रांची। झारखंड में अब लाेगाें काे गर्मी का एहसास होने लगा है। लोग अब रात में पंखे और एसी चलाकर सो रहे है। हालांकि अभी लोगों को सुबह और रात में ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं मंगलवार और बुधवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…
Author: shivam kumar
खूंटी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी के खूंटी जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट में झारखंड को मिली सौगातों पर प्रेसवार्ता की।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता व आदर्श अंशुल भी उपस्थित थे। प्रतुल ने कहा कि केंद्रीय बजट की योजनाओं का सीधे तौर पर झारखंड को हजारों करोड़ की योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश भर के सभी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भारत नेट परियोजना के तहत ब्रॉड बैंड से जोड़े जाने का प्रावधान बजट में है। इससे झारखंड के 30 हजार स्कूलों और हजारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सीध लाभ…
झारखंड से जुड़ी है श्रद्धेय अटल जी की अनेक स्मृतियां स्मृतियों को डिजिटलाइज्ड करने की है योजना 14 फरवरी तक सभी जिलों की समिति करेगी संपर्क एवं संग्रह 15 फरवरी से 15 मार्च तक सभी जिलों में होगा अटल विरासत सम्मेलन रांची। भाजपा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में व्यापक रूप से पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गयी है। शताब्दी आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनी, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू हैं। सह संयोजक पूर्व विधायक अनंत…
पलामू। नैक ग्रेडिंग को लेकर सीबीआइ की टीम ने पलामू के एक विश्वविद्यालय में छापेमारी की है। यह छापेमारी शनिवार की देर शाम की गयी और मौके से लाखों रुपये नकद और दस्तावेज जब्त किये गये। इस दौरान सीबीआइ और नैक की टीम ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी पूछताछ की। सीबीआइ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीबीआइ ने नैक की टीम के साथ मिल कर 10 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की है। नैक रेटिंग को लेकर देश के 10 अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की गयी है। इनमें पलामू भी शामिल है। अलग-अलग जगह…
रांची। कुमुद वर्मा ने अपनी राजनीतिक घर वापसी करते हुए आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ चड़री सरना समिति के महासचिव सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो ने भी आजसू पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा कांटाटोली के सामाजिक कार्यकर्ता मो तौफीक ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, युवा न केवल परिस्थितियों को बदल सकते हैं बल्कि सही दिशा में प्रयास कर झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी बदल सकते हैं।
दक्षिण दिनाजपुर। बालुरघाट थाने की पुलिस ने नगरपालिका चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला और दूसरा पुरुष है। दोनों हुगली जिले में छिपे हुए थे। गिरफ्तार लोगों के नाम रौनक जहानत उर्फ पिंकी और संजीत कुंडू हैं। रविवार दोपहर डीएसपी हेड क्वार्टर विक्रम प्रसाद ने बालुरघाट थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। डीएसपी प्रसाद ने कहा कि चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को…
नदिया। जिले के कालीगंज से तृणमूल कांग्रेस विधायक नसीरुद्दीन अहमद का शनिवार देर रात निधन हो गया। 70 वर्षीय नसीरुद्दीन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। उनके निधन पर तृणमूल कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नसीरुद्दीन को ‘लाल’ के नाम से जाना जाता था। 2011 में राज्य की राजनीति में बदलाव के साथ नसीरुद्दीन अहमद पहली बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक बने। लेकिन 2016 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस-माकपा गठबंधन के उम्मीदवार शेख हसनुज्जमां से हार गए। बाद में गठबंधन के उम्मीदवार…
कोलकाता। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क और 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस हादसे में अब तक राज्य के कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ अन्य लापता हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है, जहां किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
विशेष मोदी सरकार का बजट, मिडिल और युवा क्लास के लिए सुकून नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का बजट संसद के पटल पर रख दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार बजट पेश करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी को विकसित देशों की पटरी पर दौड़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट वास्तव में लगातार ताकतवर होते भारत की एक स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है, जिसमें गांव से लेकर महानगर तक के लिए कुछ न कुछ है।…
पुरुष हॉकी इंडिया लीग का खिताब श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने किया अपने नाम नई दिल्ली। पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2024-25 में शनिवार को रोमांचक फाइनल में जुगराज सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफांस को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने पर बंगाल टाइगर्स के कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह हमारा विश्वास था जिसने हमें खिताब तक पहुंचाया। टूर्नामेंट में अपनी टीम के उतार-चढ़ाव भरे सफर के बारे में बात करते हुए श्राची रारह बंगाल टाइगर्स के कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि हमारे लिए…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के पहले संस्करण में कुलबीर सिंह और वृंदा भंडारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कुलबीर सिंह ने पुरुष वर्ग, जबकि वृंदा भंडारी ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की। राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित इस भव्य मैराथन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में धावकों ने 21.1 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया ने मुख्य दौड़ 21.1 किमी और 10 किमी को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
