फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की जब से घोषणा हुई है, तब से लोगों में काफी उत्साह है। तीन बड़े नाम करीना कपूर खान, एकता कपूर, और हंसल मेहता के साथ मिलकर बनने वाले मास्टरपीस को देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार वह समय आ गया है, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के टीज़र को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे काफी उत्सुकता पैदा हुई है। फिल्म को लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहना मिली…
Author: shivam kumar
इस समय मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। मॉलीवुड को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद मलयालम इंडस्ट्री में यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसके बाद मॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं और निर्देशकों पर अभिनेत्रियों ने आरोप लगाए हैं। ‘मी टू’ कैंपेन में कई मलयालम अभिनेत्रियों ने हिस्सा लिया है और अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा किया है। अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड…
शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक दूर-दूर तक फैले हुए हैं और बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर यह एक्टर लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। अब शाहरुख फिल्म ‘रईस’ में उनके को-स्टार के उनके बारे में दिए गए बयान के बाद खबरों में हैं। वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ में प्रमोद पाठक ने गुजरात के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और प्रमोद पाठक ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है। इस वीडियो में पाठक…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज तड़के हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि राहगीरों को वापस घरों के लिए लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों और स्टाफ को हुई। द डेली स्टार अखबार के अनुसार, इतना पानी बरसा है कि कई सड़कें घुटनों तक पानी में डूबी हुई हैं। कुछ इलाकों में तो कमर तक पानी भर गया है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मीरपुर-10 क्षेत्र के एक निवासी ने कहा कि उसने सुबह करीब…
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 से 15 जून 2025 तक खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। यह अल्टीमेट टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो साल की कड़ी प्रतिस्पर्धा का समापन है, जिसके तहत 27 सीरीज़ में 69 टेस्ट मैच खेले गए, हालांकि इन 69 मैचों में से अभी कुछ खेले जाने बाकी हैं। भारत वर्तमान में योग्यता निर्धारित करने वाले प्रतिशत अंकों के अनुसार टेस्ट स्टैंडिंग में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका…
तेल अवीव। गाजा में बंधकों के साथ आतंकवादी समूह हमास की बर्बरता से महाशक्तियां विचलित हैं। छह बंधकों की हत्या से इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति लोगों में तीखा आक्रोश है। नेतन्याहू पर युद्धविराम के दबाव के लिए जनसैलाब सड़कों पर है। अमेरिका और ब्रिटेन के तेवर भी नरम पड़े हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा से कदम पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, देश में हड़ताल और प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू सोमवार को पत्रकारों के सामने आए। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में साफ-साफ कहा कि युद्ध तभी…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों से शिक्षा प्रणाली में अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों के शोध से नए आविष्कार होते हैं और चुनौतियों के नए समाधान मिलते हैं। भारत के रिसर्च स्कॉलर न केवल देश की बल्कि दुनिया की समस्याओं का समाधान खोज सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। उन्हें यह…
पेरिस। भारत की निथ्या श्री सिवन ने सोमवार देर रात इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराकर महिलाओं की एसएच6 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। पिछले पदक समारोह के बाद तकनीकी समस्याओं के कारण लगभग एक घंटे तक प्रतीक्षा करने के बाद 19 वर्षीय भारतीय ने इंडोनेशियाई पैरा शटलर को मात्र 23 मिनट में हरा दिया। इस पदक के साथ, भारत ने टोक्यो में बैडमिंटन में मिले अपने चार पदकों की संख्या को पार कर लिया। मैच के बाद तमिलनाडु की उत्साहित पैरा शटलर ने कहा, “मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ हूँ। यह मेरा सबसे…
भागलपुर। बिहार में कटिहार-बरौनी रेल खंड के नवगछिया के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। नवगछिया स्टेशन के समीप मालगाड़ी डीरेल हो गई। मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया खुल कर बेपटरी हो गया। यह मालगाड़ी उत्तरप्रदेश के फूलपुर से खाद लोड कर कटिहार जा रही थी। तभी नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद डाउन लाइन की गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। कटिहार की ओर जाने वाली लाइन पर परिचालन अभी रुका हुआ है। अपलाइन से ही…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन करने के सिलसिले में दिल्ली में हैं। इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी से और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करनी थी, लेकिन समय नहीं मिल रहा था। आज हमें समय मिला तो हमने उनसे एक शिष्टाचार मुलाकात की।…
रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को वार्ता के साथ खत्म हो गई। उप प्रशासक रविंद्र कुमार के साथ नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव के साथ वार्ता हुई। वार्ता में महासचिव लोकेश कुमार सिंह, धीरज कुमार, माया शंकर, देव नंदन प्रकाश साबिर अमर सहित अन्य लोग मौजूद थे। वार्ता के बाद नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता में इन 12 बिंदुओं पर सहमति बनी -पूर्व में एमपीएस के मानदेय एवं भत्ता को किस प्रकार दी गई थी, इसका आकलन करते…