रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वर्ष 2025 का केंद्रीय बजट विकासवादी और प्रगतिशील बजट है। चंद शब्दों में कहे तो यह बजट लोक कल्याणकारी और देश को समर्पित दूरदर्शी बजट है। यह गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, वंचित समेत मध्यम वर्ग के साथ उद्यमियों को सशक्त और समर्थवान बनाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट पेश किया है। बजट में कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की गयी है। नये…
Author: shivam kumar
रांची। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि बजट में जिस तरह से आयकर में छूट दी गयी है। मेडिकल-इंजीनियरिंग सीटों में बढ़ोत्तरी की गयी उससे झारखंड के मध्यमवर्गीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसलिए यह कहना कि झारखंड के लोगों को कुछ नहीं मिला उचित नहीं है। केंद्रीय बजट राज्य आधारित नहीं बल्कि समग्रता से बड़ी सोच के साथ बनाई गई है जिसमें सभी वर्गों और राज्यों का ख्याल रखा गया है। इसलिए झारखंड के लोगों को कोई मायूसी नहीं है। क्योंकि आयकर छूट की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसे पूरा कर केंद्र सरकार ने…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश बजट का स्वागत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक बजट है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बजट में आयकर छूट की सीमा 12 लाख तक कर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल-इंजीनियरिंग सीटों की संख्या बढ़ाकर छात्रों को सौगात देने का काम किया गया है। भारत को मैनिफेक्चरिंग हब बनाने की कोशिश बजट के जरिए की गयी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बजट को देखने से साफ लगता है…
जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को प्रस्तुत किये गये आम बजट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि यह बजट देश की आम जनता के हित वाला बजट है। बजट पेश किये जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जमशेदपुर घोड़ाबांदा स्थित अपने आवास में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह काफी सराहनीय है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि…
रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि यह सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। इसमें किसानों और छोटे कारोबारियों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इनकम टैक्स पर मिली राहत मिडिल क्लास के लिए एक तोहफा है। कैंसर समेत अन्य जीवनरक्षक दवाइयों तथा मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी का फैसला सराहनीय है। पीएम रिसर्च फेलोशिप…
नागरिकों की आय, बचत और विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने वाला है बजट -एसटी, एससी को बिना गारंटी लोन का निर्णय सराहनीय, इन्हें आगे बढ़ाने वाला मांडर/रांची। मोदी सरकार के द्वारा पेश किया गया यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को समृद्धि प्रदान करने वाला है। यह पहला बजट है जिसमें देश के नागरिकों की आय, उनकी बचत और देश के विकास में उनकी भूमिका को प्राथमिकता दी गयी है। उक्त बातें मांडर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने एक बयान में कही। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री टोप्पो ने कहा कि किसानों के किए केसीसी की लिमिट…
झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पूरी तरीके से चुनाव, राजनीति और मोदी सरकार के स्वार्थ की चाशनी में डूबा हुआ है। श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड के साथ इस बजट में सौतेला व्यवहार किया गया है और इसमें केवल और केवल बिहार के चुनाव को ध्यान में रखकर बिहार को अनेक सुविधायें दी गयी हैं। श्री तिर्की ने कहा कि 21वीं शताब्दी के 24…
लोहरदगा। लोहरदगा जिला में सीजनल माइग्रेशन के कारण होनेवाले ड्रॉपआउट को रोकने के लिए किये गये प्रयास की नीति आयोग ने सराहना की है। नीति आयोग ने अपने “नीति फ़ॉर स्टेट्स : विकसित भारत स्ट्रेट्जी प्लेटफार्म” पर लोहरदगा जिला में सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के जीरो ड्रॉपआउट के लिए जिला प्रशासन की ओर से किये गये बेहतर प्रयास पर भेजी गई स्टोरी को देशभर में पहला स्थान दिया है। जिला के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शनिवार को इसके लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम तथा पिरामल टीम की प्रशंसा की है। जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत…
पलामू। 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली नितेश यादव और 10 लाख के ईनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस की ओर से चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नौ किलो की एक आईईडी बरामद किया है। इस जगह से आईईडी मिली, वहां से एक देसी कट्टा भी मिला। आईईडी और देशी कट्टा को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। जमीन से आईईडी निकालने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधिया गांव में बताया गया है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन…
रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने केंद्रीय आम बजट की सराहना की है। आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गट्टानी ने कहा कि आम बजट मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है। बजट में दवा, मेडिकल उपकरण, कम्प्यूटर समेत कई चीजाें काे सस्ता करने का फैसला लिया गया है। साथ ही 12 लाख रुपये तक आय वालों को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। इसके अलावा स्टार्ट अप को प्रोत्साहन दिया गया है। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि आम बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी है।
कोलकाता। कोलकाता के धर्मतला इलाके में शनिवार सुबह अचानक एक खाद्य दुकान में आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण बाद में तीन और दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। यह घटना न्यू मार्केट क्षेत्र में एक लोकप्रिय बिरयानी दुकान के पास स्थित एक छोटी खाद्य दुकान में हुई। क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण आग लगते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उसके ऊपरी मंजिलों पर कुछ कार्यालय और परिवार…
