रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के द्वितीय चरण में रांची जिला अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। द्वितीय चरण के मतदान के लिए मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। द्वितीय चरण चरण में सिल्ली एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है।
Author: shivam kumar
देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होना है। दूसरे चरण में कोयलांचल और संथाल की सीटों पर मतदान होना हैझ इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को ट्वीट किया है कि चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बिहार के सांसद पप्पू यादव देवघर में जमे हुए हैं। निशिकांत दुबे ने इसकी शिकायत जिले के डीसी को भी…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। आइजी अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटाें पर 20 नवंबर को मतदान होना है। आखिरी चरण में कोयलांचल और कोल्हान की सीटों पर मतदान होना है। खास बात यह है कि राज्य की सत्ता की तस्वीर झारखंड की इन 38 सीटों पर ही निर्भर है। जिन 38 सीटों पर मतदान होना है, उनमें 28 सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। इन सीटों पर राज्य के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। जबकि 10 सीटें ऐसी हैं जहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिन दिग्गजों की चुनावी किस्मत दांव…
रांची। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन ने बीती रात फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर और विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त रांची वरुण रंजन ने डिस्पैच सेंटर में की गई तैयारी के निरीक्षण के बाद विभिन्न चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट का प्रतिनियुक्त एसएसटी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरुण रंजन ने कहा कि अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, पूरी सतर्कता से वाहनों की जांच करें। एसएसटी को…
रियो डी जेनेरियो। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग एक बैठक में मुलाकात की। बैठक में पर्वतीय क्षेत्र पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देपसांग की सीमाओं से दोनों देशों की सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। सीमाओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास टकराव के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक है। भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर ने…
रांची। बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ और देह व्यापार के लिए तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने चार संदिग्धों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इडी ने बांग्लादेशी नागरिक रॉनी मंडल, संदीप चौधरी और उनके भारतीय सहयोगी पिंटू हलधर तथा पिंकी बासु मुखर्जी को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से अपने कार्यालय में लाकर उनसे पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे बांग्लादेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में भेजते थे। इस मामले में रॉनी मंडल और संदीप चौधरी की…
रांची। अपर प्रशासक फिलवियुस बारला के नेतृत्व में मंगलवार को निगम के राजस्व शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों की एक टीम के साथ निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, जल कर की जांच की गई। इस दौरान मुख्य रूप से गोपाल कॉम्प्लेक्स, श्रद्धानंद रोड, अपर बाजार, कचहरी रोड स्थित विभिन्न घरों और प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के क्रम में जिन भवनों में होल्डिंग टैक्स काफी समय से बकाया पाया गया, उन्हें जल्द से जल्द कमर्शियल होल्डिंग कराते हुए कर का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में ट्रेड…
धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 20 नवंबर मतदान डाले जाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के लिए धनबाद जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी की 63 एवं एसएसटी की 63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार कड़ाई से जांच अभियान चला रही है। इस कड़ी में मंगलवार सुबह नौ बजे चिरकुंडा थाना क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक महिन्द्र पिकअप वैन से एक लाख रुपये नकदी बरामद किया है। इस संबंध में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि आज सुबह चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी चेक पोस्ट पर स्टेटिक…
पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार रोड में इमलियाबांध पुल के पास हथियारों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में चंदन कुमार पासवान (20), मनीष कुमार यादव (20) और इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। हुसैनाबाद थाना प्रभारी…
राजद नेता राजेश यादव के निधन पर भोला यादव समेत अन्य पार्टी नेताओं ने जतायी संवेदना रांची। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यादव जी लगातार गरीबों, दलितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं। वे लगातार झारखंड राजद के विस्तार के लिए कार्य करते रहे। वे मृदुभाषी, हाजिर जवाबी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से हम लोगों ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता…
