रांची। एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता ने मंगलवार को ई साक्ष्य ऐप को लेकर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जोनल आईजी, डीआईजी, और जिलों के एसएसपी, एसपी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इसमें एडीजी गुप्ता ने ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग से संबंधित विषय और स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा आपराधिक कानून में प्रावधानित अपराध दृश्य, घटनास्थल, तलाशी और जब्ती प्रक्रिया और वादी एवं साक्षियों के बयान को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रिकॉर्ड किये जाने और ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने पर समीक्षा हुई। समीक्षा में एडीजी ने अनुसंधान के मद्देनजर सभी जिलों…
Author: shivam kumar
सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को निमार्णाधीन सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के वरीय अभियंता भी उनके साथ थे। प्रधान सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माणकर्ता एजेंसी एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि फ्लाइओवर का निर्माण कार्य 15 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाये। इसके अलावा उन्होंने सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माणकर्ता एजेंसी डीआरए को फरवरी के अंत तक कार्य…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। अंजली लकड़ा ने अपने आवेदन में कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा ‘बोरिंग’ कहकर और सोनिया गांधी द्वारा ‘पूअर लेडी’, ‘असहाय’, ‘लाचार’, ‘गरीब महिला’ और ‘थकी हुई’…
रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि पांच घायल हैं। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल के लीग मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। सोमवार को पूल ए में मिजोरम ने असम को 3-0 से हराकर दमदार शुरुआत की, जबकि उत्तराखंड ने गोवा के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की। पूल बी में भी मुकाबले कड़े रहे, जहां मणिपुर ने दिल्ली को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, सर्विसेज ने केरल को 3-0 से मात देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे आगामी मैचों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। लीग मैचों ने यह साबित कर दिया कि सभी टीमें…
देहरादून। कर्नाटक 42 पदकों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं। सर्विसेज 38 (19 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक सबसे अधिक 61 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे यह कुल पदकों की संख्या के आधार पर सबसे आगे है, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण तीसरे स्थान पर है। मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10…
नई दिल्ली। भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 3.764 करोड़ यूएस डॉलर का भुगतान किया है। इसके साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र को उसके नियमित बजट का पूरा और समय पर भुगतान करने वाले 35 सदस्य देशों की सूची में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 37.64 मिलियन (3.764 करोड़) यूएस डॉलर का 31 जनवरी, 2025 को भुगतान किया है। इससे वह उन 35 सदस्य देशों की सूची…
नई दिल्ली। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डीएएचसीएल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 402 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.27 फीसदी नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आईपीओ का मूल्य 302.7.26 करोड़ रुपये है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 से 31 जनवरी तक खुला रहा था। आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ तीन कारोबारी दिनों में कुल…
महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता और समता का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल वसंत पंचमी के दिन दो करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी, सुबह 3 बजे से मॉनिटरिंग कर रहे थे योगी कह रहे श्रद्धालु व्यवस्था बेहतरीन, कोई अव्यवस्था और परेशानी नहीं महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल है, जिसे दुनिया भर से आये पर्यटक देख कर आश्चर्यचकित हैं। कैसे अलग-अलग भाषाई, रहन-सहन, रीति-रिवाज को मानने वाले एकता के सूत्र में बंधे संगम में स्नान करने चले आते हैं। साधु-संन्यासियों के अखाड़े हों या तीर्थराज के मंदिर…
-‘ये प्रयागराज है’ संगम से लेकर सोशल मीडिया तक ऐतिहासिक धरोहर की डिजिटल गूंज -सोशल मीडिया पर महाकुंभ की धूम, ‘ये प्रयागराज है’ बना ग्लोबल सेंसेशन-‘ये प्रयागराज है’ रील्स के जरिए वैश्विक मंच पर श्रद्धालु बढ़ा रहे महाकुम्भ की छवि महाकुम्भ नगर। प्रयागराज का महाकुम्भ नगर अब केवल इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। ‘ये प्रयागराज है’ गीत को संगम की पवित्र धारा और ऐतिहासिक दृश्यों के साथ जोड़कर श्रद्धालु रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। ये रील्स न केवल भारतीय दर्शकों की पहली पसंद हैं,…
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े मेले कुम्भ में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु मेले में बिक रही खाने पीने की वस्तुओं के अलावा माला, पूजा की सामग्री, हार श्रृंगार का समान, खिलौने, कपड़े और अन्य सजावटी समान खरीदते हैं। मेले में बिक रहा कंदमूल श्रद्धालुओं की जिज्ञासा को बढ़ाता है, क्योंकि इसका नाम तो शायद उन्होंने सुना होगा। पर इससे पहले न तो उन्होंने इसे देखा है, और न ही इसका स्वाद चखा है। मेला क्षेत्र में कंदमूल विक्रेताओं ने कंदमूल की जानकारी वाला बोर्ड रखा है,…
