

काठमांडू। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन की सेना के कब्जे में रहे नेपाल के दो युवकों को नौ महीने बाद रिहा कर दिया गया। दोनों को प्रवासी नेपाली संघ यूक्रेन को सौंपा गया। प्रवासी नेपाली संघ यूक्रेन के अध्यक्ष डॉ. बद्री केसी ने टेलीफोन पर बताया कि पिछले नौ महीने से यूक्रेन के डिटेंशन सेंटर में रहे नेपाल के तेह्रथुम जिले के निवासी 29 वर्षीय फुर्वा शेरपा और इसी जिले के 39 वर्षीय सांबो शेरपा को यूक्रेन की सेना ने रिहा कर दिया है। जर्मनी स्थित नेपाली राजदूत डॉ. शैल रूपखेती दोनों युवकों को लेने के लिए कीव पहुंचे। दोनों…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी में कल शाम से देररात तक अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और मुल्क के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आवास (धानमंडी-32) पर जमकर तोड़फोड़ की गई। इतने भर से मन नहीं भरा तो भीड़ ने उनके आवास को फूंक दिया। साथ ही हसीना के पति के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। देश की अंतरिम सरकार इस दौरान तमाशबीन बनी रही। शेख हसीना पिछले साल अगस्त के महीने से भारत में रह रही हैं। द डेली स्टार समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह पूरा बवाल शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत मे जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 86 हजार रुपये के स्तर को और 22 कैरेट सोना 79 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। सोना आज 950 रुपये से लेकर 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,250 रुपये से लेकर 86,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट…

Read More

कोलकाता। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन करीब एक लाख‌ करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। बुधवार देर रात राज्य सरकार के एक बयान में यह दावा किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले में स्थित देउचा-पचामी कोल ब्लॉक से कोयला खनन शुरू करने की घोषणा की।ममता बनर्जी ने कहा कि देउचा पचामी, जो दुनिया के सबसे बड़े कोयला ब्लॉकों में से एक है, जहां 1240 मिलियन टन कोयले और 2600 मिलियन टन बेसाल्ट का भंडार है। तृणमूल कांग्रेस ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बीरभूम में देउचा पचामी…

Read More