रांची। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने सातवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (2021) में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों को भरने में अनियमितता के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को याचिकाकर्ता सदानंद कुमार की नियुक्ति के लिए 12 सप्ताह के भीतर आवश्यक अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सदानंद कुमार एवं अन्य दो अभ्यर्थियों की ओर से दायर रिट याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि सातवीं…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के पाड़ा टोला स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह तालाब के मालिक की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सागेन हांसदा को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बिना देर किए परसुडीह थाना…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि न मिलने पर एक 20 वर्षीय नवविवाहित महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बबलू राम की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। कई दिनों तक रांची के रिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार शुक्रवार (26 जून) को उसने दम तोड़ दिया…
रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा उस समय आया है जब रिम्स में सीआईडी की दो टीमें अलग-अलग मामलों में जांच और पूछताछ में जुटी हुई हैं। बुधवार को सीआईडी की एक टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में एडमिशन लेने के मामले की जांच की, वहीं दूसरी टीम ने संस्थान में सफाई कार्य से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं को लेकर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने रिम्स के डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में वर्ष 2014 में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के साथ ही करीब एक दशक पुराने मामले का पटाक्षेप हो गया है। मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई। मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पक्ष रखा। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्राथमिकी संख्या 418/2014 को निरस्त करने का आदेश पारित किया। गौरतलब…
पटना। आपातकाल की घोषणा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, लोकतंत्र सेनानियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा…
रांची। बोकारो जिले की लापता 18 वर्षीय युवती से जुड़े बहुचर्चित मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को महत्वपूर्ण सुनवाई करते हुए कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से प्राप्त डीएनए जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया। रिपोर्ट लापता युवती के माता-पिता के डीएनए नमूनों और जंगल से बरामद कंकाल के मिलान के आधार पर तैयार की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत डीएनए रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अदालत ने उसे मामले के अनुसंधानकर्ता…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्र द्वारा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस कॉलेज लाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, 19 जून को विज्ञान संकाय का एक छात्र अपने बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचा था। कक्षा के दौरान उसने अपने कुछ सहपाठियों को हथियार दिखाया। इसी दौरान एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद…
रांची। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से नशामुक्ति जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और रचनात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर नशे के खिलाफ संदेश…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज होने पर उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि मान ने कथित धन का उपयोग करके एक झूठी रिपोर्ट तैयार करवाई और सिख समुदाय की भावनाओं को चुनौती देने का प्रयास किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहब के पांच सिंह साहिबान द्वारा आदेश जारी किया…
