Author: shivam kumar

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर में नरमी का संकेत देने के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल बना नजर आ रहा है। हालांकि पिछले सत्र के दौरान टैरिफ वॉर के दबाव में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज इस आशंका के टल जाने के कारण डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को राज्य के विकास के लिए अनिवार्य बताया है। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे की भावना को बनाए रखते हुए राज्य सरकार को केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए, जिससे बंगाल को आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में नई ऊंचाइयां मिल सकें। कोलकाता स्थित राजभवन में हिन्दुस्थान समाचार के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने राज्य में राजनीतिक हिंसा की शिकायतें सुनने के लिए शुरू किए गए “पीस रूम” से लेकर राज्य और राजभवन के बीच तकरार पर भी खुलकर बात की।…

Read More

नवादा। नवादा जिले की सीमा से सटे जमुई जिले के सिकंदरा में मंगलवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार घायल हो गए हैं ।घायलों में चालक वरुण कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसे पटना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । नवादा जिले के कुंज गांव के वीरेंद्र सिंह ,रमाकांत सिंह तथा अरुण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।।ग्रामीणों ने बताया कि नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के कुंज गांव के वीरेंद्र सिंह अपनी पोती का तिलक फलदान के लिए लखीसराय गए थे ।तिलकोत्सव…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और राज्य सरकार के वरीय आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार को 17 फरवरी को सशरीर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति आनंद सेन की एकलपीठ ने अरुण कुमार द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर चेतावनी अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में छूट का कोई कारण स्वीकार्य नहीं होगा और राहुल पुरवार को कोर्ट के समक्ष पेश होना ही होगा। कोर्ट ने पहले ही एक सप्ताह…

Read More

रांची। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्यद्वार से शिव बारात निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न झांकियां, ताशा, ढोल-नगाड़े शामिल होंगे। पहाड़ी बाबा के भक्त भगवान शंकर और माता पार्वती सहित भूत पिचाश के रूप में शिव बारात में शामिल होंगे। मंगलवार को समिति के मीडिया प्रभारी नरेश ने बताया कि यह शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्यद्वार से पूजन करने के बाद शुरू होगी, जो कि हरमू रोड शनि मंदिर, बकरी बाजार, कार्ट सराय रोड, कोतवाली थाना रोड, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से वापस घूमते हुए शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, ग्वाल…

Read More

दिन में कबाड़ी बन कर करते थे रेकी, रात में तोड़ते थे ताला रांची। राजधानी की सड़कों पर कबाड़ी चुनने का काम करने वाले गिरोह के निशाने पर ज्वेलरी दुकाने हैं। यह गिरोह कबाड़ी चुनने के बहाने दुकानों की रेकी करते हैं, फिर रात्रि के समय सुनसान देख चोरी की घटना को अंजाम देते हंै। इसका खुलासा गिरफ्तार तफाजुल शेख उर्फ लड्डू ने पुलिस के समक्ष किया है। डोरंडा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। डोरंडा थाना क्षेत्र डीबडीह फ्लाई ओवर के पास कृष्णा ज्वेलर्स दुकान में बीते 31 दिसंबर 2024 की रात चोरी हुई…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सेन्हा गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रक चालक रानू उरांव (40) तथा दूसरे ट्रक के खलासी अंकुल कुमार (30)की मौत हो गई। मृतक रानू उरांव लातेहार थाना के धनकारा गांव का रहने वाला था ।जबकि अंकुल कुमार कनौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से सीमेंट लेकर एक ट्रक लातेहार की ओर आ रही थी। जबकि दूसरी ट्रक दिल्ली सेओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर स्थित मोड़…

Read More

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष मंगलवार को नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। दोनों नक्सली लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत होसीर गांव के रहने वाले हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित एक समारोह में दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन्हें एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर ने माला पहना कर स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्य धारा में लौटने…

Read More

गुमला। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि धर्म, समाज को एकजुट करने की शक्ति प्रदान करता है। आदिवासी समाज सदियों से सूर्य, चंद्रमा, धरती, जल, जंगल और प्रकृति की पूजा करता आ रहा है और यही हमारी पहचान का मूल आधार है। उन्होंने घोषणा की कि सिरसी ता नाले क्षेत्र को आदिवासी तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे राष्ट्रीय स्तर पर कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सोमवार को गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित अकासी पंचायत में आयोजित सिरसी-ता-नाले (दोन) कंकड़ो लता राजकीय में समारोह में लोगों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं। इसे लेकर राज्य सरकार चार फरवरी से नए स्टार्टअप आईडिया आमंत्रित करेगी। इसी के मद्देनजर गत सात दिसंबर 2023 को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की नई झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 को स्वीकृति दी गयी थी। अब झारखंड सरकार की ओर से राज्य में नई झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 के अंतर्गत एबीवीआईएल डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल के माध्यम से नए स्टार्टअप आईडिया से प्रारंभ किया जा रहा है । जहां इस पोर्टल के माध्यम से एप्लिकेंट अपने आइडियाज़ दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया है। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना। ये सब तो कुछ उन्होंने किया नहीं, बल्कि दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोल दी हैं। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 वर्षों तक अनेक…

Read More