Author: shivam kumar

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति दे दी है। लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही कर दिया है। द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्षा में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ किए जाने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का यह निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) की संसदीय चुनाव में हुई प्रचंड जीत के बाद आज सुबह मंत्रिमंडल का गठन किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय में हुए समारोह में प्रधानमंत्री सहित 21 मंत्रियों की नियुक्ति हुई। सभी ने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति ने रक्षा और वित्त विभाग जैसे कुछ मंत्रालय अपने पास रखे हैं। डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार 22 मंत्रियों की नई कैबिनेट ने आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ ली। राष्ट्रपति दिसानायके के पास रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा, उच्च…

Read More

रियो डी जेनेरियो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा का प्रथम चरण पूरा कर दूसरे चरण में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए। प्रधानमंत्री ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा का पहला चरण नाइजीरिया में पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो विमानतल के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ” यह जी-20 में भाग लेने के लिए रियो डी जनेरियो का अवसर है।” प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिला था। इसके बाद लोगों ने जम कर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में घुस कर तोड़फोड़ भी किया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और भीड़ को काबू में किया। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस को घेरे में लिया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गौ मांस का टुकड़ा फेंक कर सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मणिपुर में तनाव के चलते गृह मंत्रालय ने राज्य में अपनी सुरक्षा तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मणिपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की अतिरिक्त 50 कंपनियों को भेजने का निर्णय किया है। इसमें कुल 5,000 से अधिक जवान होंगे। इससे पहले 20 कंपनियों की तैनाती की गई थी। ऐसे में अब राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस को चौपट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। हमेशा वो ऐसा कुछ बोल जाते हैं जिससे पूरे भारत को उनपर मजाक बनाने का मौका मिल जाता है। आज का दिन फिर हंसने का मौका लेकर आया है। बहुत ही निचले स्तर की प्रेस वार्ता थी। उसमें भी एक तिजोरी पकड़ कर लाना ओर नाटक करना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता । उन्होंने कहा…

Read More

धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। ऐसा में आज प्रचार के अंतिम दिन धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के करकेन्द में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झरिया में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में रोड शो भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं राहुल जी से…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। संविधान को बचाने की लड़ाई है। आरक्षण को बढ़ाने की लड़ाई है। किसानों की मजदूरों की रक्षा की लड़ाई है। युवाओं की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है जबकि बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस कभी संविधान को खत्म नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन जातिगत जनगणना कराएगी। हम पता…

Read More

साहिबगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया। क्योंकि, यहां की जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने इसे विकास से वंचित रखा गया। योगी सोमवार को राजमहल विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के राजमहल, पाकुड़ जैसे कई इलाकों में जेएमएम और कांग्रेस के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह…

Read More

नाला/जामा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नाला और जामा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया। इसे जानबूझकर पिछड़ा रखने का काम किया। वहीं, अबुआ सरकार ने विकास की लंबी लकीर खींची है। राज्यवासियों के आशीर्वाद से हम राज्य पर लगे पिछड़ेपन का दंश हटाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ेंगे। संताल की वीर भूमि ने शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ हमेशा अपना तीर-धनुष उठाया है। संताल को झारखंड से अलग करने की सोच रखने वाली भाजपा को भी…

Read More

भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में सोमवार को करंट लगने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। उक्त बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने जा रही थी। मृतक बच्ची की पहचान मोहनपुर निवासी बासकी मंडल के 4 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है। बिजली विभाग के द्वारा जो तार बिछाया गया है। उसमें सीमेंट के जगह एक लोहे का पोल दिया गया है। उस लोहे के पोल में अक्सर करंट आते रहता है। इसकी शिकायत बिजली विभाग लाइन…

Read More