Author: shivam kumar

इंफाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मणिपुर ने राज्य में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की है। संघ के बयान में कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से जारी हिंसा अब तक थमी नहीं है। बयान में कहा गया कि हिंसा के कारण निर्दोष लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। संघ महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर उनकी हत्या करने के अमानवीय, क्रूर और निर्दयी कृत्यों की निंदा करता है। संघ की मणिपुर इकाई ने कहा कि यह कृत्य कायरतापूर्ण है और मानवता और…

Read More

पटना। बिहार की पैथोलॉजी सेवाओं पर विवादों का बड़ा असर सामने आने लगा है। बिहार स्टेट हेल्थ सर्विसेज (बीएसएचएस) द्वारा खोले गए टेंडर को लेकर इतने विवाद पैदा हो गए हैं कि यह कहना मुश्किल है कि बिहार की जनता को आगे पैथोलॉजी जांच की स्तरीय सुविधा मिलेगी कि नहीं। एक तरफ तो बीएसएचएस ने हिंदुस्तान वेलनेस नाम की कंपनी को टेंडर में विजेता घोषित कर दिया है और दूसरी तरफ बिड में पहले नंबर पर आई कंपनी साइंस हाउस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन की सरकार के पांच साल में लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा, जिस तरह भ्रष्टाचार हुआ और खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, ऐसे में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार आयेगी। चिराग ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं खुद यहां प्रचार कर रहा हूं। कल महाराष्ट्र में भी था। महाराष्ट्र में भी फिर से एनडीए…

Read More

रांची। इडी ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में छह लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सभी को सोमवार से अलग-अलग तारीख पर रांची स्थित इडी कार्यालय बुलाया गया है। इडी ने जिन लोगों को समन जारी किया है उसमें देविशा होटल्स एंड हॉस्पिटैलिटी के मालिक शैलेंद्र कुमार के अलावा महेंद्र, अब्दुल रशीद, विभाष मंडल, पूनम मिश्रा और अल्ताफ मनकर उर्फ अल्ताफ शेख के नाम शामिल हैं। शैलेंद्र कुमार बांग्लादेशी युवतियों को विभिन्न होटलों में ठहरने की व्यवस्था करता था। विभाष मंडल और पूनम मिश्रा ने बरियातू पुलिस ने जिन युवतियों को गिरफ्तार किया था उनकी जमानत करायी थी।…

Read More

पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा रांची। 20 नवंबर को पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। पिस्का मोड़ व तिलता चौक की ओर से आनेवाले वाहनों का प्रवेश पंडरा की ओर शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया जायेगा। वाहनों का प्रवेश रात के दस बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पिस्कामोड़ से काठीटांड़ रातू जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। तिलता चौक…

Read More

रांची। पुरानी रांची में आज दो समुदाय आमने-सामने होने का मामला प्रकाश में आया है। हर साल पुरानी रांची में आदिवासी समुदाय सरना स्थल मैदान में डुमबू जतरा का आयोजन करता आया है। लेकिन विशेष समुदाय द्वारा इस जतरा को रोकने का प्रयास किया गया। इससे आदिवासी समाज गुस्सा हो गया। जतरा को रोकने की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों आदिवासी जतरा स्थल पर पहुंच गये। आदिवासियों ने कहा कि हर साल आदिवासी अपनी धर्म संस्कृति और परंपरा का निर्वाह इस जतरा स्थल पर करते आया है और यहां पर सैकड़ों खोड़हा जतरा का गवाह भी बना है। लेकिन…

Read More

रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड में 3 जनसभा कर रहे हैं। वे आज राजमहल, जामताड़ा और देवघर में जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी है। उन्होंने बताया कि योगी सुबह 10 बजे राजमहल विधानसभा क्षेत्र के तीनपहाड़ी स्थित मुरली मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे जामताड़ा जाएंगे। वे जामताड़ा के कुंडहित नाला स्थित बागडेहरी फुटबॉल मैदान में जनसभा करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे देवघर में के.के.एन स्टेडियम में जनता से वोट की अपील करेंगे।

Read More

रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला अपने घर के बाहर रविवार को दिन के 1 बजे टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मौका देखते ही चेन छीन कर फरार हो गया। महिला की पहचान 78 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है। मामले की शिकायत रातू थाना में कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पीड़िता के बेटे निसित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां दिन के 1…

Read More

रांची। स्वीप कोषांग के तहत खिजरी विधानसभा क्षेत्र के गोंदली पोखर, अनगड़ा में संध्या सांस्कृतिक समागम मतदाता जागरुकता अभियान का सोमवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वीप से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम में 500 से अधिक मतदाताओं ने मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम में तुरुप की बूथ संख्या 92,93, साल्हन बूथ संख्या 90, 91, बेरवाड़ी बूथ संख्या 94, 95 के मतदाता शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप लगातार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटीसिलवे स्टेशन से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के एएसआई रवि शेखर ने सोमवार को बताया कि रांची रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टाटीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची के अफसर स्टाफ ने गाड़ी संख्या 18624 में एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में देखा। सामान की जांच करने पर रॉयल स्टेग कंपनी के 26 बोतल शराब बरामद किया गया।…

Read More

रांची। झारखंड खेल विभाग ने कम्पटीशन एक्सपोजर को लेकर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को सोमवार को राजगीर भेजा। इनके साथ दो प्रशिक्षक भी गये हैं। खेल निदेशक संदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को राजगीर के लिए बस से रवाना किया। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के राजगीर में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। इसका सेमीफाइनल 19 नवंबर और फाइनल 20 नवंबर को खेला जाना है। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी प्रशिक्षण केंद्र मोरहाबादी और आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बरियातु के प्रशिक्षणरत 34 बालिका खिलाड़ियों…

Read More