Author: shivam kumar

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि पांच घायल हैं। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल के लीग मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। सोमवार को पूल ए में मिजोरम ने असम को 3-0 से हराकर दमदार शुरुआत की, जबकि उत्तराखंड ने गोवा के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की। पूल बी में भी मुकाबले कड़े रहे, जहां मणिपुर ने दिल्ली को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, सर्विसेज ने केरल को 3-0 से मात देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे आगामी मैचों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। लीग मैचों ने यह साबित कर दिया कि सभी टीमें…

Read More

देहरादून। कर्नाटक 42 पदकों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं। सर्विसेज 38 (19 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक सबसे अधिक 61 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे यह कुल पदकों की संख्या के आधार पर सबसे आगे है, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण तीसरे स्थान पर है। मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमित बजट में 3.764 करोड़ यूएस डॉलर का भुगतान किया है। इसके साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र को उसके नियमित बजट का पूरा और समय पर भुगतान करने वाले 35 सदस्य देशों की सूची में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 37.64 मिलियन (3.764 करोड़) यूएस डॉलर का 31 जनवरी, 2025 को भुगतान किया है। इससे वह उन 35 सदस्य देशों की सूची…

Read More

नई दिल्ली। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डीएएचसीएल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 402 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.27 फीसदी नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आईपीओ का मूल्य 302.7.26 करोड़ रुपये है। कंपनी का आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 29 से 31 जनवरी तक खुला रहा था। आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ तीन कारोबारी दिनों में कुल…

Read More

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता और समता का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल वसंत पंचमी के दिन दो करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी, सुबह 3 बजे से मॉनिटरिंग कर रहे थे योगी कह रहे श्रद्धालु व्यवस्था बेहतरीन, कोई अव्यवस्था और परेशानी नहीं महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल है, जिसे दुनिया भर से आये पर्यटक देख कर आश्चर्यचकित हैं। कैसे अलग-अलग भाषाई, रहन-सहन, रीति-रिवाज को मानने वाले एकता के सूत्र में बंधे संगम में स्नान करने चले आते हैं। साधु-संन्यासियों के अखाड़े हों या तीर्थराज के मंदिर…

Read More

-‘ये प्रयागराज है’ संगम से लेकर सोशल मीडिया तक ऐतिहासिक धरोहर की डिजिटल गूंज -सोशल मीडिया पर महाकुंभ की धूम, ‘ये प्रयागराज है’ बना ग्लोबल सेंसेशन-‘ये प्रयागराज है’ रील्स के जरिए वैश्विक मंच पर श्रद्धालु बढ़ा रहे महाकुम्भ की छवि महाकुम्भ नगर। प्रयागराज का महाकुम्भ नगर अब केवल इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। ‘ये प्रयागराज है’ गीत को संगम की पवित्र धारा और ऐतिहासिक दृश्यों के साथ जोड़कर श्रद्धालु रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। ये रील्स न केवल भारतीय दर्शकों की पहली पसंद हैं,…

Read More

महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े मेले कुम्भ में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु मेले में बिक रही खाने पीने की वस्तुओं के अलावा माला, पूजा की सामग्री, हार श्रृंगार का समान, खिलौने, कपड़े और अन्य सजावटी समान खरीदते हैं। मेले में बिक रहा कंदमूल श्रद्धालुओं की जिज्ञासा को बढ़ाता है, क्योंकि इसका नाम तो शायद उन्होंने सुना होगा। पर इससे पहले न तो उन्होंने इसे देखा है, और न ही इसका स्वाद चखा है। मेला क्षेत्र में कंदमूल विक्रेताओं ने कंदमूल की जानकारी वाला बोर्ड रखा है,…

Read More

बीरभूम। बीरभूम के लाभपुर में पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। सोमवार शाम लाभपुर के तारुलिया हाट इलाके में पुलिस पर ईंटें फेंकी गईं। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लाभपुर के सिउड़ी से लायकपुर जा रही बस रोजाना की तरह चौहट्टा के पास पहुंची तो उतरते समय एक यात्री गिर गया। जब यात्री ने अपने घर पर घटना की सूचना दी तो उसके परिवार के सदस्यों ने बस को रोक लिया और बस चालक व कंडक्टर से बहस करने लगे। बाद में जब बस मालिक…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने एक अहम फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दो विशेष तस्वीरों को औपचारिक रूप से सभी संगठनात्मक और सार्वजनिक बैठकों में इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, इन तस्वीरों में से एक में ममता बनर्जी का मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाया गया है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़े हुए अभिवादन करती नजर आ रही हैं। पार्टी का मानना है कि ये तस्वीरें ममता बनर्जी की सादगी और जनता से जुड़ाव को दर्शाती हैं, जो तृणमूल…

Read More

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम में पुरुष वर्ग में शिवपाल सिंह और महिला वर्ग में पारुल चौधरी कप्तान बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए बताया कि टीम कोच बाबा दीन चौधरी, बीआर वरुण, रमेश यादव व गौरव त्यागी होंगे। मैनेजर शिवा नंद नायक, संदीप कुमार सिंह व विनीता बाजपेयी को बनाया गया है। राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स की स्पर्धा आठ से 12 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होंगी। पुरुष टीम : शिवपाल सिंह (कप्तान), सचिन यादव, रोहित यादव…

Read More