नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि यूरोपीय बाजार उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 317.24 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,873.28 के स्तर पर बंद हुआ।…
Author: shivam kumar
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर पहुंच रहे हैं । वो दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12.25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से श्री चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान वो मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने भी जाएंगे।मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक शाह श्री चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1ः10 बजे पहुंचेंगे। वो तीर्थ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2ः10 से 2ः40…
रांची। झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अगर नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह सुविधा पहले सिर्फ पुलिसकर्मियों को मिलती थी, लेकिन अब इसे सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करने की तैयारी हो रही है। क्या है इस योजना के नियम इस योजना का लाभ केवल उन्ही कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में है। जिन कर्मचारियों का खाता किसी और बैंक में है, उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए एसबीआई में…
रांची। एचइसी (HEC) के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा ने खुद को 2001 बैच का आइएएस अधिकारी बताकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है. उनके खिलाफ रांची निवासी सोमेंद्र मंडल ने धुर्वा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है. ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रमोद बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है. सरकारी नौकरी और एचइसी में जमीन दिलाने के एवज में ठगे पैसे सोमेंद्र मंडल ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि प्रमोद कुमार बेहरा ने खुद को 2001 बैच का आईएसएस अधिकारी बताकर उन्हें सरकारी…
जमुई। बिहार में जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव के पास बीती देर रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायल सकलदीप यादव की मां ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने के 30 मिनट तक ट्रैक्टर के इंजन और डाला से 7 युवक दबा रहे। हालांकि घटना की जानकारी के बाद मलयपुर थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे 7 युवक को निकाला गया। लेकिन तीन युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार युवक…
पलामू। पलामू के सदर एसडीएम सुलोचना मीना और सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी करवाई की है। सदर एसडीएम और सीओ ने देर रात सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया से अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त किये हैं। जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। गाड़ी के मालिकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई इस संबंध में सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सदर थाना क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई हो रही…
रांची। झारखंड राज्य आउटसोर्सिंग विज्ञान लैब फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गुरुवार को देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय का घेराव किया। कर्मियों ने लगभग पांच घंटों तक शिक्षा परियोजना परिषद के कार्यालय गेट को जाम कर दिया और सभी कर्मियों को बंधक बना लिया। घेराव कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के सरकारी विद्यालय, 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कूलाें के कर्मी, आदर्श और मॉडल विद्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मी, माली, सुरक्षा प्रहरी, लैब फैसिलिटेटर सहित अन्य कर्मी शामिल हुए। मौके पर संघ के देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि एक वर्ष…
घर में प्रवेश करते ही लाभुकों की आंखों में छलके खुशी के आंसू रामगढ़। घर का सपना हर परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। हर इंसान अपने परिवार के लिए सिर पर दो कमरे का ही सही, एक अपना घर जरूर चाहता है। झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना से गरीबों का यह सपना साकार हो रहा है। जिला प्रशासन ने जब 600 गरीब परिवारों को एक साथ पक्के मकान में गृह प्रवेश कराया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि घर में प्रवेश करने के लिए अनाज और चाबी दे रहे थे,…
रामगढ़। रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर एक हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा तालाब के पास हाईवा का टायर बाइक सवारों को ऐसे कुचला की उनका सिर ही धड़ से अलग हो गया। गुरुवार को हुए इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर ही फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को घंटों जाम रखा गया। मृतकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के डभातू गांव निवासी पवन कुमार दांगी और सिकंदर मुंडा…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कल 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी रात 11ः30 बजे निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अद्यतन किए गए आंकड़ों से सामने आई। साढ़े 11 बजे मतदान प्रतिशत 60.44 बताया गया। सभी 70 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इस बार दिल्ली में पात्र मतदाताओं की संख्या 1.56 करोड़ थी। ज्यादातर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बनाने जा रही है। निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया इस्माइली मुसलमानों के धार्मिक नेता करीम आगा खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें दूरदर्शी, आध्यात्मिकता और सेवा को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में उनका योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हमेशा अपनी यादों में करीम आगा खान के साथ की गई बातचीत को संजोकर रखेंगे। उनके परिवार और दुनियाभर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति वे हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि शिया मुसलमानों के…
