पश्चिमी सिंहभूम। नक्सल संगठनों की ओर से मनाए जा रहे “दमन विरोधी सप्ताह” के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ट्रैक हॉक के तहत 25 जून 2026 से चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की सहायता से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में…
Author: shivam kumar
पलामू। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है और अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे आदित्य साहू ने रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चाहे चंपत राय हों या राम मंदिर ट्रस्ट…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगझरी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान देव कुमार शर्मा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। परिवार में उनके पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह…
खूंटी। उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने रविवार को सदर अस्पताल, खूंटी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उपायुक्त ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियोरोधी खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के दौरान पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते…
कोलकाता। तारातला गोदाम हादसे के लगभग 72 घंटे बाद जब कई घायल अस्पताल से घर लौटने लगे, तब उनके साथ मलबे के नीचे दबी एक ऐसी कहानी भी बाहर आई जिसने पूरे समाज की मरती मानवीयता को आईना दिखा दिया। पता चला है कि मलबे में दबे कई लोग मदद के लिए चीख-पुकार रहे थे लेकिन पास में खड़े स्थानीय लोग सहायता करने के बजाय मोबाइल पर रील बनाने में व्यस्त थे। रील इसलिए क्योंकि मोबाइल के बैक कैमरे से नहीं बनती फ्रंट कैमरे से खुद को तस्वीर में रखते हुए लोग वीडियो बना रहे थे। हादसे में घायल मानिक…
नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) की 16वीं बैठक 29 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के…
किशनगंज। मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती पाई गई महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के खिलाफ यह कार्रवाई की। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौदागर पट्टी…
रांची। झारखंड के रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते किसान की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हत्या का रूप ले लिया। तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि 24 जून को बारेडीह गांव में…
रांची। रांची जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसकी जानकारी शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जिलेभर में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक…
पूर्वी सिंहभूम। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने जब शव को पेड़ से झूलते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रात के दौरान वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह शव…
नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना के दो विमान शुक्रवार को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सहायता भेजी जा रही है। राहत सामग्री में एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत…
