मुंबई। मुंबई नगर निगम के आयुक्त भूषण गगरानी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74427.41 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। पिछले वर्ष की तुलना में बजट अनुमान में 14.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बजट में आवास एवं परिवहन विभाग के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दहिसर से भयंदर तक तटीय सडक़ परियोजना के लिए 2025-26 के बजट अनुमान में 4300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1958 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भूषण गगरानी की ओर से पेश किए गए बजट में…
Author: shivam kumar
ट्रेन के चालक और गार्ड घायल, रेल यातायात प्रभावित फतेहपुर। जिले में मंगलवार को खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। कई डिब्बे पटरी से उतर गये। वहीं दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ जाने के कारण यह घटना हुई है। लोको पायलट अनुज राय घायल हो गए और वहीं खड़ी…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का उद्देश्य नौकरियां प्रदान करना नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने और उन्हें कौशल प्रदान करना था।उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप या एक्सपोजर प्राप्त करने की अनुमति देना चाहती है। इसके बाद वे नौकरी की तलाश में बेहतर स्थिति में होंगे। वित्त मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान राज्य सभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सदन को बताया कि पिछले साल शुरू…
– नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा उद्योग के सहयोग की जरूरत: बीआईएस महानिदेशक नई दिल्ली। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर वार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा कि नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा उद्योग के सहयोग की जरूरत है। बीआईएस महानिदेशक नोएडा स्थित अपने राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास संगठनों के डीन और विभागाध्यक्षों के लिए वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उपभोक्ता मामले,…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रुप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से आज विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं एवं श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से…
रोहतास। बिहार में रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र के भादारा गांव के पास सोन नदी के तटीय भाग में पुलिस ने आज अफीम की फसल को नष्ट की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार ने बताया कि सोन तटीय भाग में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां काफी संख्या में पुलिस बल को भेज उसे जेसीबी से नष्ट कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि कुछ अगल बगल के गांवों के लोगों की मिलीभगत से काफी भू भाग में अफीम की खेती की गई है। अफीम की फसल के फूल और फल…
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड में संचालित विकास और जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गयी। कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किये। सीएम से मुलाकात करने वालों में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अशोक कुमार और मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एसआर नटेश ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
रांची। एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता ने मंगलवार को ई साक्ष्य ऐप को लेकर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जोनल आईजी, डीआईजी, और जिलों के एसएसपी, एसपी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इसमें एडीजी गुप्ता ने ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग से संबंधित विषय और स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा आपराधिक कानून में प्रावधानित अपराध दृश्य, घटनास्थल, तलाशी और जब्ती प्रक्रिया और वादी एवं साक्षियों के बयान को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रिकॉर्ड किये जाने और ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने पर समीक्षा हुई। समीक्षा में एडीजी ने अनुसंधान के मद्देनजर सभी जिलों…
सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को निमार्णाधीन सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के वरीय अभियंता भी उनके साथ थे। प्रधान सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माणकर्ता एजेंसी एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि फ्लाइओवर का निर्माण कार्य 15 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाये। इसके अलावा उन्होंने सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माणकर्ता एजेंसी डीआरए को फरवरी के अंत तक कार्य…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। अंजली लकड़ा ने अपने आवेदन में कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा ‘बोरिंग’ कहकर और सोनिया गांधी द्वारा ‘पूअर लेडी’, ‘असहाय’, ‘लाचार’, ‘गरीब महिला’ और ‘थकी हुई’…
