बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी जनता के मुद्दे लेकिन बजट में इन पर कोई बात नहीं हुई नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नई दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों से दिल्ली की जनता वाकिफ है। उन्होंने दिल्ली में कई बड़े-बड़े काम किए थे। उनकी विकास पर नजर रहती थी, वह दिन रात काम करती थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल आए और शीला दीक्षित पर…
Author: shivam kumar
टिहरी/नरेंद्र नगर। उत्तराखंड के चार धामाें में से एक श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई (रविवार) को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।रविवार काे बसंत पंचमी के दिन राजमहल नरेन्द्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि टिहरी दरबार में पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई। इस वर्ष श्रीबदरीधाम खुलने की प्रक्रिया के तहत तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 22 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई काे धाम के कपाटखुलेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल बसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है।
मुंबई। गढ़चिरौली जिले में स्थित कियार गांव के समीप जंगल में बीती रात नक्सलियों ने पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव मडावी (45) की हत्या कर दी और शव के पास पर्चा छोड़ कर फरार हो गए। सुखदेव मडावी का शव रविवार को सुबह गांव के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास छोड़े पर्चे में दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का खबरी था। पुलिस ने शव के पास मिले नोट के आधार पर जांच शुरू करके क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को बताया कि…
-धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे यात्री -बस में मध्यप्रदेश के 48 यात्री थे सवार आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस बदलाव के चलते तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। चार फरवरी को तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी,…
काठमांडू। नेपाल सरकार ने आम लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाले पेयजल को कर मुक्त करने की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से आम लोगों के घर में नल से प्रयोग के आने वाले पानी पर अगले आर्थिक वर्ष से कोई भी टैक्स नहीं लगने की बात कही गई है। राजधानी काठमांडू के करीब चंद्रगिरि में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री यादव ने बताया कि जलस्रोत के मामले में विश्व के धनी देशों में से एक नेपाल में आम लोगों से पीने के पानी पर टैक्स वसूलना विडंबना है। नेपाल के केंद्रीय पेय जल मंत्री प्रदीप यादव…
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिकी सेना ने शनिवार को सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि आईएसआईएस सहित उन सभी के लिए संदेश साफ है जो अमेरिकियों पर हमला करते हैं- हम तुम्हें ढूंढ़- ढूंढ़ कर मार गिराएंगे। अमेरिका की यह एयर स्ट्राइक सोमालिया के गोलिस पर्वत इलाके में की गई। यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने एयर स्ट्राइक में कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी सेना…
खार्तूम। सूडान में देश की सेना के खिलाफ लड़ने वाले एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने ओमडुरमैन शहर में एक खुले बाजार में आम लोगों पर हमला किया, जिसमें 54 लोग मारे गए हैं। सबरीन मार्केट में हुए इस हमले में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। हमला शनिवार को उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इस हमले के बाद शहर में दहशत फैल गई और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज…
किशनगंज। शहर के डुमरिया भट्टा पेट्रोल पंप के समीप रेलवे संवेदक आर एन चौधरी के बंद घर में 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना व 20 लाख रुपये नकदी चोरी मामले की घटना का उद्भेदन रविवार को किशनगंज पुलिस ने कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का 1 लाख 28 हजार रुपये बरामद किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रेलवे संवेदक के घर चोरी की घटना का उद्भेदन कांड दर्ज करने के छह दिनों के अंदर कर लिया गया है।…
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत मे 140 से 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 84,490 रुपये से लेकर 84,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 77,450 रुपये से लेकर 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक…
नवादा। बिहार के डीजीपी की ओर से प्रेस और पुलिस लिखी गाड़ी की विशेष रूप से जांच पड़ताल करने के आदेश के तहत जांच के दौरान रविवार को नवादा जिले में प्रेस लिखी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी के साथ उसमें सवार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. नवादा जिले के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने पति पत्नी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी ।तभी झारखंड की ओर से आ रही वेगनार कार पर…
