Author: shivam kumar

रांची। रिम्स डेंटल कॉलेज में करीब 37 करोड़ रुपये के उपकरण खरीद घोटाले में अब आपराधिक कृत्य के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी हो रही है। अगर ऐसा हुआ, तो इस मामले में रिम्स के दो पूर्व निदेशक और रिम्स डेंटल कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है। रिम्स प्रबंधन ने पक्षकारों को अंतिम मौका देते हुए मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इन लोगों पर हो सकती है कार्रवाई सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक डॉ बीएल शेरवाल (वर्तमान में राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल, दिल्ली के निदेशक), पूर्व निदेशक डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी और रिम्स डेंटल कॉलेज के…

Read More

हर साल 2 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (आईसीसी) की स्थापना हुई थी। आईसीसी एक अंतर शासकीय संगठन है। विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। प्रकृति के बहुमुखी उत्पादों में से एक, नारियल का खाने-पीने और कॉस्मेटिक से लेकर सजावट में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय, एशियाई और यूरोपीय देशों के प्रचलित व्यंजनों में नारियल की गरी और उसके पानी का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है। नारियल में प्रमुख पोषक तत्व होते हैं जिनमें 38.67 प्रतिशत कॉपर, 52.17 प्रतिशत मैंगनीज, 24.20 प्रतिशत आयरन,…

Read More

– राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी- विभिन्न विमानों में 4,500 घंटे से अधिक समय ​उड़ान भरने का अनुभव नई दिल्ली। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने ​रविवार को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (डीसीएएस) का पदभार संभाला।​ उन्होंने वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में​ चार्ज लेने के बाद नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। अत्यधिक अनुभवी लड़ाकू पायलट सिंह ​को विभिन्न विमानों में 4,500 घंटे से अधिक समय ​तक उड़ान भरने का अनुभव है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण कमांड और…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ताें में खटास की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। अभिषेक इसे अफवाह भी बता चुके हैं। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यू में माना था कि शादी की शुरुआत में उनके बीच लगातार झगड़े होते थे। फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन करीब आए। कुछ समय तक साथ रहने के बाद वर्ष 2007 में उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादी को 17 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब एश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों के बीच आएदिन लड़ाई होती…

Read More

नई दिल्‍ली। सावर्जनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 4,495.50 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक की कटौती की है। एटीएफ के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता होने की संभावना है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में एटीएफ की कीमत 4,495.50 रुपये घटकर 97,975.72 रुपये प्रति किलोलीटर से 93,480.22 रुपए किलोलीटर हो गया है। मुंबई में एटीएफ 4,217.56 रुपये घटकर 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर से 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं, चेन्नई में…

Read More

पटना। बिहार की सत्ता में काबिज जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को इस्तीफा दिया है। जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना देते हुए बताया है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उनकी जगह दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। जदयू की तरफ से जारी पत्र…

Read More

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस की कीमत 39 रुपये बढ़कर अब 1691.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है, जो पहले 1652.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, कोलकाता में इसका दाम बढ़ कर 1802.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1764.50…

Read More

विशेष दो कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद नेतृत्व का लिटमस टेस्ट हेमंत की क्षमता पर कोई सवाल नहीं, लेकिन कार्यकर्ता आक्रामक रूप देखना चाहते हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सबसे ताकतवर क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दिनों परीक्षा की घड़ी से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले दो कद्दावर नेताओं, चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम के पार्टी छोड़ने के बाद से अब नेतृत्व के सामने डैमेज कंट्रोल की चुनौती है। वैसे लोकसभा चुनाव से पहले भी झामुमो को बड़े पैमाने पर कठिन चुनौतियों का सामना करना…

Read More

रांची। पिछले कुछ दिनों से उत्पाद सिपाही की भर्ती को लेकर हो रही दौड़ में कुछ अभ्यर्थियों की मौत की सूचना मिली है, जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोग बीमार भी बताये जा रहे हं। ऐसे में उत्पाद मंत्री बैद्यनाथ राम ने अपने सचिव से इसकी जानकारी ली है। पुलिस विभाग के द्वारा उत्पाद सिपाही की भर्ती की जा रही है। कहा जा रहा है कि सिपाही भर्ती में उत्पाद विभाग का सीधा हस्तक्षेप नहीं है। किस परिस्थिति में अभयर्थियों की मौत हुई है, इसको लेकर मंत्री उत्पाद विभाग ने रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि उत्पाद विभाग में…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व महासचिव और पूर्व मंत्री श्याम रजक रविवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो गए। श्याम रजक को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक दस दिन बाद जनता दल यूनाईटेड का दामन थाम लिया। श्याम रजक की जदयू में दूसरी पारी है। पिछली बार भी वह राजद से सीधे जदयू में आए थे और…

Read More

रांची। पटना के निलंबित गिरफ्तार प्रिंसिपल कमिश्नर संतोष कुमार सात बिचौलियों की मदद से काली कमाई किया करते थे। इन बिचौलियों में दो आयकर अधिकारी (आइटीओ) भी शामिल हैं। सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार अशोक चौरसिया उनका खास आदमी था। वह संतोष कुमार की काली कमाई से चल और अचल संपत्ति खरीदता था। साथ ही उनका खजांची भी था। सीबीआइ की प्रारंभिक जांच में ये तथ्य सामने आये हैं। टैक्स में राहत देने के बदले संतोष कुमार कराते थे वसूली जांच में पाया गया कि व्यापारियों को टैक्स में राहत देने और संतोष कुमार को बदले में अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने के…

Read More