Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जम्मू एवं कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम काफी कमजोर हो गया है। अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जम्मू एवं कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित…

Read More

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में दुनिया के कई देशों से आये बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघम् शरणम गच्छामि के संदेश को जन—जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 17 के अखिल भारतीय संत समागम स्थल से अवधेशानंद गिरि महाराज के शिविर तक निकाली गयी। शोभायात्रा के माध्यम से बौद्ध भिक्षुओं ने यह संदेश दिया कि बौद्ध व सनातनी एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। रास्ते में भगवान बुद्ध की करुणा हो, सम्राट अशोक अमर रहें के गगनभेदी नारे लग रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन धर्म…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। हालांकि कुछ मतदान केन्द्रों में कतार के कारण मतदान अभी जारी है। दिल्ली में शाम 5 बजे तक औसतन 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में 58.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक दिल्ली के विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा है। केन्द्रीय दिल्ली में 55.24, पूर्वी दिल्ली 58.98, नई दिल्ली 54.37, उत्तरी दिल्ली 57.24, उत्तर पूर्वी दिल्ली 63.83, उत्तर पश्चिमी दिल्ली 58.05, शाहदरा 61.35,…

Read More

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कस्टम विभाग की टीम ने मिलान से नई दिल्ली लौटे दो लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। इन लोगों ने कस्टम विभाग से बचने के लिए दो विशेष रूप से डिजाइन की गई कमर बेल्ट और प्लास्टिक के लिफाफे में सोने के सिक्कों को छिपाया हुआ था। कस्टम के अधिकारियों ने जब दोनों को खोला तो उसके अंदर से 10.092 किलो सोने के सिक्के बरामद हुए। बरामद सोने की कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी साझा करते हुए…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुबह से मतदान सुचारू रूप से जारी है। दिल्ली में अपराह्न 3 बजे तक औसतन 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में निवास करने वाले महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी मतदान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति एस्टेट में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने केन्द्र पर मतदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नॉर्थ एवेन्यू, पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक दिल्ली के विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा है। केन्द्रीय दिल्ली में…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट परिसर में कथित तौर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) कार्यकर्ताओं के हमले में आज कम से कम तीन पत्रकार घायल हो गए। इनके नाम हैं- जावेद अख्तर (एटीएन न्यूज), एकेएम रफीकुल इस्लाम उर्फ हसन जाबेद (एनटीवी) और अजीज़ुल इस्लाम पन्नू (दीप्तो टीवी)। जावेद अख्तर को इलाज के लिए ककरैल स्थित इस्लामी बैंक अस्पताल ले जाया गया। द डेली स्टार समाचार पत्र की खबर में प्रत्यक्षदर्शियों हवाले से कहा गया कि पत्रकार सुबह करीब 11:50 बजे सुप्रीम कोर्ट एनेक्सी बिल्डिंग के सामने अपने वकीलों का इंतजार कर रहे थे। उस समय बीएनपी चेयरपर्सन के सलाहकार हबीबुर…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मारने के इरादे से ट्रेन पर किए गए हमले के सभी दोषियों को आज हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। यह हमला 1994 में हुआ था। तब शेख हसीना कद्दावर विपक्षी नेता थीं। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पबना के ईश्वरडी में तत्कालीन विपक्षी नेता शेख हसीना को ले जा रही ट्रेन पर हमले के मामले में मौत की सजा पाए नौ लोगों सहित सभी दोषी व्यक्तियों को बरी कर दिया गया है। जस्टिस मोहम्मद महबूब उल इस्लाम और जस्टिस मोहम्मद हमीदुर रहमान की पीठ ने यह फैसला सुनाया। बैरिस्टर कैसर कमाल ने…

Read More

इस्लामाबाद। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी, 2024 के आम चुनाव में हुई धांधली को कोई छुपा नहीं सकता। जियो न्यूज के अनुसार, जेयूआई-एफ प्रमुख रहमान ने पीटीआई के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर के मंगलवार को रात्रिभोज में हिस्सा लेने के बाद यह टिप्पणी की। रात्रिभोज में उनसे अवाम पाकिस्तान पार्टी के नेता शाहिद खाकन अब्बासी सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान फजल ने कहा कि…

Read More

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई धीमी रही और 5 दिनों में भी यह 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘देवा’ ने 5.5 करोड़ रुपये के साथ पहले दिन की शुरुआत की, वहीं दूसरे…

Read More

नई दिल्ली। भारत कृत्रिम मेधा (एआई) और ओपनएआई के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। ओपनएआई के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने बुधवार को यहां केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। भारत की यात्रा पर आए ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत सामान्य रूप से एआई के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, विशेष रूप से ‘ओपन’ एआई के लिए यह हमारा दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारत को अपने पूर्ण मॉडल के साथ एआई क्रांति के अगुआ देशों में शामिल होना चाहिए। अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान…

Read More

-डब्ल्यूजीसी का 2025 में सोने की मांग 700-800 टन रहने का है अनुमान मुंबई/नई दिल्ली। देश में सोने की मांग में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। सोने की मांग आयात शुल्‍क में कटौती, शादी-ब्‍याह और त्‍योहारों से संबंधित खरीदारी से 2024 में सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़कर 802.8 टन पर पहुंच गई है। साल 2025 में पीली धातु की खपत 700-800 टन के बीच रहने की संभावना है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2024 में सोने की मांग 802.8 टन रही जबकि 2023 में यह 761 टन थी। सोने…

Read More