महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुम्भ का तीसरा अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन प्रातः 4.45 बजे से शुरू हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संत पारंपरिक तरीके से भव्य रथों पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ प्रातः 4 बजे ध्वज-पताकाएं, बैंड-बाजा के साथ अखाड़े स्नान करने के लिये निकले। आचार्य महामंडलेश्वर व मंडलेश्वर भव्य रथ पर आसीन हैं। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम तट हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों ने पारंपरिक तरीके से अमृत स्नान…
Author: shivam kumar
टोक्यो। जापान ने अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करते हुए रविवार को एच3 रॉकेट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण नेविगेशन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह जापान की अधिक सटीक और स्वायत्त स्थान निर्धारण प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मिचिबिकी-6 नामक इस उपग्रह को तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया, जो जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप पर स्थित है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने पुष्टि की कि लॉन्च के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे हुए और उपग्रह को सही कक्षा में स्थापित कर दिया गया। वर्तमान में जापान की अर्ध-जेनिथ उपग्रह प्रणाली…
जोहान्सबर्ग। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किंशासा स्थित भारतीय दूतावास ने बुकावु में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। दूतावास ने जारी परामर्श में बताया कि एम23 विद्रोही समूह बुकावु से मात्र 20-25 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच चुका है, जिससे वहां की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। इस परिदृश्य को देखते हुए भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। दूतावास ने आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर (+243 – 890024313) और…
वॉशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह बैठक मंगलवार, 04 फरवरी को व्हाइट हाउस में होगी और दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, गाजा संघर्ष-विराम और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। नेतन्याहू ने रवाना होने से पहले कहा कि यह दौरा इजराइल-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है। बैठक के दौरान गाजा पट्टी में स्थायी शांति, ईरान के बढ़ते प्रभाव को रोकने और अरब देशों के साथ राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।…
नई दिल्ली। बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट देखने को मिल रहा है। रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.00 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के बाद भारतीय रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 87.29 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 109.77 पर रहा। विदेशी…
नई दिल्ली। बजट के बाद शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 638.58 अंक यानी 0.82 फीसदी लुढ़क कर 76,867.38 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 204.25 यानी 0.87 फीसदी फिसलकर 23,277.90 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। अमेरिका का चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर में गिरावट है, जबकि 9 शेयरों में तेजी है। इसी तरह निफ्टी…
पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन स्टेशन से सटे मालगोदाम के पास सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियो ने हथियार दिखाकर हुंडी कारोबारी से लगभग 1.25 लाख लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है,कि अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया है।हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी नेपाली व भारतीय रुपयो की अदला बदली का काम करता है।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी थाना व घोड़ासहन थाना पुलिस सिकरहना डीएसपी व रेल डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी है।
लातेहार में अपराधी बक्से नहीं जाएंगे: कुमार गौरव लातेहार। लातेहार पुलिस को एक बार फिर नक्शलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मार्चा के सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश सिंह उर्फ दुला सिंह उर्फ राजेश जी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि थर्ड रेल लाईन निर्माण कार्य में लगे कम्पनी टीटीआईपीएल के संवेदक विकास तिवारी को लेवी के लिए…
रांची। सीएमपीडीआइ के रबींद्र भवन में 03 फरवरी से 05 फरवरी तक आयोजित तीन-दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी कैरम टूर्नामेंट 2024-25 का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/ पीएंडडी/ आरडीएंडटी) अजय कुमार, जेसीसी सदस्य अशोक यादव, आरपी सिंह एवं देवेंद्र तिवारी, महाप्रबंधक (का एवं प्र) संजय कडंबार, मुख्यालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट अंतर कंपनी के खिलाड़ियों से मिलने, विचार एवं अनुभव साझा करने का मंच प्रदान करता है। खेल भावना में हार-जीत…
रामगढ़। टाटा स्टील फाउंडेशन ने तुमुंग में तीन दिवसीय आउटडोर लीडरशिप कैंप का शुभारंभ किया। इस वर्ष कैंप के लिए वेस्ट बोकारो से 46 युवाओं का चयन किया गया। जहां उन्हें जागरूकता कार्यशालाओं, करियर काउंसलिंग और रोमांचक गतिविधियों जैसे क्लाइंबिंग, राफ्टिंग और बोटिंग का अनुभव मिला। कैंप का शुभारंभ टाटा स्टील, वेस्ट बोकारो डिवीजन के कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट के चीफ राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आउटडोर लीडरशिप कैंप प्रतिभागियों को उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या से…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड में स्थापित खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा का ज्योत और शीश स्थापित किया गया। राजस्थान के खाटू दरबार से ले गए श्री श्याम बाबा के शीश और जोत को गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। सत्यनारायण मंदिर से लेकर सैकड़ों भक्तों ने बाबा को जुलूस के साथ नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में प्रवेश करवाया। फूलों से सजी हुई गाड़ी में बाबा दर्शनार्थ रखे गए थे। भारतवर्ष के हर नदी से कोने-कोने से समुद्र से जल को मंगवाया गया है। बनारस के प्रकांड विद्वान पंडित बाबा की पूजा अर्चना…
