Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागियों वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण भी करेंगी। इससे एक दिन पूर्व शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने दो दिवसीय जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। सीजेआई की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आज समापन सत्र है।

Read More

नागपुर/जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 7308) ने रविवार सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसी बीच विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में…

Read More

रांची। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार देर रात सिल्ली थाना अंतर्गत फारेस्ट गेस्ट हाउस में अंतरराज्यीय और अंतर जिला पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने लिए बैठक की गयी। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने रविवार को बताया कि इस दौरान अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला अंतर्गत पड़ने वाले आपराधिक गिरोह, जेल से छूटे अपराधी, नक्सल, अंतरराज्यीय सीमा पर होनेवाले विभिन्न प्रकार के अवैध कारोबार से संबंधित अपराधियों की सूची का अदान प्रदान किया गया। साथ ही आपराधिक गिरोह एवं अपराधकर्मी पर कड़ाई से कार्रवाई करने के लिए विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की…

Read More

रांची। रांची और धनबाद जिला के करीब तीन लाख बिजली उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं। पुराने मीटर की जगह नये स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं। रांची में करीब 2.50 लाख उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर 1 सितंबर से चालू हो चुका है। इसमें रिचार्ज कराने के बाद ही बिजली का इस्तेमाल कर पायेंगे। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने 1 सितंबर से यह व्यवस्था लागू कर दी है। जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लग गया है, उन्हें पुराने बिजली बिल जमा करने को कहा गया था। तभी स्मार्ट मीटर को रीचार्ज कर बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में बैंक अधिकारी वीरेंद्र पांडे के घर से शनिवार रात 10 लाख रुपये नकदी और 10 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी हो गई। इसकी जानकारी रविवार सुबह को हुई। वारदात के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि घर के मालिक वीरेंद्र पांडे बैंक अधिकारी पुत्र राजीव रंजन पांडे के पास गए थे। राजीव रंजन छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसबीआई बैंक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मेन गेट को तोड़ने के बाद एक-एक करके…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पिठौरिया में चल रहे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 21 दिवसीय महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में एक हजार से ज्यादा शिव भक्तों ने हजारी लगाई। भक्तों ने यहां एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के प्रारूपों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर बीके राजमती ने कहा कि भगवान शिव हमारे कण-कण में है। हमें उन्हें कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है। शिव की महिमा अपरम्पार है। हमें शिव की आराधना कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी, समाप्ति…

Read More

कटिहार। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ रविवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के संयुक्त उपस्थिति में बीएसएपी-07 कटिहार के परेड ग्राउण्ड में किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 400 मीटर की दौड़ लगाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु उन्होंने सभी खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागियों को राज्य सरकार के ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना को जागरूक करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलने पर भी जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को आश्वस्त…

Read More

चाईबासा। चाईबासा के महुलसाई में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिलअप वैन ने स्कूटी पर सवार 2 लड़कियों को कुचल दिया। इस हादसे में 1 लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घायल लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़किया खूटी गांव की रहने वाली थीं और चचेरी बहनें थी। दोनों सुबह स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी पिक वैन ने स्कूटी को धक्का मार दिया और…

Read More

अररिया। अररिया में पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो और अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया।अब तक कुल मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तारी हो चुकी है।एसपी अमित रंजन ने इसकी जानकारी दी। चोरी के आरोप में पकड़े गये युवक के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपी नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के रहने वाले मो.रमीज पिता -मो.शफात नियाजी और बैरगाछी थाना क्षेत्र के मधुपारा गांव के मो.लुकमान पिता -मो. आरिफ को गिरफ्तार किया।मामले में पांच आरोपियों की पूर्वे पुलिस…

Read More

रांची। कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आये दो युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है। यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के हेहल अंचल के पास रविवार की दोपहर को घटी। यहां मधुकम के रहने वाले बिरनी और पल्लू नाम के दो युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा…

Read More

रांची। रांची के राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने जस्टिस एसबी सिन्हा की स्मृति में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत में झारखंड हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने जस्टिस एसबी सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक शुरूआत की गयी। कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और जस्टिस एसबी सिन्हा के योगदान को याद करने…

Read More