नवादा। नवादा में शिक्षा जागरूकता अभियान में जुटे बुद्धिजीवी विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को अकबरपुर प्रखण्ड अंतर्गत फतेहपुर रविदास टोला में रैली निकाल कर सैकड़ों महादलित परिवार के बीच शैक्षणिक माहौल बनाने की कोशिश की । रंग बिरंगी तख्तियों पर उकेरे गए शिक्षा सन्देश को लहराते हुए बच्चों ने भी कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया । टोले के शिक्षा सेवियों ने भी आयोजन का स्वागत करते हुए इसे समाज के सुनहरे भविष्य का आइना बताया । गायक चंदेश्वर प्रसाद और अविनाश के लोक धुन में पिरोये गए संगीत से आज के भोर का जागरण जीवन्त हो उठा…
Author: shivam kumar
रांची। गर्मी ने राज्य भर में दस्तक दे दी है। लगभग हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रांची के लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसका कारण अपेक्षा के अनुसार बारिश का नहीं होना है। हालांकि इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश होने से गर्मी में रांची के सभी डैम लबालब भरे हुए हैं। इससे इस वर्ष गर्मियों में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। राजधानी रांची के मुख्य तीन डैम धुर्वा डैम, गोंदा और गेतलसूद से राजधानी के पेयजल की जरूरत की पूर्ति होती है। रविवार को धुर्वा डैम में पेयजल का स्तर 2193…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को झारखंड के रांची दौरे पर आएंगी। वह भारतीय विज्ञान संस्थान (बीआईटी) मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। यह समारोह 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बीआईटी मेसरा के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि बीआईटी मेसरा की स्थापना 1955 में हुई थी, और यह संस्था 70 साल पूरे होने के अवसर पर अपने प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन कर रही है। इस अवसर…
चतरा। चतरा और लातेहार के सीमांत जंगल में रविवार को एक व्यक्ति का अपहरण के बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही चतरा एसपी विकास पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुवा गांव निवासी विष्णु साव के रूप में की गई है। अहले सुबह मवेशी लेकर जंगल जा रहे विष्णु का चार-पांच नकाबपोश और हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह…
रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पार्षद ने राज्य में शैक्षणिक सत्र 2025-27 में बीएड एमएड और बीपीएड के प्रवेश परीक्षा और आवेदन की तारीख जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक एग्जाम की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गयी है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर आपको एक अंक मिलेगा।कब तक सकते हैं आवेदन जिन अभ्यर्थियों के इन पाठ्यक्रमों दाखिला लेने की इच्छा हो वे 15 फरवरी से 15 मार्च तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा सभी जिलों में आयोजित नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक ये प्रवेश परीक्षा रांची,…
रांची। राजधानी रांची ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज दो नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकल गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों नाबालिकों के साथ कोई सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई, बल्कि दोनों नाबालिक लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में रुकी हुई थी और घर में पता नहीं चले इस डर से उन दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कहानी रची। इस झूठी कहानी की वजह से पुलिस भी परेशान हुई। सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते हुए दिख रही है। उन्हें किसी भी…
विशेष निर्मला सीतारमण की झोली से राहतों की बारिश की संभावना मध्य वर्ग की हैं पांच चिंताएं, जिनके समाधान की होगी कोशिश मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इस बार अधिक राहत मिलेगी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अब से कुछ घंटे बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। देश भर में अर्थशास्त्री और उद्योग विशेषज्ञ बजट 2025 से बड़ी उम्मीदें लगाये बैठे हैं, जिनसे इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, एमएसएमइ और दूसरे जरूरी सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिल सके। दूसरी तरफ भारत का आम…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी शनिवार को पेश किये गये आम बजट में झारखंड की पूर्ण उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्रीय बजट में झारखंड के साथ धोखा हुआ है, क्योंकि इस राज्य में चुनावी जनादेश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गया है। इसलिए इस राज्य को कुछ नहीं मिला। राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य से 12 सांसद और दो मंत्री हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को क्या दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर झारखंड की जनता को धोखा दिया है।
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय बजट में की गयी घोषणाओं से झारखंड सीधे तौर पर लाभांन्वित होगा। भारत नेट परियोजना के अंतर्गत स्कूलों और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ने की योजना है। राज्य के 35000 स्कूल और हजारों प्राथमिक चिकित्सा केंद्र इस से लाभांन्वित होंगे। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ने से झारखंड में पीछे चल रही इस योजना का लाभ जनता तक पहुंच सकेगा। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0 योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एसटी महिला उद्यमियों को ऋण और विभिन्न स्टार्टअप की सुविधा देने में प्राथमिकता…
रांची। केंद्रीय मंत्री द्वारा पेश किये गये आम बजट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में केवल 2% लोगों का ध्यान रखा गया है, जबकि आम जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह बजट केवल डबल इंजन वाली सरकारों के लिए तैयार किया गया है। उनका मानना है कि बीजेपी सरकार जानती है कि अगर डबल इंजन वाली सरकार को बजट का लाभ नहीं दिया गया तो इसका राजनीतिक परिणाम बुरा हो सकता है। राजेश ठाकुर ने कहा, यह…
रांची। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर विशेष जोर देता है। यह बजट देश के गरीब, किसानों, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए, आर्थिक संतुलन और समृद्ध समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस बजट में बिहार की तरह झारखंड की अपेक्षाओं को भी प्रमुखता दी गयी है। झारखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। साथ ही महिला उद्यमियों की भी अच्छी-खासी संख्या है। इस बजट में इन वर्गों के विकास के लिए ठोस कदम उठाये गये हैं। महिला,…
