रांची। मांडर थाना क्षेत्र के पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र और छात्रा को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मरने वाले दोनों लोगों में से ऐश्वर्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। जबकि देवदास बंगाल के सुंदरबन का रहने वाला है। दोनों मांडर में मकान किराए पर लेकर रहते थे और वहां से रोजाना सेंट्रल यूनिवर्सिटी में क्लास करने आते थे। देवदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था जबकि ऐश्वर्या जियो इंफॉर्मेटिक्स में एमएससी कर रही थी। मांडर…
Author: shivam kumar
लिस्बन (पुर्तगाल)। स्वैच्छिक संगठन आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के संस्थापक आगा खान (चतुर्थ) का निधन हो गया। महज 20 साल की उम्र में दुनिया के लाखों शिया इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता बनने वाले खान ने मंगलवार को यहां 88 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। आगा खान फाउंडेशन ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। वह अपने उत्तराधिकारी का नाम अपनी वसीयत में लिख गए हैं। एकेडीएन की वेबसाइट के अनुसार, आगा खान फाउंडेशन और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने घोषणा की कि हिज हाईनेस प्रिंस करीब अल-हुसैनी (आगा खान चतुर्थ) और शिया इस्माइली…
किशनगंज। वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड के समीप एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पहले डिवाइडर से टकराया उसके बाद अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 25 से 30 मीटर दूर जा गिरे।स्थानीय एक दुकानदार ने बताया कि दुर्घटना बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे की है जब सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही बाइक…
रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में समग्र स्वास्थ्य पर 15 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ•अजीत कुमार सिन्हा थे। मौके पर विभाग की निदेशक डॉ मधुलिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया। उन्होंने कहा कि योग की महत्ता और वर्तमान समय में शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्राप्ति में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने योग के अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए कहा तथा सभी प्रतिभागियों को…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत पर दबाव डालने का आह्वान किया है। मुल्क के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों को भी अपना भविष्य तय करने का अधिकार है। प्रधानमंत्री शहबाज ने आज पाकिस्तान में मनाए जा रहे कश्मीर एकजुटता दिवस पर अपने संदेश में कहा कि स्थानीय लोगों की वास्तविक आकांक्षाओं को दबाकर स्थायी शांति हासिल नहीं की जा सकती। डॉन समाचार पत्र ने सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रपति…
रांची। एसएसपी चंदन सिन्हा ने तीन थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है, इससे संबंधित आदेश मंगलवार की दोपहर जारी कर दी गई। कांके थाना प्रभारी केके साहू को बदलते हुए सुशील कुमार को नया जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं केके साहू को पुलिस केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा बेड़ो थाना प्रभारी नकुल साहू को बदलते हुए देव प्रताप धान और कोतवाली थाना में जेएसआई नागेश्वर साव को नरकोपी थाना का प्रभार सौंपा गया है।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार और पुलिस महानिरीक्षक सीआइडी असीम विक्रांत मिंज ने शिष्टाचार भेंट की। जानकारी के अनुसार, सीएम ने पुलिस अधिकारियों से राज्य की विधि व्यवस्था की भी जानकारी ली।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बार्ट डी वेवर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिसंबर 2024 महीने के लिए भर्ती परिणामों की घोषणा की है। चुने हुए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से डाक के माध्यम से सूचित किया गया है। आयोग ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया या उन्हें नियुक्ति के लिए सिफारिश नहीं की गई, उनके आवेदन पत्रों पर भी विचार किया गया। हालांकि, उन्हें इस बार सफलता नहीं मिल सकी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों की जांच करें। यह परिणाम विभिन्न सरकारी पदों के लिए आयोजित…
नई दिल्ली। केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग पहले से ही ‘मेक इन इंडिया’ के तहत चार्जर्स, बैटरी पैक, यूएसबी तार, कीपैड, डिस्प्ले असेंबली, कैमरा मॉड्यूल, लिथियम आयन सेल, स्पीकर और माइक्रोफोन तैयार कर रहा है। वैष्णव ने एक्स पर कहा कि अब इनके घटकों और चिप्स के उत्पादन को बढ़ाकर मूल्य शृंखला में गहरे तक जाने…
सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना देसाई अध्यक्ष नामित गांधीनगर/अहमदाबाद। उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति काे 45 दिनाें में अपनी रिपाेर्ट सरकार काे पेश करनी हाेगी। उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल करने वाला दूसरा राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और विशेषाधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में…
